Monday, March 9खबर जो असर करे |
Shadow

Bigg Boss 19 Poll: इस हफ्ते घर से कटेगा किसका पत्ता, जानिए किसे मिलेंगे ज्यादा वोट्स

मुंबई। बिग बॉस 19 में बीते हफ्ते किसी का इविक्शन नहीं हुआ। प्रणित मोरे हेल्थ की वजह से बाहर थे। उनकी टीम से भी अपडेट आ चुका है कि हालत में सुधार है। अब दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो चुकी है कि 10वें हफ्ते घर से कौन बेघर हो सकता है। सोशल मीडिया पर दिख रहे ट्रेंड्स और दर्शकों को पोस्ट के मुताबिक बॉटम 3 में फरहाना, अशनूर और नीलम गिरि के नाम हैं। लाइव हिंदुस्तान के पोल में भी दर्शकों ने बताया कि इस हफ्ते बिग बॉस 19 से किसका पत्ता कट सकता है।

किसको मिले कितने वोट्स

बिग बॉस 19 वीक 10 के लिए गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, फरहाना, अशनूर और नीलम गिरि नॉमिनेटेड हैं। लाइव हिंदुस्तान पोल में पूछा गया था कि अशनूर, नीलम और फरहाना में से इस वीक किसका इविक्शन हो सकता है। हमारे रीडर्स ने सबसे ज्यादा वोट्स दिए हैं नीलम गिरि को। उन्हें 53 परसेंट वोट्स मिले हैं। यानी उनके जाने की संभवना लोगों को सबसे ज्यादा लग रही है। अशनूर कौर को 23 परसेंट वोट्स मिले हैं। वहीं फरहाना भट्ट को 22 परसेंट वोट्स मिले हैं यानी लोगों को उनके जाने का चांस कम लग रहा है।
वापसी करेंगे प्रणित

बिग बॉस 19 में इस वक्त शहबाज, अमाल, अशनूर, अभिषेक तान्या मित्तल के खिलाफ चल रहे हैं। इनके बीच आपस में तूतू-मैंमैं चल रही है। अभिषेक ने सबके सामने बोला कि तान्या अकेले में उनसे फ्लर्ट करती है। इस पर तान्या भड़क गईं। वहीं वाइल्ड कार्ड एंट्री का इंतजार हो रहा है। प्रणित मोरे भी शो में वापसी कर सकते हैं। उनकी टीम ने रीसेंटली पोस्ट किया था कि प्रणित की सेहत में सुधार के बाद वे बिग बॉस मेकर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *