Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

स्टॉक मार्केट में पारस हेल्थकेयर की मामूली बढ़त के साथ एंट्री, फायदे में आईपीओ निवेशक

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर भारत, बिहार और झारखंड में “पारस हेल्थ” ब्रांड के तहत अस्पताल संचालित करने वाली दिग्गज कंपनी पारस हेल्थकेयर लिमिटेड के शेयरों ने बुधवार को स्टॉक मार्केट में मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 693 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई और एनएसई दोनों प्रमुख एक्सचेंजों पर इसकी लिस्टिंग 3.90 प्रतिशत के मामूली प्रीमियम के साथ 720 रुपये के स्तर पर हुई।

लिस्टिंग के बाद बाजार मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण यह शेयर लुढ़क कर 706 रुपये के स्तर तक आ गया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस शेयर की चाल में तेजी आ गई। खरीदारी के सपोर्ट से यह शेयर उछल कर 748.85 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद एक बार फिर मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से यह शेयर ऊपरी स्तर से लुढ़क गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच दोपहर 12 बजे तक का कारोबार होने के बाद यह शेयर 725.30 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस तरह अभी तक के कारोबार में कंपनी के आईपीओ निवेशकों को प्रति शेयर 32.30 रुपये यानी 4.66 प्रतिशत का फायदा हो चुका है।

इस कंपनी का 1,450 करोड़ रुपये का आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से एवरेज रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण यह ओवरऑल 2.34 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इनमें क्यूआईबी के लिए रिजर्व पोर्शन 3.25 गुना (एक्स एंकर) सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में 2.10 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसके अलावा एनआईआई के लिए रिजर्व पोर्शन में सिर्फ 0.69 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया था, जिसमें 10 लाख से ऊपर वाले एचएनआई का हिस्सा 0.62 गुना और 10 लाख से नीचे वाले एचएनआई का हिस्सा 0.84 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत एक रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 2,09,23,520 शेयर जारी किए गए हैं। यह इश्यू फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल का कॉम्ब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *