Friday, November 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: [दमोह

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मैदानी स्वास्थ्य अमले से संवाद कर सुधरी स्वास्थ्य सेवाएँ

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मैदानी स्वास्थ्य अमले से संवाद कर सुधरी स्वास्थ्य सेवाएँ

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 04 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय, भोपाल से टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह और निवाड़ी जिलों में पदस्थ बॉन्डेड डॉक्टर्स से संवाद करके स्वास्थ्य सेवाओं की मैदानी स्थिति और कार्यों की प्रगति का सर्वेक्षण किया। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर (एमएमआर एवं आईएमआर) में कमी लाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं की नियमित एएनसी जांच, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) की शत-प्रतिशत पहचान तथा जोखिम के अनुरूप उपयुक्त स्वास्थ्य संस्थान में समय रहते भर्ती और उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को प्रसव की संभावित तिथि से लगभग एक सप्ताह पूर्व उपयुक्त संस्थान में भर्ती कराने की व्यवस्था पर विशेष बल दिया गया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की ...
कटनी में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित रहे

कटनी में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित रहे

मध्य प्रदेश, राज्य
कटनी, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कूठला थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को कटनी से दमोह जा रही एक यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटेरा ग्राम के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर बस के पिछले हिस्से को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे लहराई, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन पर नियंत्रण बनाए रखा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के समय बस में कई यात्री सवार थे। अचानक हुई टक्कर से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ यात्रियों को हल्की खरोंचें आईं, जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही कूठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस...
युवा संगम से बदली दमोह के युवाओं की तकदीर, 9 माह में 5 हजार बेरोजगारों को मिला रोजगार

युवा संगम से बदली दमोह के युवाओं की तकदीर, 9 माह में 5 हजार बेरोजगारों को मिला रोजगार

मध्य प्रदेश, राज्य
दमोह, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना युवा संगम अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम देने लगी है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों का असर यह है कि दमोह जिले में पिछले 9 महीनों के भीतर 4 हजार 962 बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसीलों में नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे युवा संगम रोजगार मेलों ने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की राह आसान कर दी है। इस सफलता के पीछे दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की सक्रिय भूमिका और सतत निगरानी को अहम माना जा रहा है। कलेक्टर कोचर के नेतृत्व में जिला प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य रहा है कि अधिक से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों को दमोह लाकर स्थानीय युवाओं को उनके घर के पास ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए वे लगातार रोजगार अधिकारी और औद्योगिक...