पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवाई, अधमरा सड़क पर फेंका
उज्जैन, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मौसरे भाई बहन के बीच अवैध संबंध इस परवान चढ़ गए कि पत्नी ने रोड़ा बन रहे अपने पति को ही मौत के घाट उतरने की साजिश रच दी। घायल अवस्था में पति जिंदगी व मौत से अस्पताल में लड़ रहा है।
मध्य प्रदेश की खाचरोद पुलिस ने जब पूरे मामले का पर्दाफाश किया तो दोनों के परिजन भी चौंक गए। किसी को यकीन नहीं हुआ कि मौसेरे भाई-बहन प्रेम में इस हद तक पहुंच जाएंगे। 9 जनवरी की रात्रि में खाचरोद-घिनोदा मार्ग पर एक व्यक्ति संजू धारू घायल हालत में में पड़ा हुआ था। राहगीरों को लगा कि व्यक्ति का एक्सीडेंट हुआ है। उसे तुरंत शासकीय अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में इंदौर अरविंदो हॉस्पिटल में रेफर किया गया। जहां पर वह वेंटिलेटर पर मौत से लड़ रहा है। पुलिस को पहले दिन ही घटना संदिग्ध लगी और पुलिस ने चुपचाप तरीके से इसकी जांच की और अब पर्दाफाश कर दिया।
घायल संजू धारू की...

