Tuesday, October 27खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: नवाचार

‘मन की बात’ 139वीं कड़ी का श्रवण‑समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की टिप्पणी

‘मन की बात’ 139वीं कड़ी का श्रवण‑समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की टिप्पणी

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रविवार को रायपुर जिले के अभनपुर स्थित अग्रवाल भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ शंभू के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी का श्रवण किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा, “मन की बात देश की लोकशक्ति की आराधना तथा 140 करोड़ देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के आत्मीय जुड़ाव का सशक्त माध्यम है। यह कार्यक्रम समाज, पर्यावरण, संस्कृति, नवाचार और जनसेवा के क्षेत्र में आम लोगों के असाधारण प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान दिलाता है। ऐसे प्रेरक उदाहरणों से नागरिकों में राष्ट्र‑सेवा की भावना जागृत होती है।” साक्षात्कार में साय ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, जनजातीय परम्पराएँ, खेल‑प्रतिभाएँ, जल‑संरक्षण, पोषण एवं नवाचार से जुड़े प्रयासों...
बाल विज्ञान कांग्रेस में 112 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, रोशनी सिंह और इति दुबे ने हासिल किया पहला स्थान

बाल विज्ञान कांग्रेस में 112 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, रोशनी सिंह और इति दुबे ने हासिल किया पहला स्थान

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 14 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बलरामपुर ने वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कुल 112 विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों, मॉडल प्रदर्शनों और नवाचार परियोजनाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों में से दो छात्रियों ने विशेष रूप से चमक दिखाई। रोशनी सिंह और इति दुबे ने अपने अभिनव प्रोजेक्ट के साथ प्रथम स्थान अर्जित किया, जिससे स्कूल और पूरे जिले को गर्व का अनुभव हुआ। दोनों छात्रियों ने अपने विजयी परियोजनाओं में प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को दर्शाया और यह बताया कि कैसे छोटे‑छोटे प्रयोग बड़े सामाजिक समस्याओं के समाधान में मददगार हो सकते हैं। सम्मेलन के मुख्य अतिथि ने कहा, “इस तरह की पहलें हमारे बच्चों मे...
छिंदावाड़ा की दो छात्राओं का नेशनल विज्ञान, प्रौद्योगिकी व नवाचार क्विज 4.0 में चयन

छिंदावाड़ा की दो छात्राओं का नेशनल विज्ञान, प्रौद्योगिकी व नवाचार क्विज 4.0 में चयन

अंतरराष्ट्रीय
जगदलपुर, 14 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। आदिवासी बहुल्य बस्तर अंचल की प्रतिभाएँ अब राष्ट्रीय मंच पर अपने वैज्ञानिक सोच और मेधा का लोहा मनवा रही हैं। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छिंदावाड़ा, दरभा के दो होनहार छात्राएँ, लक्ष्मी भारद्वाज (कक्षा 12वीं) और गौरी नाग (कक्षा 11वीं), ने हाल ही में आयोजित नेशनल विज्ञान, प्रौद्योगिकी व नवाचार क्विज 4.0 में चयन प्राप्त किया। यह चयन उन हजारों विद्यार्थियों में से किया गया जो देश भर के विभिन्न चरणों में इस प्रतिस्पर्धी क्विज़ में भाग लेने के लिये तैयार थे। क्विज़ का उद्देश्य विज्ञान‑प्रौद्योगिकी के प्रति छात्रों की रूचि बढ़ाना, नवाचारी सोच को प्रोत्साहित करना और ग्रामीण‑शहरी अंतर को पाटते हुए भारतीय युवा वर्ग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। छिंदावाड़ा के इस विद्यालय ने पिछले वर्षों में भी विज्ञान‑मेलन और विभिन्न राज्य‑स्तर के प्रतियोगिताओं ...
छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना, उप मुख्यमंत्री का अहम बयान

छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना, उप मुख्यमंत्री का अहम बयान

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मंगलवार को नवा रायपुर अटल नगर स्थित शासकीय कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को अंतरिक्ष केंद्र की सौगात मिलना प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे राज्य में अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। छत्तीसगढ़ में होने वाले वैज्ञानिक शोध का लाभ देश के साथ पूरी दुनिया को मिलेगा। यह राज्य के युवाओं के लिए भी नए अवसरों के द्वार खोलेगा। साव ने यह भी कहा कि कल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किया गया ऐलान भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील और टैरिफ को 18 प्रतिशत तक सीमित किया जाना अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर देशवासियों को गंभीरता ...
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक ने आईजीकेवी उत्पाद विक्रय काउंटर का किया निरीक्षण

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक ने आईजीकेवी उत्पाद विक्रय काउंटर का किया निरीक्षण

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने आज सोमवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के उत्पाद विक्रय काउंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा विकसित विभिन्न कृषि उत्पादों, तकनीकों एवं मूल्य संवर्धित वस्तुओं का अवलोकन किया। डॉ. जाट ने कृषि विश्वविद्यालय की इस अभिनव पहल की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने वैज्ञानिकों, कृषि उद्यमियों तथा आईजीकेवी से संबद्ध कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) एवं एफपीओ प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस विक्रय केंद्र में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत चलाए जा रहे कृषि विज्ञान केंद्रों, कृषक उत्पाद संगठनों तथा महिला स्व सहायता समूहों द्वारा उत्पादित कृषि उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान डॉ. जाट के साथ प्रमुख रूप से डॉ. डीके यादव, उप महानिदेशक (फसल विज्...
आत्मनिर्भरता: राष्ट्र निर्माण का आधार – प्रधानमंत्री मोदी

आत्मनिर्भरता: राष्ट्र निर्माण का आधार – प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को आत्मनिर्भरता को राष्ट्र निर्माण का मूल आधार बताते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता वह दीपक है, जो आत्मसम्मान और सामर्थ्य का मार्ग दिखाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार का केंद्रीय बजट देश के युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए संस्कृत का एक सुभाषित भी उद्धृत किया, “नाम्भोधिरर्थितामेति सदाम्भोभिश्च पूर्यते। आत्मा तु पात्रतां नेयः पात्रमायान्ति सम्पदः॥” प्रधानमंत्री ने इस सुभाषित के माध्यम से यह संदेश दिया कि संपदा और अवसर उसी के पास आते हैं, जो स्वयं को योग्य बनाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और बजट प्रावधानों का उद्देश्य युवाओं में क्षमता विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।...
मारुति सुजुकी ने तकनीकी सुधारों के लिए पांच नवीनतम स्टार्टअप को जोड़ा

मारुति सुजुकी ने तकनीकी सुधारों के लिए पांच नवीनतम स्टार्टअप को जोड़ा

आर्थिक
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपने विभिन्न व्यावसायिक कार्यों के लिए नए तकनीकी समाधान विकसित करने हेतु पांच स्टार्टअप को अपने साथ जोड़ा है। कंपनी के अनुसार, इन पांच स्टार्टअप में ऑगुरएआई, आत्राल, जेन मोबिलिटी, इंडस विजन और प्रॉक्सी शामिल हैं। इन्हें मारुति सुजुकी इनक्यूबेशन प्रोग्राम (एमएसआईपी) के चौथे समूह से चुना गया है। यह कार्यक्रम आईआईएम बेंगलुरु के उद्यमिता और स्टार्टअप सहायता केंद्र, नादथुर एस राघवन सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरियल लर्निंग के साथ साझेदारी में चलाया जाता है। मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने एक बयान में कहा कि उपभोक्ताओं की बदलती पसंद, बढ़ते पैमाने, विस्तारित उत्पाद पोर्टफोलियो, लगभग 100 निर्यात बाजारों में भिन्न-भिन्न नियमों और...
विकसित भारत बिल्डथॉन-2025 के लिए जिलास्तरीय निर्णायक समिति का गठन

विकसित भारत बिल्डथॉन-2025 के लिए जिलास्तरीय निर्णायक समिति का गठन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित “विकसित भारत बिल्डथॉन-2025” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले में जिलास्तरीय निर्णायक समिति का गठन किया गया है। यह समिति प्रबंध संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार गठित की गई है। जिलास्तरीय निर्णायक समिति में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे को अध्यक्ष तथा जिला शिक्षा अधिकारी आरपी मिरे को सचिव नियुक्त किया गया है। समिति में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, उच्च शिक्षा, साक्षरता मिशन एवं पर्यावरण क्षेत्र से जुड़े अनुभवी अधिकारियों एवं विशेषज्ञों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार विकसित भारत बिल्डथॉन-2025 (वीबीबी) का मुख्य उद्देश्य कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या-...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर युवाओं को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर युवाओं को दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज यानि शुक्रवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस भविष्य में ज़्यादा नई नौकरियां पैदा करने के लिए स्टार्टअप की क्षमता और सामर्थ्य को मान्यता देता है। यह एक बेहतरीन चक्र है जो एक दूसरे को पोषित करेगा। उद्यमी संस्कृति ज़्यादा नौकरियां पैदा करेगी और ज़्यादा नौकरियां ज़्यादा संभावित उद्यमियों को जन्म देंगी। दरअसल, राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा - राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने वर्ष 2016 में आज ही के दिन राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में स्टार्टअप इंडिया लॉन्च किया था। हमारे देश के युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनकर सफलता के नित नए अ...
स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी 16 जनवरी को कार्यक्रम में होंगे शामिल

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी 16 जनवरी को कार्यक्रम में होंगे शामिल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी को स्टार्टअप इंडिया पहल के 10 वर्ष पूरे होने के पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम यहां भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री देश के जीवंत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। इस अवसर पर चयनित स्टार्टअप प्रतिनिधि अपनी उद्यमिता यात्रा से जुड़े अनुभव और विचार साझा करेंगे। उल्लेखनीय है कि स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत 16 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक परिवर्तनकारी राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में की थी। इसका उद्देश्य नवाचार को प्रोत्साहित करना, उद्यमिता को बढ़ावा देना और निवेश आधारित विकास को सक्षम बनाते हुए भारत को रोजगार मांगने वाले देश से रोजगार देने वाला देश बनाना रहा है। बीते एक दशक में स्टार्टअ...