Friday, July 17खबर जो असर करे |
Shadow

Month: June 2026

राष्ट्रपति मुर्मु पांच दिवसीय 18 जून से 22 जून मध्यप्रदेश प्रवास पर

राष्ट्रपति मुर्मु पांच दिवसीय 18 जून से 22 जून मध्यप्रदेश प्रवास पर

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल! राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे इंदौर, बैतूल, खंडवा जिले के श्री ओंकारेश्वर मंदिर, जबलपुर, ग्वालियर और श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु गुरुवार, 18 जून को इंदौर पहुंचेंगी। इसके पश्चात वे बैतूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित "एम्पावरमेंट ऑफ ट्रायबल सोसायटी बाय स्पिरिचुअल अवेकनिंग" कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही श्री ओंकारेश्वर पहुंचकर मंदिर में दर्शन एवं आरती में सम्मिलित होंगी। शुक्रवार, 19 जून को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। शनिवार, 20 जून को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु जबलपुर पहुंचेंगी। रविवार, 21 जून 2026 को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु अंतर...
G7 Summit में अमेरिका ने दिए रूसी तेल पर फिर प्रतिबंध लगाने के संकेत… बढ़ी भारत की टेंशन

G7 Summit में अमेरिका ने दिए रूसी तेल पर फिर प्रतिबंध लगाने के संकेत… बढ़ी भारत की टेंशन

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
एवियन-लेस-बैंस। फ्रांस (France) के एवियन-लेस-बैंस (Évian-les-Bains) में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) से भारत के लिए एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। पिछले कुछ महीनों से खाड़ी में ईरान युद्ध के कारण यूक्रेन का मुद्दा वैश्विक मंच पर थोड़ा पीछे छूट गया था, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) और अन्य G7 नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध को वापस अपने एजेंडे में सबसे ऊपर रख दिया है। अमेरिका ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि ग्लोबल ऑयल मार्केट (Global Oil Market) को स्थिर रखने के लिए रूसी तेल पर दी गई छूट जल्द ही खत्म की जा सकती है, जिससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा और सस्ते कच्चे तेल के आयात पर सीधा असर पड़ेगा। ट्रंप का 'गेम प्लान': तेल की कीमतों और कूटनीति का संतुलनजब वैश्विक तेल सप्लाई खतरे में थी, तब उन्होंने रूस को तेल बेचने की छूट दी ताकि अमेरिका और दुनि...
US डील के बाद अब तेल बेच सकेगा ईरान…. IEA की चेतावनी, कहा- बिना शर्त होर्मुज खोलना जरूरी….

US डील के बाद अब तेल बेच सकेगा ईरान…. IEA की चेतावनी, कहा- बिना शर्त होर्मुज खोलना जरूरी….

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
तेरहान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के पल में तोला, पल में माशा वाले स्वभाव से दुनिया में हर कोई वाकिफ है। वह अचानक कोई वादा करते हैं और थोड़ी ही देर में उससे पलट भी जाते हैं। ईरान ने इसे ही ध्यान में रखकर अमेरिका के साथ परोक्ष बातचीत के दौरान अनूठी तरकीब अपनाई और मनोविज्ञानियों को वार्ता का हिस्सा बनाया। दो वरिष्ठ मनोवैज्ञानिकों ने न केवल ट्रंप के व्यवहार का गंभीरता से आकलन किया बल्कि ईरानी टीम को यह सलाह भी दी कि उन्हें किस तरह के संदेश भेजे जाएं। एक ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी वार्ता से जुड़े रहे एक ईरानी अधिकारी के हवाले से दी गई है। ड्रॉप साइट की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल में इस्लामाबाद में हुई पहले दौर की द्विपक्षीय बातचीत के बाद तेहरान ने अपने सलाहकार दल में दो वरिष्ठ मनोवैज्ञानिकों को शामिल किया। इनका काम ईरानी वार्ताकारों को ट्रंप के व्यव...
ITR: जुर्माना भरने से बचना है तो समय पर फाइल करें आयकर ….. जानिए कब है लास्ट डेट?

ITR: जुर्माना भरने से बचना है तो समय पर फाइल करें आयकर ….. जानिए कब है लास्ट डेट?

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2025-26 (Financial Year 2025-26) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) भरने की सबसे अहम तारीखें आयकर विभाग ने साफ कर दी हैं। अगर आप सैलरीड पर्सन हैं, कारोबारी हैं या फिर आपने कोई पुराना रिटर्न नहीं भरा है तो हर स्थिति के लिए एक लास्ट डेट तय है। इसे समय पर समझना और अपनी तारीख से पहले रिटर्न जमा करना बहुत जरूरी है, वरना जुर्माना, ब्याज और घाटा एडजस्टमेंट जैसे नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। सैलरीड पर्सन और सामान्य करदाताओं के लिए सबसे जरूरी तारीख: 31 जुलाई 2026अगर आप नौकरी करते हैं, पेंशन पाते हैं, घर बेचने या शेयर बेचने से मुनाफा कमाते हैं, या आपकी आमदनी का स्रोत सिर्फ सैलरी और कैपिटल गेन है, तो आपको आईटीआर-1 या आईटीआर-2 फॉर्म भरना होगा। सीए अजय बगड़िया के मुताबिक ऐसे सभी टैक्सपेयर्स के लिए ITR फाइल करने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2026 तय की गई है। यही वह डेडलाइन है, ज...
संकट के दौर में E20 पेट्रोल बन सकता है बड़ा विकल्प …. लेकिन गाड़ी की टंकी पर चिपकी चींटियों ने छेड़ी नई बहस

संकट के दौर में E20 पेट्रोल बन सकता है बड़ा विकल्प …. लेकिन गाड़ी की टंकी पर चिपकी चींटियों ने छेड़ी नई बहस

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। क्या इथेनॉल मिला पेट्रोल (Ethanol-Blended Petrol) गाड़ियों में चींटियों को न्योता दे रहा है? एक वायरल वीडियो के बाद यह बहस तेज हो गई है कि E20 ईंधन (E20 fuel) में कितना गन्ने का रस होता है और क्या वाकई इसकी वजह से वाहनों के पास चींटियों का झुंड जमा हो रहा है। वैश्विक संकट के दौर में जहां देश में इथेनॉल को बड़ा विकल्प माना जा रहा है, वहीं इस नए दावे ने सबको हैरान कर दिया है। चलिए समझते हैं इसके पीछे का विज्ञान। वायरल वीडियो में क्यासोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सिक्किम का बताया जा रहा है। 56 सेकंड लंबे इस वीडियो में यूजर ने कैमरा को एक वाहन के पेट्रोल कैप के पास रखा हुआ है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैप के पास चींटियों का एक झुंड जमा हुआ है। साथ ही सवाल पूछा जा रहा है, 'क्या चींटियों के जरिए प्रकृति खुद बता रही है कि आजकल आपके पेट्रोल में कितना गन्ने का रस है?' क्या सच में इ...
वृंदावनः दशकों बाद खुलेंगे बांके बिहारी मंदिर में रखे आलमारी और बक्से…

वृंदावनः दशकों बाद खुलेंगे बांके बिहारी मंदिर में रखे आलमारी और बक्से…

राज्य, राष्ट्रीय
वृंदावन। वृंदावन (Vrindavan) के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Thakur Banke Bihari Temple) रखी अलमारी और बक्सों का राज अब बाहर आ सकेगा। मंदिर कॉरिडोर (Temple Corridor) के लिए बनी हाईपावर्ड कमेटी (High-powered Committee) ने इन आलमारी और बक्सों को खोलने का फैसला किया है। दशकों बाद इन्हें खोला जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही ठाकुरजी के 200 किलो के स्वर्ण जणित झूला का जीर्णोद्धार कराया जायेगा। मंगलवार को हुई हाई पावर्ड टेम्पल मैनेजमेंट कमेटी की 16वीं बैठक में कई फैसले लिए गए। अतिक्रमण हटाने और ई-रिक्शा संचालन पर अंकुश का भी फैसला किया गया है। चार गोस्वामी का किया गया चयनलक्ष्मण शहीद स्मारक भवन स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त जज अशोक कुमार ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार चार गोस्वामीगण का चयन किया गया, जिनमें एक गोस्वामी पुराने है...
MP कैबिनेट: 24,500 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत….मेट्रो का बजट बढ़ाने के साथ 94 गांवों के पुनर्वास को मंजूरी

MP कैबिनेट: 24,500 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत….मेट्रो का बजट बढ़ाने के साथ 94 गांवों के पुनर्वास को मंजूरी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में कई बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट की बैठक में 24,500 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसमें इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट का बजट भी बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कुछ केंद्रों को आउटसोर्सिंग मॉडल पर चलाने का फैसला लिया गया। कूनो एवं अन्य अभयारण्यों के 94 गांवों के पुनर्वास के लिए भी बजट मंजूर किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में आधारभूत ढांचा विकास और जनकल्याण से जुड़े 24,500 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की संशोधित लागत 19,472.29 करोड़ रुपये को भी मंजूरी प्रदान की गई। कैबिनेट ने 'मेगा हेल्थकेयर इंफ...
ट्विशा डेथ केस: गिरिबाला सिंह ने कोर्ट से की पूरा अखबार देने और वकीलों से मिलने का समय बढ़ाने की मांग

ट्विशा डेथ केस: गिरिबाला सिंह ने कोर्ट से की पूरा अखबार देने और वकीलों से मिलने का समय बढ़ाने की मांग

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में चर्चित ट्विशा मौत मामले (Twisha Death Case) में मंगलवार को कोर्ट में उस वक्त एक अलग मोड़ देखने को मिला, जब ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) ने जेल में मिलने वाले अखबारों को लेकर शिकायत कर दी. कोर्ट में पेशी के दौरान गिरिबाला ने कहा कि उन्हें पूरा अखबार पढ़ने (Reading newspaper) के लिए नहीं दिया जा रहा है. उनके मुताबिक, जिस हिस्से में ट्विशा केस से जुड़ी खबरें होती हैं, उसे काटकर अखबार दिया जाता है. गिरिबाला ने कोर्ट से मांग की कि उन्हें बिना काट-छांट वाला पूरा अखबार पढ़ने को दिया जाए। जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस पेशी के दौरान गिरिबाला सिंह ने कोर्ट के सामने अपनी कुछ परेशानियां रखीं. उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके बेटे समर्थ को अपने वकीलों से बातचीत करने के लिए पूरा समय नहीं मिल पा रहा है. फिलहाल उन्हें सिर्फ 20 मिनट वकील...
26 जून को बनेगा सूर्य-वरुण केंद्र योग…. आसमान में होगी दुर्लभ ज्योतिषीय घटना

26 जून को बनेगा सूर्य-वरुण केंद्र योग…. आसमान में होगी दुर्लभ ज्योतिषीय घटना

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। 26 जून 2026 को अंतरिक्ष में एक बड़ा और दुर्लभ ज्योतिषीय घटनाक्रम (Rare Astrological Events) होने जा रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, सुबह 4 बजकर 6 मिनट पर आत्मा के कारक सूर्य देव (Sun God) और रहस्यमयी ग्रह वरुण एक-दूसरे से ठीक 90 डिग्री की दूरी पर आकर केंद्र योग (Surya-Varun Kendra Yog) का निर्माण करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और वरुण के बीच बनने वाले इस केन्द्र योग को बेहद संवेदनशील और कई मायनों में नकारात्मक माना गया है. वरुण ग्रह को भ्रम, धोखा, अज्ञात भय और मानसिक उथल-पुथल का कारक माना जाता है, वहीं सूर्य हमारी आत्मा और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं। जब ये दोनों एक-दूसरे के सामने 90 डिग्री पर आते हैं, तो व्यक्ति की निर्णय क्षमता प्रभावित होती है. इस बार इस केन्द्र योग का अशुभ प्रभाव विशेष रूप से 5 राशियों के जीवन पर भारी पड़ने वाला है. आइए जानते हैं कि इन अनलकी राशियों में ...
राम मंदिर चोरी के आरोपी टिन्नू की पत्नी ने मांगे सबूत…. बोलीं- कहा है लग्जरी कारें, 50 रूम का हॉस्टल!

राम मंदिर चोरी के आरोपी टिन्नू की पत्नी ने मांगे सबूत…. बोलीं- कहा है लग्जरी कारें, 50 रूम का हॉस्टल!

राज्य, राष्ट्रीय
अयोध्या। अयोध्या राम जन्मभूमि (Ayodhya Ram Janmabhoomi) दान और प्रॉपर्टी विवाद (Donation and Property Dispute) के आरोपों पर अब चंपत राय के सहयोगी रामशंकर यादव (Ramshankar Yadav), उर्फ ​​टिन्नू यादव की पत्नी पूनम यादव का बयान आया है. पूनम ने पति पर लग रहे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. पूनम ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है. क्या किसी के पास कोई ठोस सबूत है? वे बस उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. पूनम ने कहा कि दावा किया जा रहा है कि मेरे पति के पास 50 कमरे का घर, एक हॉस्टल, एक होटल और लग्ज़री कारें हैं. ऐसा कुछ भी नहीं है. फिर भी, लोग ऐसे बयान दे रहे हैं. अगर ऐसा कुछ भी लिया गया होता, तो मैं चिल्ला-चिल्लाकर रो रही होती? यह उन्हें बदनाम करने की साज़िश है. उन्हें फंसाया जा रहा है और उनकी छवि खराब की जा रही है. मैंने घर 2008 में ही ले लिया था: पूनम यादवहम पिछ...