Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

भाजयुमो ने पुतला दहन से जताया विरोध, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे पर टिप्पणी पर आक्रोश

धमतरी, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान में एक भव्य प्रदर्शन का आयोजन किया और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जिन खरगे के पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संगठित किया और खरगे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बयान पर नाराज़गी जताई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि “राजनीति में विचारों और नीतियों के आधार पर विरोध होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियों के जरिए।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। विशेष रूप से “देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन प्रधानमंत्री के प्रति इस तरह की टिप्पणी उचित नहीं है।”

प्रदर्शन के दौरान, माहापौर रामू रोहरा ने भी बात उठाई और कहा कि “राजनीति में मर्यादित भाषा का उपयोग किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री का अपमान भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को अपने वक्तव्यों में शालीनता बनाए रखनी चाहिए, ताकि राजनीतिक संवाद की गरिमा कायम रहे।”

भाज्युमो कार्यकर्ता पुतला दहन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराते हुए ऐसी टिप्पणियों से बचने की अपेक्षा जताई।

इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री बिथीका विश्वास, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा, विधि प्रकोष्ठ से कविंद्र जैन, कार्यालय प्रभारी विजय साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष शशी पवार, शहर मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल, आमदी मंडल अध्यक्ष विनय जैन और शहर मंडल महामंत्री गौरव मगर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदर्शन के दौरान, कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति समर्थन जताते हुए राजनीतिक बयानबाजी में भाषा की मर्यादा बनाए रखने की माँग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *