Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना, उप मुख्यमंत्री का अहम बयान

रायपुर, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मंगलवार को नवा रायपुर अटल नगर स्थित शासकीय कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को अंतरिक्ष केंद्र की सौगात मिलना प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे राज्य में अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। छत्तीसगढ़ में होने वाले वैज्ञानिक शोध का लाभ देश के साथ पूरी दुनिया को मिलेगा। यह राज्य के युवाओं के लिए भी नए अवसरों के द्वार खोलेगा।

साव ने यह भी कहा कि कल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किया गया ऐलान भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील और टैरिफ को 18 प्रतिशत तक सीमित किया जाना अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर देशवासियों को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा किया गया यह ऐलान स्वागत योग्य है और इससे भारत को निश्चित रूप से व्यापक लाभ मिलेगा। यह प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शी कूटनीति की सफलता को प्रमाणित करता है और एक ऐतिहासिक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *