
नई दिल्ली, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)।
नई दिल्ली, 04 नवंबर (हि.स.) – ट्राई ने आज बुधवार को एक नया नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म शुरू किया। यह भू‑विश्लेषणात्मक डैशबोर्ड उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्र में मोबाइल और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की इंटरनेट स्पीड, कॉल गुणवत्ता व नेटवर्क कवरेज की जानकारी उपलब्ध कराता है।
इस प्लेटफॉर्म पर ट्राई के स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट तथा माईस्पीड और माईकॉल ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ताओं द्वारा किये गये परीक्षणों के परिणाम भी दिखाये गये हैं। साथ ही, अवांछित व्यावसायिक संदेशों की शिकायत और DND सेवाओं के लिए एक वेब‑इंटरफेस भी उपलब्ध कराया गया है।
प्लेटफॉर्म पर भौगोलिक मानचित्रों के माध्यम से उपभोक्ता सेवा प्रदाता और तकनीक के आधार पर नेटवर्क परीक्षण के परिणाम देख सकते हैं। डाउनलोड व अपलोड स्पीड सहित विभिन्न मानकों की जानकारी उपलब्ध है। उपयोगकर्ता मानचित्र पर ज़ूम करके अलग‑अलग स्थानों पर किए गये परीक्षणों के परिणाम देख सकते हैं। फ़िल्टर, तालिकाएँ तथा रिपोर्ट डाउनलोड की सुविधा भी दिये गये हैं।
उपभोक्ताओं के परीक्षणों के आधार पर पी50, पी80 और पी90 मानक भी प्रदर्शित किए जाएंगे। पी50 का अर्थ है कि आधे परीक्षणों में दर्ज गति इस मान या उससे अधिक रही। मोबाइल ब्रॉडबैंड के लिये पी80 का मतलब है कि 80 प्रतिशत परीक्षणों में दर्ज गति इस स्तर या उससे अधिक रही, जबकि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के लिये पी90 का मतलब 90 प्रतिशत परीक्षणों में इसी स्तर या उससे अधिक की गति रही।
ट्राई ने बताया कि ये आंकड़े नेटवर्क गुणवत्ता का पूर्ण एवं मानक पद्धति से मूल्यांकन नहीं हैं, परंतु उपयोगकर्ताओं को अलग‑अलग स्थानों पर अन्य उपयोगकर्ताओं के अनुभव की जानकारी देते हैं। डैशबोर्ड पर स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के परिणाम भी भौगोलिक मानचित्रों के माध्यम से देखे जा सकते हैं।
दूरसंचार सेवा प्रदाता सुरक्षित इंटरफेस के ज़रिये अपने कॉल गुणवत्ता, नेटवर्क कवरेज और इंटरनेट परीक्षणों का डेटा देख सकते हैं। इसमें स्थान, तारीख, समय व तकनीकी मानकों की जानकारी उपलब्ध है, जिससे कंपनियाँ नेटवर्क में सुधार के लिये आवश्यक क्षेत्रों की पहचान कर सकती हैं।
माईस्पीड का सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट (SDK) योग्य थर्ड‑पार्टी ऐप्स को इंटरनेट कनेक्टिविटी मापने की सुविधा अपने ऐप में जोड़ने की अनुमति देता है, जिससे अधिक उपयोगकर्ता परीक्षणों को प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा सके।
उपभोक्ता इस प्लेटफॉर्म के ज़रिये अवांछित व्यावसायिक संचार के लिए अपनी पसंद दर्ज कर सकते हैं, शिकायत कर सकते हैं और उसकी स्थिति देख सकते हैं। साथ ही, वे शिकायतों की समेकित व सेवा प्रदाता के आधार पर जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर ट्राई के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी ने कहा, “नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं और ट्राई द्वारा किये गये नेटवर्क परीक्षणों में पारदर्शिता बढ़ाएगा। इससे उपभोक्ता स्थान व सेवा प्रदाता के आधार पर परीक्षणों
