
अहमदाबाद, 06 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। अदानी स्पोर्ट्सलाइन की पहल ‘गर्व है’ से जुड़ी युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी दिविजा पॉल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर चेन्नई 2026 में अंडर‑13 एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 23 से 26 अक्टूबर तक चेन्नई में आयोजित हुई। इस जीत के साथ ही दिविजा ने अपने से बड़ी आयु वर्ग में भाग लेते हुए अंडर‑15 मिश्रित युगल वर्ग के सेमी‑फाइनल तक पहुँच कर अपनी बहुपक्षीय प्रतिभा सिद्ध की।
दिविजा ने अपने बयान में कहा, “चेन्नई में ‘गर्व है’ जर्सी पहनकर जीतना ऐसा क्षण है जिसे मैं हमेशा याद रखूँगी। जब अदानी स्पोर्ट्सलाइन ने मेरा समर्थन किया तो मुझे महसूस हुआ कि किसी को मेरी जीत पर पूरा भरोसा है। जब भी मैं टेबल पर उतरती हूँ, यह भरोसा मेरे साथ रहता है। मैं इस सफर में मेरा और मेरे परिवार का साथ देने के लिए उनकी आभारी हूँ। अब मेरा पूरा ध्यान जालंधर में होने वाली आगामी अल्टीमेट टेबल टेनिस (UTT) चैंपियनशिप पर है।”
चेन्नई में मिली यह सफलता दिविजा के लगातार शानदार प्रदर्शन की एक और मिसाल है। इससे पहले उन्होंने फ़िलीपींस के प्यूर्टो प्रिंसेसा में आयोजित डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर 2026 में अंडर‑13 एकल वर्ग का स्वर्ण पदक जीता था। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 2025 और 2026 में वडोदरा में आयोजित वही प्रतियोगिता में क्रमशः अंडर‑11 और अंडर‑13 वर्ग के स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। इसी महीने की शुरुआत में दिविजा ने पंचकूला में आयोजित राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अंडर‑13 बालिका वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था।
दिविजा ने 2023 में अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीता था, जिससे वह पेशेवर टेबल टेनिस खिलाड़ी बनने की दिशा में और अधिक प्रेरित हुई। 2025 में दिल्ली में आयोजित UTT राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में उसने अंडर‑13 वर्ग का खिताब जीता, और उसी वर्ष गांधीनगर में आयोजित UTT राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अंडर‑13 युगल वर्ग का खिताब भी अपने नाम किया। इन सभी उपलब्धियों ने उसे भारतीय टेबल टेनिस के उभरते सितारे के रूप में स्थापित किया है।
