चुनाव आयोग पर ममता का बड़ा आरोप, भाजपा के इशारे पर कार्य कर रहा है
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की। इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और एसआईआर प्रक्रिया के प्रभावित व्यक्तियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल था।
मुलाकात के बाद ममता ने मीडिया के समक्ष केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर कार्य कर रहा है। ममता ने टिप्पणी की कि कठिन सवालों के जवाब देने या प्रक्रिया से उत्पन्न तबाही की जिम्मेदारी लेने के बजाय, मुख्य चुनाव आयुक्त ने टालमटोल और अहंकार का रास्ता अपनाया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अब एक स्वतंत्र संवैधानिक निकाय नहीं रह गया है बल्कि यह भाजपा का एक राजनीतिक विस्तार बन गया है, जो बं...









