Wednesday, October 28खबर जो असर करे |
Shadow

डेला ग्रुप ने किया मध्य प्रदेश में 2,250 करोड़ का निवेश प्रस्ताव

भोपाल, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। इस बुधवार को इंदौर में आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न उद्योगपतियों एवं निवेशकों के साथ वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान डेला ग्रुप के संस्थापक एवं सीएमडी जिमी मिस्त्री ने राज्य में 2,250 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा।

चर्चा के दौरान नगरीय विकास, आधुनिक टाउनशिप, नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, डिजिटल तकनीक और अधोसंरचना के क्षेत्र में निवेश एवं विस्तार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। जिमी मिस्त्री ने 220 एकड़ के क्षेत्र में प्रस्तावित डेला रेसकोर्स परियोजना पर चर्चा की, जिसमें लक्जरी विला, ब्रांडेड रेसिडेंस, पाँच सितारा वाइल्डलाइफ़ रिसॉर्ट तथा घुड़सवारी एवं पोलो की सुविधाएँ विकसित करने की योजना है।

सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार पर भी चर्चा हुई: लोकेश कुमार जीनगर के साथ सौर एवं पवन ऊर्जा, संग्रो एफपीवी के राहुल मिश्रा और क्वांट सोलर के पंकज कुमार के साथ फ्लोटिंग सोलर तकनीक, जलाशयों पर सौर ऊर्जा परियोजनाओं की संभावनाएँ; पुरवाह ग्रीन पॉवर के संदीप कश्यप के साथ हाइब्रिड परियोजनाएँ; तथा मेडुला सॉफ्ट के शांतनु शर्मा के साथ स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट।

आवासीय एवं वाणिज्यिक परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई: पुरवणकरा लिमिटेड के सीईओ मल्लन्ना सासलु तथा क्लासिक ग्रुप के प्रबंध निदेशक संदीप श्रीवास्तव के साथ नियोजित शहरी विकास।

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और तकनीक आधारित समाधानों पर नीरकेयर इंडिया लिमिटेड के सीएमडी नीरज श्रीवास्तव तथा वोल्टारिस ईवी सॉल्यूशन के सह-संस्थापक अनुज कुमार के साथ चर्चा हुई।

विभिन्न अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी फ़्लोटिंग सोलर, सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं तथा सड़क एवं राजमार्ग निर्माण में आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहित करने की संभावनाओं पर चर्चा की।

इस कार्यक्रम में डेला रातापानी रिजर्व टाउनशिप की योजनाएँ भी प्रमुख रही, जहाँ डेला ग्रुप ने टाउनशिप को स्वास्थ्य, वेलनेस और सतत विकास की प्रयोगशाला के रूप में तैयार करने का लक्ष्य रखा है, जिससे मध्य प्रदेश में पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के नए अवसर उत्पन्न हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *