Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: ऑपरेशन आघात

रायगढ़ के ढिमरापुर चौक में 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, ब्रेजा कार भी जब्त

रायगढ़ के ढिमरापुर चौक में 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, ब्रेजा कार भी जब्त

अपराध
रायगढ़, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने अमरजीत सिंह को 47 ग्राम अफ़ीम के साथ रविवार को गिरफ्तार किया है तथा एक ब्रेजा कार भी जब्त की है। थाना सिटी कोतवाली के प्रभारी को 25 अक्टूबर को ही मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने ढिमरापुर चौक के पास घेराबंदी करके आरोपी को कार सहित दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 47 ग्राम अफीम, जिसकी कीमत लगभग ₹10,000 है, तथा एक सिल्वर रंग की ब्रेजा कार (कार क्रमांक CG 13 AQ 4225), जिसकी कीमत करीब ₹8 लाख है, जब्त की गई। इस कार्रवाई में कुल ₹8.10 लाख की संपत्ति बरामद हुई। माहिती के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ढिमरापुर चौक के पास एक युवक सिल्वर रंग की ब्रेज...
गांजा तस्करी में दो आरोपित गिरफ्तार, करीब तीन किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त

गांजा तस्करी में दो आरोपित गिरफ्तार, करीब तीन किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त

अपराध
रायगढ़, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। “ऑपरेशन आघात” के तहत चल रहे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के प्रयास में पुसौर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने ग्राम बड़े भंडार में नाकेबंदी कर ओडिशा से मोटरसाइकिल के द्वारा गांजा ले जा रहे आरोपी को लगभग 3 किलो गांजा और मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। जांच के दौरान गांजा खरीदने वाले खरीदार की पहचान कर उसे भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि खरीदार ने तीन किलो गांजा मंगवाने के लिये आरोपी से मोबाइल पर संपर्क किया था और इसके बदले 14,850 रुपये ट्रांसफर किए थे। 25 अक्टूबर को थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काली बैग में गांजा लेकर होंडा साइन एसपी 125 मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 BR 3641) से ओडिशा की ओर से चंद्रपुर होते हुए रायगढ़ आ रहा...