Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

रायगढ़ के ढिमरापुर चौक में 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, ब्रेजा कार भी जब्त

रायगढ़, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने अमरजीत सिंह को 47 ग्राम अफ़ीम के साथ रविवार को गिरफ्तार किया है तथा एक ब्रेजा कार भी जब्त की है।

थाना सिटी कोतवाली के प्रभारी को 25 अक्टूबर को ही मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने ढिमरापुर चौक के पास घेराबंदी करके आरोपी को कार सहित दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 47 ग्राम अफीम, जिसकी कीमत लगभग ₹10,000 है, तथा एक सिल्वर रंग की ब्रेजा कार (कार क्रमांक CG 13 AQ 4225), जिसकी कीमत करीब ₹8 लाख है, जब्त की गई। इस कार्रवाई में कुल ₹8.10 लाख की संपत्ति बरामद हुई।

माहिती के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ढिमरापुर चौक के पास एक युवक सिल्वर रंग की ब्रेजा कार में अवैध रूप से अफीम रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने उपनिरीक्षक विजय कुमार एक्का के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना किया। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर ड्राइवर सीट के नीचे काली प्लास्टिक पन्नी में छिपे 47 ग्राम अफीम को बरामद किया।

पूछताछ में आरोपी ने अफीम को एक ट्रक चालक से खरीदा बताया, पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। गवाहों के समक्ष विधिवत जब्ती की प्रक्रिया में 47 ग्राम अफीम (लगभग ₹10,000) और ब्रेजा कार (लगभग ₹8 लाख) को दर्ज किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 18(ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *