Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

ई-सिगरेट मामले में सांसद कीर्ति आज़ाद की सदस्यता जा सकती है

नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। संसद में ई-सिगरेट पीने के मामले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आज़ाद के खिलाफ संसद की मर्यादा भंग करने और गरिमा को गिराने के आरोप में निष्कासन तक की कार्रवाई हो सकती है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में इस संभावना को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखना सभी का दायित्व है और हर सदस्य को इसका ध्यान रखना चाहिए। बिरला ने कहा कि मामले की जांच प्रक्रिया की दिशा में कार्य चल रहा है। जैसे ही जांच पूरी होगी, एक कार्य योजना बनाई जाएगी और इसे संबंधित समिति को भेजा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सदन की गरिमा को ठेस पहुँचाने पर संसद के नियमों और प्रक्रियाओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने शीतकालीन सत्र के दौरान कीर्ति आज़ाद के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने सदन में ई-सिगरेट पी थी, जो संसदीय मानद आचरण का गंभीर उल्लंघन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *