Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: चुनाव

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2023 में भाजपा की जीत

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2023 में भाजपा की जीत

राष्ट्रीय
मुंबई, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा) नंबर वन पार्टी बनकर उभरी है। इन नगर निगमों में कुल 2869 पार्षदों में से अकेले भाजपा के 1441 पार्षद चुनाव जीतने में सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने विजयी भाजपा पार्षदों का अभिनंदन किया है। महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में शुक्रवार को मतगणना के बाद राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी विजयी पार्षदों के आंकड़ों के अनुसार भाजपा के 1441 पार्षद चुने गए हैं। इसी तरह शिंदे समूह की शिवसेना के 408 पार्षद चुने गए हैं और शिवसेना शिंदे समूह दूसरी बड़ी पार्टी बन गई है। जबकि कांग्रेस के 317 पार्षद चुने गए हैं और कांग्रेस राज्य में तीसरी पार्टी बन गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) के 164 पार्षद और उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के 154 पार्षद,...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को निर्धारित

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को निर्धारित

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 20 जनवरी को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लेगी। पार्टी ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा की और कहा कि भाजपा के संगठन पर्व–2024 के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 19 जनवरी से नामांकन किए जाएंगे और 20 जनवरी को अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यह संपूर्ण प्रक्रिया पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, 6-ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार, 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय निर्वाचन मंडल सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके पश्चात सोमवार, 19 जनवरी को नामांकन होगा। उसी दिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन...
महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव के कारण आज स्टॉक मार्केट में छुट्टी, नहीं होगा कामकाज

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव के कारण आज स्टॉक मार्केट में छुट्टी, नहीं होगा कामकाज

आर्थिक
नई दिल्ली, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू शेयर बाजार में आज छुट्टी होने की वजह से कोई कामकाज नहीं होगा। शेयर बाजार की ये छुट्टी **महाराष्ट्र** में नगर निगम चुनाव के कारण हुई है। इस मौके पर **बीएसई** और **एनएसई** दोनों एक्सचेंज में ट्रेडिंग हॉलिडे रहने वाला है। स्टॉक एक्सचेंज की हॉलिडे लिस्ट में भी आज के दिन को छुट्टी के रूप में जोड़ दिया गया है। शेयर बाजार में पारंपरिक तौर पर साप्ताहिक अवकाश के रूप में **शनिवार** और **रविवार** को छुट्टी होती है। इसके अलावा सार्वजनिक अवकाशों और कुछ अन्य खास मौकों पर भी शेयर बाजार में छुट्टी रहती है। इन छुट्टियों की घोषणा स्टॉक एक्सचेंज की ओर से पहले से ही कर दी जाती है। इस साल भी स्टॉक एक्सचेंज में सर्कुलर जारी करके छुट्टियों का पहले ही ऐलान कर दिया था। इस सर्कुलर के अनुसार **15 जनवरी** को स्टॉक एक्सचेंज में सामान्य दिनों की तरह कारोबार होने वाला था। इस ...
महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी, फिल्मी सितारों ने बढ़-चढ़कर किया वोट

महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी, फिल्मी सितारों ने बढ़-चढ़कर किया वोट

राष्ट्रीय
मुंबई, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र में गुरुवार को 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7.30 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में आम जनता के साथ-साथ फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। नाना पाटेकर ने की मतदान की अपील अभिनेता नाना पाटेकर ने बीएमसी चुनाव में वोट डालने के बाद लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं वोट डालने के लिए तीन घंटे से ज्यादा सफर करके आया हूं, क्योंकि लोकतंत्र में यह जरूरी है। मैं तुरंत वापस जा रहा हूं। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करें।” इन सितारों ने भी डाला वोट अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी भी बीएमसी चुनाव में मतदान करने पहुंचीं। इसके अलावा...
नोटा नहीं, उपलब्ध उम्मीदवारों में सर्वश्रेष्ठ का चयन करेंः डॉ. भागवत

नोटा नहीं, उपलब्ध उम्मीदवारों में सर्वश्रेष्ठ का चयन करेंः डॉ. भागवत

राष्ट्रीय
नागपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि, मतदान के दौरान सभी उम्मीदवारों को नकारने (नोटा) के बजाय उपलब्ध विकल्पों में से योग्य उम्मीदवार का चयन करना अधिक उचित है। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। डॉ. मोहन भागवत और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश उपाख्य ‘भैय्याजी’ जोशी ने गुरुवार को महाल स्थित नागपुर नाइट हाईस्कूल के मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान के लिए पहुंचने वालों में ये दोनों सबसे पहले थे। मतदान के बाद डॉ. भागवत ने कहा कि ‘नोटा’ का प्रयोग सभी उम्मीदवारों को नकारने के समान है और यह लोकतंत्र की सबसे खराब स्थिति मानी जा सकती है। इससे वास्तव में अवांछित उम्मीदवारों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलता है। इसलिए उपलब्ध उम्मीदवारों में से योग्य और सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार का चयन क...
अभिनेता अक्षय कुमार ने बीएमसी चुनाव में किया मतदान, लोगों से वोट करने की अपील

अभिनेता अक्षय कुमार ने बीएमसी चुनाव में किया मतदान, लोगों से वोट करने की अपील

राष्ट्रीय
मुंबई, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र में गुरुवार को 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7.30 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में आम जनता के साथ-साथ फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। अक्षय कुमार ने डाला वोट, लोगों से की अपील अक्षय कुमार ने गुरुवार सुबह मतदान शुरू होते ही मुंबई के गांधी शिक्षण भवन स्थित मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला। मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "आज बीएमसी चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। मुंबईकर होने के नाते आज के दिन रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में होता है। मैं सभी से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करें। अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है, तो हमें सिर्फ डायलॉगबाजी नहीं करनी चाहिए, ...
काठमांडू के मेयर बालेन शाह देंगे इस्तीफा, केपी ओली के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी में

काठमांडू के मेयर बालेन शाह देंगे इस्तीफा, केपी ओली के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी में

अंतरराष्ट्रीय
शहर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह (बालेन) अपने पद से इस्तीफा देकर आगामी आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ झापा–5 निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लडऩे की तैयारी में हैं। उनके सचिवालय के अनुसार, बालेन इस चुनावी प्रक्रिया के लिए आवश्यक तैयारियों में जुटे हुए हैं। झापा–5 क्षेत्र में ओली का दबदबा रहा है, जहां वे लगातार निर्वाचित होते आ रहे हैं। उनके सचिवालय ने यह भी बताया कि बालेन इस क्षेत्र में मुकाबले के लिए झापा के स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के संग मत सर्वेक्षण और चर्चा कर रहे हैं। रविवार को बालेन ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के झापा अध्यक्ष प्रकाश पाठक सहित अन्य नेताओं के साथ मुलाकात की। उनके निजी सचिव भूपदेव शाह ने कहा, “मेयर साहब झापा–5 से केपी ओली के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। हमारी टीम वहां मत सर्वेक्षण भी कर रही है। ...
तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, अमित शाह पर तीखा हमला

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, अमित शाह पर तीखा हमला

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और दिल्ली में हुए घटनाक्रम को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तृणमूल कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट जारी कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस को सीधे निशाने पर लिया गया। तृणमूल कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए जनप्रतिनिधियों पर दिल्ली पुलिस के जरिए हमला कराया जा रहा है, ताकि विरोध की आवाज को दबाया जा सके। पार्टी ने सवाल उठाया कि क्या अब लोकतंत्र को कुचलने के लिए दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है और क्या यही ‘नया भारत’ है, जहाँ असहमति को ताकत के बल पर चुप कराया जाता है। पोस्ट में तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि पहले प्रवर्तन निदेशालय का “बेशर्म दुरुपयोग” किया गय...
आईपैक पर छापेमारी मामला : तृणमूल कांग्रेस ने किया हाई कोर्ट का रुख, जब्त दस्तावेजों के दुरुपयोग पर रोक की मांग

आईपैक पर छापेमारी मामला : तृणमूल कांग्रेस ने किया हाई कोर्ट का रुख, जब्त दस्तावेजों के दुरुपयोग पर रोक की मांग

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परामर्श संस्था इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के कार्यालय और उसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। सत्तारूढ़ दल ने अदालत से अनुरोध किया है कि तलाशी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डाटा के दुरुपयोग और प्रसार पर तत्काल रोक लगाई जाए। याचिका में तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जांच एजेंसी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उपयोग से जुड़े संवेदनशील और गोपनीय राजनीतिक डाटा को जब्त किया है। पार्टी का स्पष्ट कहना है कि यह कार्रवाई मनमानी, दुर्भावनापूर्ण तथा अधिकारों के दुरुपयोग का प्रत्यक्ष उदाहरण है। याचिका के अनुसार, 8 जनवरी को धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए...