Wednesday, October 28खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: तमनार

रायगढ़ जिले में सात नए धान उपार्जन केंद्र खुलेंगे

रायगढ़ जिले में सात नए धान उपार्जन केंद्र खुलेंगे

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने रायगढ़ जिले में सात नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की स्वीकृति प्रदान की। ये केंद्र क्रमशः विकासखण्ड धरमजयगढ़ के मुनुंद, विकासखण्ड पुसौर के झलमला, लोहरसिंग, नंदेली, ओडेकेरा, नावापारा‑अ तथा विकासखण्ड तमनार के खुुरूषलेंगा में स्थापित किए जाएँगे। पिछले वर्ष 79 सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से 105 धान उपार्जन केंद्र संचालित थे। इस वर्ष के सात नए केंद्रों के आरंभ के बाद कुल संख्या 112 तक पहुँच जाएगी, जिससे सैकड़ों किसानों को अपने नजदीकी क्षेत्र में ही धान बेचने का अवसर मिलेगा और समय व परिवहन खर्च दोनों में बचत होगी। शासन ने निर्देश दिया है कि इन नये केंद्रों में धान खरीद के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ पूरी की जाएँ। प्रत्येक केंद्र में कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, जनरेटर लगेगा तथा किसानों के बायोमेट...
तमनार में जनसुनवाई निरस्त, ग्रामीणों का विरोध जारी

तमनार में जनसुनवाई निरस्त, ग्रामीणों का विरोध जारी

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में गारे पेलमा सेक्टर-1 परियोजना से संबंधित प्रस्तावित जनसुनवाई पिछले एक महीने से अधिक समय से प्रशासनिक कारणों से निरस्त है, लेकिन क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच इस परियोजना को लेकर असंतोष और विरोध का माहौल अभी भी बना हुआ है। परियोजना से प्रभावित 14 गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि जनसुनवाई के निरस्त होने के बावजूद उनकी आशंकाएं खत्म नहीं हुई हैं। ग्रामीण अपनी जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं और पर्यावरणीय नुकसान, विस्थापन और आजीविका पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक उन्हें परियोजना से जुड़ी वास्तविक जानकारी पारदर्शिता के साथ नहीं दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता और उन्हें पूर्ण विश्वास में नहीं लिया जाता, तब तक वे अपनी जमीन देने के ल...
तमनार थाना बना रणक्षेत्र पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने

तमनार थाना बना रणक्षेत्र पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले के गारे पेलमा सेक्टर-1 में चल रहे आंदोलन की घटनाएँ अब विकराल रूप ले चुकी हैं। एक दुर्घटना के उपरांत उत्पन्न हालात, हिंसा और उसके बाद पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया ने ग्रामीणों में आक्रोश पैदा कर दिया है। इस विरोध स्वरूप, आज हजारों प्रभावित ग्रामीणों ने तमनार थाना का घेराव कर लिया है। थाने के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा एकत्रित हो चुके हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जिला बल के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल और महिला पुलिस भी तैनात की है। बैरिकेडिंग, हेलमेट, ढाल और लाठी से लैस पुलिस बल ने थाने के चारों ओर मोर्चा संभाल रखा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गारे पेलमा सेक्टर-1 के खिलाफ आंदोलन के दौरान पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए बिना किसी ठोस कारण निर्दोष व्यक्...