मंगल से पहले चांद पर बस्ती बसाने की तैयारी, एलन मस्क ने बदला स्पेस मिशन का फोकस
वॉशिंगटन। दुनिया को बहुग्रहीय (Multi-planetary) बनाने के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य के बीच एलन मस्क ने रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। उनकी कंपनी SpaceX अब पहले मंगल की बजाय चांद पर मानव बस्ती बसाने की दिशा में काम तेज करने जा रही है।
चांद पर शहर बसाना ज्यादा व्यावहारिकमस्क का कहना है कि चांद पर सेल्फ-सस्टेनिंग (स्वावलंबी) शहर बसाना तकनीकी और लॉजिस्टिक दृष्टि से मंगल की तुलना में आसान है।उनके अनुसार, जहां चांद पर यह लक्ष्य करीब 10 वर्षों में हासिल किया जा सकता है, वहीं मंगल ग्रह पर इसी तरह की बस्ती बसाने में कम से कम 20 साल लग सकते हैं।
दूरी और लॉन्च विंडो बना सबसे बड़ा कारणमस्क ने बताया कि मंगल तक पहुंचने के लिए पृथ्वी और मंगल का विशेष खगोलीय संरेखण (Alignment) जरूरी होता है, जो लगभग हर 26 महीने में ही संभव होता है।इसके उलट, चांद के लिए मिशन कहीं अधिक नियमित रूप से भेजे जा सकते हैं—कर...









