Wednesday, November 11खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: केदारनाथ

(अपडेट) शीतकाल के लिये बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, साढ़े 19 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

(अपडेट) शीतकाल के लिये बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, साढ़े 19 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

राष्ट्रीय
केदारनाथ/रुद्रप्रयाग, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। विश्व‑प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार को भैयादूज के अवसर पर सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिये बंद कर दिए गये। इस पारम्परिक प्रक्रिया में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति‑रिवाजों के अनुसार बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित पाँच हजार से अधिक श्रद्धालु साक्षी बने। कपाट बंद होने के पश्चात् भगवान केदारनाथ की चल‑विग्रह पंचमुखी डोली को बैंड की भक्तिमय धुनों और “जय श्री केदार” के उद्घोष के साथ पहला पड़ाव रामपुर की ओर रवाना किया गया। इस वर्ष कुल मिलाकर रिकॉर्ड साढ़े 19 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदार का दर्शन किया। भैयादूज के दिन सुबह 3:30 बजे मंदिर फिर से दर्शन हेतु खुला, पर पाँच बजे से कपाट बंद करने की औपचारिकता शुरू हुई। मुख्य पुजारी टी. गंगाधर लिंग ने धर्माधिकारी तथा वेदपाठियों की उपस्थिति में स्वयंभू शिवलिंग को ...