Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Day: February 25, 2026

MP में मौसम ने फिर ली करवट… कई हिस्सों में हुई झमामझ बारिश, आज इन जिलों में अलर्ट

MP में मौसम ने फिर ली करवट… कई हिस्सों में हुई झमामझ बारिश, आज इन जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। गर्मी (Summer) की दस्तक से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश (Heavy Rain) ने लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत दी। राजधानी भोपाल (Bhopal) में भी शाम के वक्त बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना जताई है। हालांकि बारिश के बावजूद भोपाल में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जिसके साथ चक्रव...
Maharashtra: NCP का बड़ा फैसला… सुनेत्रा पवार की जगह बेटे पार्थ को राज्यसभा भेजने की तैयारी

Maharashtra: NCP का बड़ा फैसला… सुनेत्रा पवार की जगह बेटे पार्थ को राज्यसभा भेजने की तैयारी

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) की सात राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव (Rajya Sabha Election) से पहले राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। महायुति की सरकार में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party- NCP) ने इस संबंध में अपने उम्मीदवार को लेकर बड़ा फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार,सोमवार की रात प्रफुल्ल पटेल (Prafull Patel) के आवास पर पार्टी की कोर कमेटी की हुई बैठक में पार्थ पवार को राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने पर सहमति बनी है। इस अहम बैठक मुंबई में प्रफुल्ल पटेल के अलावा उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में केवल राज्यसभा उम्मीदवार ही नहीं, बल्कि पार्टी की आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। 26 फरवरी को होने वाली इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय...
T20 World Cup: पाकिस्तान को दो विकेट से हराया सेमीफाइनल में इंग्लैंड , हैरी ब्रूक ने जड़ा शतक

T20 World Cup: पाकिस्तान को दो विकेट से हराया सेमीफाइनल में इंग्लैंड , हैरी ब्रूक ने जड़ा शतक

खेल
कोलंबो। इंग्लैंड (England) ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) को दो विकेट से हराया। इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक (Captain Harry Brook) ने शतक लगाया जिससे टीम लक्ष्य का पीछा कर सकी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड के लिए ब्रूक ने सर्वाधिक 100 रन बनाए जिससे टीम ने सुपर आठ में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने इस तरह सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जबकि पाकिस्तान के लिए आगे की राह बेहद कठिन हो गई है। पाकिस्तान का पिछला मुकाबला बारिश में धुल गया था और अब उसका एक मैच शेष है। अगर पाकिस्तान की टीम ये मुकाबला जीत भी लेती है तो उसके तीन अंक होंगे। वहीं, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के पास पाकिस्तान को पीछे छोड़ने का मौका हो...