Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रोजगार

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन, मोदी ने पश्चिम बंगाल को दी नई कनेक्टिविटी

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन, मोदी ने पश्चिम बंगाल को दी नई कनेक्टिविटी

राष्ट्रीय
माल्दा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा कि आज पश्चिम बंगाल में रेलवे के विकास को नई गति और नये आयाम मिले हैं। एक तरफ जहां हावड़ा-गुवाहाटी मार्ग में शुरू हुई देश की यह पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मां काली की धरती को, मां कामाख्या की भूमि को जोड़ रही है। वहीं पश्चिम बंगाल को चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से देश के उत्तरी, दक्षिणी एवं पश्चिमी हिस्सों से नयी कनेक्टिविटी मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के माल्दा टाउन रेलवे स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सहित विभिन्न रेलवे एवं सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद समारोह को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, शांतनु ठाकुर, सुकांता मजूमदार, शुभेंदु अधिकारी, शॉमिक भट्टाचार्य, खगेन मुर्मू और कार्तिक चंद्रपॉल भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चि...
कबीरधाम जिला महात्मा गांधी नरेगा योजना के क्रियान्वयन में शीर्ष पर

कबीरधाम जिला महात्मा गांधी नरेगा योजना के क्रियान्वयन में शीर्ष पर

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ग्रामीणों को 35 लाख 60 हजार मानव दिवस रोजगार उपलब्ध कराते हुए 78 करोड़ 81 लाख रुपये का मजदूरी भुगतान किया गया है। विकासखंड कवर्धा, बोडला, सहसपुर लोहारा एवं पंडरिया के सभी ग्राम पंचायतो में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से कई निर्माण कार्य प्रारंभ किए गए हैं। इन कार्यों के माध्यम से प्रतिदिन औसतन 32,000 से अधिक ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है, और कबीरधाम जिला रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में प्रदेश में अग्रणी बना हुआ है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि जिले के 427 ग्राम पंचायतों में 3532 निर्माण कार्य जारी हैं। इनमें कच्ची नाली निर्माण, तालाब, तथा पशु शेड निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। अब तक ग्रामीणों को उनके बैंक खातों में 78 करोड़ 81 लाख रुपये का मजदूरी भुगतान किया जा चुका है। इस ...
स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी 16 जनवरी को कार्यक्रम में होंगे शामिल

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी 16 जनवरी को कार्यक्रम में होंगे शामिल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी को स्टार्टअप इंडिया पहल के 10 वर्ष पूरे होने के पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम यहां भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री देश के जीवंत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। इस अवसर पर चयनित स्टार्टअप प्रतिनिधि अपनी उद्यमिता यात्रा से जुड़े अनुभव और विचार साझा करेंगे। उल्लेखनीय है कि स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत 16 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक परिवर्तनकारी राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में की थी। इसका उद्देश्य नवाचार को प्रोत्साहित करना, उद्यमिता को बढ़ावा देना और निवेश आधारित विकास को सक्षम बनाते हुए भारत को रोजगार मांगने वाले देश से रोजगार देने वाला देश बनाना रहा है। बीते एक दशक में स्टार्टअ...
यमुनानगर:टूरिस्ट वीजा पर इटली भेजकर ठगे 15 लाख, पुलिस जांच शुरू

यमुनानगर:टूरिस्ट वीजा पर इटली भेजकर ठगे 15 लाख, पुलिस जांच शुरू

अपराध
यमुनानगर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। यमुनानगर से विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इटली में वर्क परमिट और स्थायी नौकरी का सपना दिखाकर एक परिवार से करीब 15 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। इसके लिए पीड़ित परिवार को न सिर्फ अपना मकान बेचना पड़ा, बल्कि सोने के गहने भी गिरवी रखने पड़े। बावजूद इसके, न तो युवक को वर्क परमिट मिला और न ही स्थायी रोजगार मिला। पीड़िता सरोज रानी पत्नी मोहित कुमार, निवासी वीना नगर कैंप, की शिकायत पर थाना गांधी नगर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र कृष्ण लाल और मन्न शोकते के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले 15–16 वर्ष से अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। इसी दौरान आरोपी कृष्ण लाल के बच्चे भी उनके यहां पढ़ते थे, जिससे दोनों परिवारों के बीच घरेलू संबंध और गहरा विश्वास बन ग...
युवा संगम से बदली दमोह के युवाओं की तकदीर, 9 माह में 5 हजार बेरोजगारों को मिला रोजगार

युवा संगम से बदली दमोह के युवाओं की तकदीर, 9 माह में 5 हजार बेरोजगारों को मिला रोजगार

मध्य प्रदेश, राज्य
दमोह, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना युवा संगम अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम देने लगी है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों का असर यह है कि दमोह जिले में पिछले 9 महीनों के भीतर 4 हजार 962 बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसीलों में नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे युवा संगम रोजगार मेलों ने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की राह आसान कर दी है। इस सफलता के पीछे दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की सक्रिय भूमिका और सतत निगरानी को अहम माना जा रहा है। कलेक्टर कोचर के नेतृत्व में जिला प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य रहा है कि अधिक से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों को दमोह लाकर स्थानीय युवाओं को उनके घर के पास ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए वे लगातार रोजगार अधिकारी और औद्योगिक...
इंदौर-बुधनी रेल लाइन से बदलेगा मध्य प्रदेश का रेल नक्शा, आरवीएनएल ने पहाड़ चीरकर रचा इतिहास

इंदौर-बुधनी रेल लाइन से बदलेगा मध्य प्रदेश का रेल नक्शा, आरवीएनएल ने पहाड़ चीरकर रचा इतिहास

मध्य प्रदेश, राज्य
देवास/ कन्नौद, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के रेल मानचित्र को नया आकार देने वाली बहुप्रतीक्षित इंदौर–बुधनी नई रेल लाइन परियोजना ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। रेल विकास निगम लिमिटेड (**आरवीएनएल**) ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की टनल-2 में पहली 100 मीटर खुदाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। खास बात यह है कि यह उपलब्धि बेहद कठिन और कमजोर भू-स्थितियों में महज दो महीनों के भीतर प्राप्त की गई है, जिसे इंजीनियरिंग कौशल और आधुनिक तकनीक का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। इंदौर-बुधनी रेल लाइन परियोजना पूरी होने के बाद इंदौर और जबलपुर के बीच की रेल दूरी लगभग 150 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। इससे मध्य प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच सीधा, तेज और अधिक प्रभावी रेल संपर्क स्थापित होगा। यह परियोजना यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाएगी, साथ में माल परिवहन के लिए भी एक नया और सशक्त कॉरिडोर साबित ह...
अंबिकापुर: समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर सख्त, धान खरीद में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

अंबिकापुर: समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर सख्त, धान खरीद में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

छत्तीसगढ़, राज्य
अंबिकापुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले में चल रही योजनाओं और कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, राम सिंह ठाकुर, अमृत लाल ध्रुव और नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को जनहित के कार्यों में तेजी लाने, पारदर्शिता बनाए रखने और आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को ई-अटेंडेंस के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा। जन्म प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र निर्माण की समीक्षा करते हुए, उन्होंने स्कूलों के लिए जाति प्रमाण पत्र तैयार करने की कार्यवाही शीघ्र करने की सलाह दी। इसके साथ ही, लोक सेवा गारंटी अधिनियम और विभागों में...
सिवनी में नारी शक्ति की नई पहचान: पेट्रोल पंप से ऑटो तक आत्मनिर्भरता की कहानी

सिवनी में नारी शक्ति की नई पहचान: पेट्रोल पंप से ऑटो तक आत्मनिर्भरता की कहानी

मध्य प्रदेश, राज्य
सिवनी, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बदलते समय का चेहरा अब स्पष्ट नजर आने लगा है। कभी घर की चौखट तक सीमित मानी जाने वाली महिलाएँ अब आत्मसम्मान और मेहनत के साथ अपने जीवन को संवारने में जुटी हैं। इस जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर नारी शक्ति पूरी आत्मविश्वास के साथ पेट्रोल-डीजल भरते हुए देखी जा सकती हैं। यह उनके लिए केवळ नौकरी नहीं, बल्कि उनके परिवार के जीवन का एक मजबूत सहारा बन चुका है। सिवनी की सड़कों पर पिछले तीन महीनों से एक महिला अपने ऑटो को चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है। कड़ी धूप, बारिश और सर्दी—हर मौसम में ये महिलाएँ मुस्कान के साथ अपनी ड्यूटी निभाती हैं। उनका कहना है कि इस काम से महिलाओं को बच्चों की पढ़ाई, घर का राशन और रोज़मर्रा की जरूरतें पूरा करने में सहारा मिल रहा है। कई महिलाओं के लिए यह नौकरी आत्मसम्मान की पहली सीढ़ी बन गई है। सुबह की पह...
देश सेवा का जज्बा लेकर सेना भर्ती में युवा दिखा रहे हैं दमखम

देश सेवा का जज्बा लेकर सेना भर्ती में युवा दिखा रहे हैं दमखम

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। धमतरी शहर के इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय अग्निवीर सेना भर्ती रैली का दूसरा दिन धूमधाम से मनाया गया, जहां भारी संख्या में युवा देश सेवा के इच्छुक होकर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। भर्ती में शामिल 671 अभ्यर्थियों में से 495 ने दौड़ में सफलता हासिल की और इसके बाद शारीरिक नापजोख एवं अन्य गतिविधियों में भाग लिया। तीसरे दिन बालोद जिले से 587 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 398 ने दौड़ की परीक्षा पास की। रैली में भाग लेने वाले युवाओं का आत्मविश्वास और जोश स्पष्ट दिखाई दे रहा था। इस भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों जैसे बीजापुर, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के युवा शामिल होकर अपनी शारीरिक दक्षता का परीक्षण कर रहे हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्...
राजगढ़ः 92 कंपनियों ने किए 10 हजार 112 बच्चे चयनित, सीएम ने किया वर्चुअल संबोधन

राजगढ़ः 92 कंपनियों ने किए 10 हजार 112 बच्चे चयनित, सीएम ने किया वर्चुअल संबोधन

मध्य प्रदेश, राज्य
राजगढ़, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को सारंगपुर में भव्य युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इस आयोजन का मकसद युवाओं को स्वावलंबी बनाना, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उनके भविष्य को सशक्त करना था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप ने इस रोजगार मेले के लिए आयोजकों और युवाओं को बधाई दी और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस रोजगार मेले में 125 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिससे 16 हजार से अधिक रोजगार के अवसरों की पेशकश की गई। उन्होंने कहा कि नौकरी केवल एक नियुक्ति पत्र नहीं, बल्कि हर युवा का सपना होती है। सरकार का लक्ष्य केवल नौकरियों का वितरण नहीं, बल्कि युवाओं को भविष्य में स्वयं रोजगारदाता बनाना है। मुख्यमंत्री...