ट्राई ने नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म आरम्भ किया, उपभोक्ताओं को क्षेत्रवार नेटवर्क गुणवत्ता की जानकारी
नई दिल्ली, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)।
नई दिल्ली, 04 नवंबर (हि.स.) – ट्राई ने आज बुधवार को एक नया नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म शुरू किया। यह भू‑विश्लेषणात्मक डैशबोर्ड उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्र में मोबाइल और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की इंटरनेट स्पीड, कॉल गुणवत्ता व नेटवर्क कवरेज की जानकारी उपलब्ध कराता है।
इस प्लेटफॉर्म पर ट्राई के स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट तथा माईस्पीड और माईकॉल ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ताओं द्वारा किये गये परीक्षणों के परिणाम भी दिखाये गये हैं। साथ ही, अवांछित व्यावसायिक संदेशों की शिकायत और DND सेवाओं के लिए एक वेब‑इंटरफेस भी उपलब्ध कराया गया है।
प्लेटफॉर्म पर भौगोलिक मानचित्रों के माध्यम से उपभोक्ता सेवा प्रदाता और तकनीक के आधार पर नेटवर्क परीक्षण के परिणाम देख सकते हैं। डाउनलोड व अपलोड स्पीड सहित विभिन्न मानकों की जानकारी उपलब्ध है। उपयोगकर्ता मानचित्र पर ज़ूम करके अलग‑अलग स्थान...









