Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

जंगली सूअर के हमले में महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल, मुआवजा की मांग

धमतरी, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जंगली सूअर के हमले से घायल एक महिला मजदूर के परिवार ने मंगलवार को वन विभाग कार्यालय में पहुँचकर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और पीड़ित को शीघ्र मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
 
जानकारी के अनुसार, जिले के ग्राम सेमरा (डी) में 25 जनवरी 2026 को यह घटना हुई, जब सोनम यादव अन्य महिला मजदूरों के साथ मिलकर मालती बाई के खेत में काम कर रही थी। अचानक, दोपहर के समय एक जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल कुरूद में भर्ती किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस हमले के चलते पीड़िता को शारीरिक, मानसिक, और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।
 
पीड़िता ने वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन परिक्षेत्र धमतरी को आवेदन सौंपकर शासन द्वारा वन्यजीवों के हमलों में घायल व्यक्तियों को दिए जाने वाले मुआवजा राशि की शीघ्रता से मंजूरी की मांग की है। घटना के गवाहों में हलसी बाई यादव और पूर्णिमा यादव ने इसकी पुष्टि की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की लगातार आवाजाही से किसानों और खेतों में काम करने वाले मजदूरों को खतरा बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से अनुरोध किया है कि वे क्षेत्र में निगरानी बढ़ाएं और पीड़ित को शीघ्र मुआवजा प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *