Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अमित शाह

अमित शाह ने सिलीगुड़ी और बैरकपुर में ममता सरकार के भ्रष्टाचार पर साधा निशाना

अमित शाह ने सिलीगुड़ी और बैरकपुर में ममता सरकार के भ्रष्टाचार पर साधा निशाना

राष्ट्रीय
कोलकाता, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलता, राजनीतिक हिंसा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर और सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलनों में बोलते हुए, शाह ने कहा कि यदि बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है, तो ममता बनर्जी शासन के दौरान हुए सभी भ्रष्टाचार मामलों की जांच उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार संस्थागत हो चुका है और जनता इसकी भारी कीमत चुका रही है। अमित शाह ने आनंदपुर वेयरहाउस अग्निकांड का उदाहरण देते हुए कहा कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि टीएमसी सरकार की आपराधिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिण...
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर देशभर में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने सत्य, अहिंसा और राष्ट्रनिर्माण में बापू के योगदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि बापू ने भाषा, क्षेत्र और जाति में बँटे देश को एकजुट कर स्वतंत्रता आंदोलन को व्यापक स्वरूप दिया। उन्होंने स्वदेशी, स्वाधीनता और स्वच्छता के विचारों को भारत के गौरवशाली भविष्य से जोड़ा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी राष्ट्रपिता को नमन किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले सभी वीरों का त्याग देशवासियों को एक सशक्त राष्ट्र के निर्म...
अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह व अन्य ने मकर संक्रांति पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह व अन्य ने मकर संक्रांति पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं देने वालों में विपक्षी नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा कि ऊर्जा, उमंग और उत्साह के पर्व मकर संक्रांति की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व सभी के जीवन में असीम खुशियाँ और समृद्धि लेकर आए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मकर संक्रांति का यह पावन पर्व सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि लेकर आए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मकर संक्रांति, उत्तरायण, माघ बिहू और पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व नवचेतना, शुभ आरंभ और प्रकृति की शाश्वत लय के प्रतीक हैं।...

ओम बिरला, अमित शाह समेत कई नेताओं ने जीजाबाई को किया नमन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित अनेक प्रमुख नेताओं ने सोमवार को राजमाता जीजाबाई की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया। बिरला ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की माता, श्रद्धेय राजमाता जीजाबाई की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। राजमाता जीजाबाई संस्कार, साहस और राष्ट्रधर्म की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने शिवाजी महाराज के मन में स्वराज, धर्मरक्षा और न्यायपूर्ण शासन के बीज बचपन से ही बो दिए, जो आगे चलकर एक सशक्त और स्वाभिमानी राष्ट्रचेतना में परिवर्तित हुए। उनके जीवन से यह सिद्ध होता है कि मातृशक्ति ही राष्ट्रनिर्माण की प्रथम शिला होती है।” गृहमंत्री शाह ने कहा कि जीजाबाई ने छत्रपति शिवाजी महाराज में साहस, स्वाभिमान और स्वसंस्कृति की रक्षा के संस्कार भरे, जिससे उन्होंने हिंदवी स्वराज की स्थापना का संकल्प किया ...
तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, अमित शाह पर तीखा हमला

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, अमित शाह पर तीखा हमला

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और दिल्ली में हुए घटनाक्रम को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तृणमूल कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट जारी कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस को सीधे निशाने पर लिया गया। तृणमूल कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए जनप्रतिनिधियों पर दिल्ली पुलिस के जरिए हमला कराया जा रहा है, ताकि विरोध की आवाज को दबाया जा सके। पार्टी ने सवाल उठाया कि क्या अब लोकतंत्र को कुचलने के लिए दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है और क्या यही ‘नया भारत’ है, जहाँ असहमति को ताकत के बल पर चुप कराया जाता है। पोस्ट में तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि पहले प्रवर्तन निदेशालय का “बेशर्म दुरुपयोग” किया गय...