MP: मैहर में बेकाबू बोलेरो खाई में गिरी, सात वर्षीय मासूम समेत 2 की मौत, 8 घायल
मैहर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मैहर जिले (Maihar district) के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहाड़ी के पास नेशनल हाईवे-30 (National Highway-30) पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन (High speed Bolero) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में सात वर्षीय मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रेलवे स्टेशन से लौटते समय हुआ हादसाजानकारी के अनुसार, अमरपाटन निवासी एक परिवार अपने परिजन को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद बोलेरो वाहन से वापस घर लौट रहा था। देर रात ग्राम पहाड़ी के समीप अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बोलेरो सड़क से नीचे उतरकर कई पलटे खाते हुए खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्...
