
क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड), 03 नवंबर (हि.स.)। इंडिया ए और न्यूज़ीलैंड ए के बीच खेला गया दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 155 रन बनाए, जबकि यश राठौड़ ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली। इस दमदार प्रदर्शन से इंडिया ए ने दूसरी पारी में केवल दो विकेट पर 282 रन बनाए और मुकाबले को ड्रॉ कराने में सफल रही।
जायसवाल और राठौड़ ने तीसरे विकेट के लिये 247 रन की अटूट साझेदारी की। एक समय इंडिया ए ने 35 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे, पर दोनों बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी संभालते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। पहला अनौपचारिक टेस्ट भी इसी तरह ड्रॉ रहा था। तीसरा और आख़िरी अनौपचारिक टेस्ट मैच 7 नवंबर से खेला जायेगा।
चौथे दिन बारिश और बूंदाबांदी के कारण खेल देर से शुरू हुआ। खेल शुरू होते ही न्यूज़ीलैंड ए के गेंदबाजों ने इंडिया ए को दो झटके दिए। साई सुदर्शन 11 रन पर और देवदत्त पाडिकल बिना खाता खोले आउट हो गए। शुरुआती झटकों के बाद जायसवाल ने आक्रामक अंदाज अपनाया और न्यूज़ीलैंड ए के गेंदबाजों को हावी होने का मौका नहीं दिया। उनका साथ देने आए राठौड़ ने भी शानदार बल्लेबाजी की।
जायसवाल ने 119 गेंदों में छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। दूसरी ओर, यश राठौड़ ने भी शानदार बल्लेबाजी की और अपना शतक पूरा किया। जायसवाल ने 162 गेंदों में नाबाद 155 रन की पारी में 15 चौके और 5 छक्के लगाए, जबकि राठौड़ ने अपनी नाबाद 100 रन की पारी में 9 चौके लगाए।
इससे पहले न्यूज़ीलैंड ए ने मैथ्यू बॉयल के 110 और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के 93 रन की बदौलत पहली पारी में 424 रन बनाए थे। इसके अलावा फ्रेजर शीट 40 रन, क्रिस्टियन क्लार्क 41, मिचेल हे 31, जेडेन लेनॉक्स नाबाद 32 और जैरोड मैके 33 रन की पारी खेली।
वहीं, इंडिया ए ने विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के 105 रन की मदद से पहली पारी में 346 रन बनाए थे। जुरेल के अलावा पहली पारी में देवदत्त पाडिकल 80 और आकाश दीप 68 रन का योगदान दिया था।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद अहम है। इस सीरीज से पहले दोनों देशों की ए टीमों के बीच तीन मैचों
