उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट… कई जिलों में स्कूलों की दो दिन की छुट्टी
नई दिल्ली। उत्तराखंड (Uttarakhand) से लेकर हिमाचल (Himachal) तक भारी बारिश (Heavy Rainfall) का अलर्ट है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और टिहरी जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है. भारी बारिश को देखते हुए टिहरी और चंपावत समेत कई जिलों में आज स्कूल बंद कर दिए गए है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश को लेकर रेड वॉर्निंग जारी है. कांगड़ा ज़िला प्रशासन ने भी 20-21 जुलाई को सभी सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है।
IMD ने देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जैसे जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. IMD के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट के तहत कई स्थानों पर तेज बारिश ...









