Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

कांग्रेस ने दीपा सागर की माँ के मामले में एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

जगदलपुर, 04 नवंबर (हि.स.) — बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने दंतेश्वरी वार्ड निवासी दीपा सागर की माँ के मामले में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की माँग पर पीड़ित परिवार के साथ आज बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।
मुलाक़ात के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक के समक्ष मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा करके पीड़ित परिवार की शंकाओं एवं आशंकाओं का निराकरण तथा उनकी संतुष्टि के अनुरूप जांच सुनिश्चित करने की मांग की।
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि दीपा सागर मामले में पीड़ित परिवार द्वारा उठाए गए सवाल और तथ्य गंभीरता से लिए जाने चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि परिवार की शंकाओं को नजरअंदाज करने के बजाय प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच होनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की आशंका या संदेह की गुंजाइश न रहे।
पुलिस प्रशासन से उनकी मांग है कि परिवार द्वारा उठाए गए सवालों और प्रस्तुत तथ्यों को जांच में शामिल किया जाए और मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी तथा समयबद्ध जांच कर वास्तविक सच्चाई सामने लाई जाए।
सुशील मौर्य ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उनकी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
मुलाक़ात में पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, पूर्व सभापति कविता साहू, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, महामंत्री अभिषेक नायडू, जाहिद हुसैन, सुनीता सिंह समेत पीड़ित परिवारजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *