महाकाल महोत्सव: संगीत और भक्ति का विशेष कार्यक्रम, विपिन अनेजा देंगे प्रस्तुति
उज्जैन, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित पाँच दिवसीय महाकाल महोत्सव के चौथे दिन आज शनिवार को महाकाल लोक में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगीत और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
आयोजक संस्था वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 7 बजे होगा। कार्यक्रम में मुख्य प्रस्तुति सुगम संगीत की रहेगी, जिसमें श्रेयश शुक्ला एवं बैंड (इंदौर) तथा विपिन अनेजा एवं बैंड (मुंबई) द्वारा मधुर और भावपूर्ण संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि वीर भारत न्यास एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महाकाल महोत्सव में आज लोक-संस्कृति के रंगों से सजी इस संध्या में जनजातीय एवं लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें कोरकू जनजातीय गुदली नृत्य मंशाराम एवं साथी (हरदा), गण...

