Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मकर संक्रांति पर्व पर सपत्नीक की महाकालेश्वर मंदिर में पूजा

उज्जैन, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार शाम को उज्जैन प्रवास के दौरान मकर संक्रांति पर्व पर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्रीमहाकाल के दरबार में भक्ति भाव से पूजा कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर प्रदेश के विकास, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान के साथ पूजा सम्पन्न कराई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में भक्तों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, जन-प्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
शंकर महादेवन एवं उनके पुत्र सिद्धार्थ और शिवम ने किए महाकाल दर्शन। प्रसिद्ध पार्श्व गायक शंकर महादेवन एवं उनके पुत्र सिद्धार्थ और शिवम ने बुधवार देर शाम उज्जैन प्रवास के दौरान महाकालेश्वर मंदिर पंहुचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक सिम्मी यादव द्वारा उनका सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *