Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Day: February 4, 2026

भारत में बड़े पैमाने पर निर्यात करेंगे कृषि उत्पाद… ट्रंप की मंत्री बोली- नई ट्रेड डील US के किसानों को मिलेगा लाभ

भारत में बड़े पैमाने पर निर्यात करेंगे कृषि उत्पाद… ट्रंप की मंत्री बोली- नई ट्रेड डील US के किसानों को मिलेगा लाभ

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिकी कृषि सचिव, ब्रुक रोलिंस (American Agriculture Secretary Brooke Rollins) ने हाल ही में भारत और अमेरिका (India and America) के बीच हुए नए व्यापार समझौते (New Trade Agreements) के बारे में बात करते हुए कहा कि अब अमेरिका अपने कृषि उत्पादों को भारत में बड़े पैमाने पर निर्यात कर सकेगा। उनका मानना है कि इससे अमेरिकी किसानों को अच्छे दाम मिलेंगे और ग्रामीण अमेरिका में आर्थिक लाभ होगा। हालांकि, यह समझौता भारत में बड़े पैमाने पर बहस का कारण बन सकता है, क्योंकि भारत का कृषि सेक्टर संवेदनशील है। आइए, जानते हैं इस समझौते के संभावित लाभ और विरोध के बारे में। **रोलिंस का दावा: अमेरिकी किसानों के लिए खुशखबरी**ब्रुक रोलिंस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद, जिनकी वजह से अमेरिकी किसानों को फिर से सफलता मिल रही है। भारत के विशाल बाजार में अमेरिकी कृषि...
CM ममता बनर्जी आज SC में वकील के रूप में आएंगी नजर… SIR के विरोध में खुद करेंगी EC के खिलाफ बहस”

CM ममता बनर्जी आज SC में वकील के रूप में आएंगी नजर… SIR के विरोध में खुद करेंगी EC के खिलाफ बहस”

राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal ) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) आज एक नई भूमिका में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में पेश होंगी। उन्होंने चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा राज्य में चलाए जा रहे 'विशेष गहन संशोधन' (SIR) की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली अपनी याचिका पर खुद बहस करने की अनुमति मांगी है। ममता बनर्जी, जो पेशेवर वकील नहीं हैं, लेकिन कानून की डिग्री धारक हैं, आज सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपनी दलीलें रखेंगी। ममता ने इस मामले में व्यक्तिगत रूप से अपनी बात रखने के लिए अंतरिम आवेदन दायर किया है, जिसे कोर्ट ने मंजूरी दी है। उनका कहना है कि चूंकि वह इस याचिका की मुख्य याचिकाकर्ता हैं और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं, इसलिए उन्हें मामले के तथ्यों और जमीनी वास्तविकताओं की गहरी समझ है। ममता के मुताबिक, उन...
Ind-US ट्रेड डील पर देश में राजनीतिक घमासान… किसान संगठन बोले- यह किसानों के खिलाफ विश्वासघात

Ind-US ट्रेड डील पर देश में राजनीतिक घमासान… किसान संगठन बोले- यह किसानों के खिलाफ विश्वासघात

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका (India and America) के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौते (Historical Trade Agreements) पर सियासत गरमा गई है। जहां सरकार इसे MSMEs और निर्यातकों के लिए एक बड़ा अवसर बता रही है, वहीं किसान संगठनों (Farmer Organizations) ने इसे किसानों के खिलाफ विश्वासघात करार दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के द्वारा इस समझौते की घोषणा के बाद, अब इसे लेकर देशभर में घमासान मच गया है। किसानों का विरोध: "मोदी ने ट्रंप के सामने सिर झुका लिया"संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते को किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे ऐतिहासिक विश्वासघात करार दिया है। एसकेएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के सामने बेशर्मी से...
Libya: चुनाव से पहले पूर्व शासक तानाशाह गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की अपने ही घर में गोली मारकर हत्या

Libya: चुनाव से पहले पूर्व शासक तानाशाह गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की अपने ही घर में गोली मारकर हत्या

अंतरराष्ट्रीय
त्रिपोली। लीबिया (Libya) के पूर्व शासक मुअम्मर गद्दाफी (Former ruler Muammar Gaddafi) के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी (Saif al-Islam Gaddafi.) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 53 वर्षीय सैफ की मौत की पुष्टि उनके राजनीतिक दल के प्रमुख ने मंगलवार को की, जिससे लीबिया में सियासी हलचल (Political Turmoil) तेज हो गई है। सैफ की हत्या को लेकर विभिन्न दावे सामने आ रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें लीबिया के जिंतान शहर में उनके घर पर गोली मारी गई, जबकि कुछ सूत्रों का कहना है कि यह घटना लीबिया-अल्जीरिया सीमा के पास हुई। हत्यारे कौन थे?सैफ के वकील ने AFP समाचार एजेंसी से कहा कि एक कमांडो दस्ते ने सैफ के घर पर हमला किया और उनकी हत्या की। हालांकि, वकील ने यह स्पष्ट नहीं किया कि हमलावर कौन थे और उन्होंने यह हत्या किसके आदेश पर की। उनके मुताबिक, यह एक सुनियोजित हत्या थी। सैफ की बहन ने भी एक टीवी चै...
MP: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड केस में दो आरोपियों को क्लीनचिट… पुलिस ने चार्जशीट से नाम हटाए

MP: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड केस में दो आरोपियों को क्लीनचिट… पुलिस ने चार्जशीट से नाम हटाए

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर शहर (Indore city) के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (Transporter Raja Raghuvanshi) की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को क्लीनचिट (Two Accused Clean chit) दे दी है और उनके नाम चार्जशीट से हटा दिए हैं। ये आरोपी थे बलवीर अहिरवार (गार्ड) और लोकेंद्र सिंह तोमर (बिल्डिंग मालिक), जिन्हें पहले साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की जांच में न तो इन आरोपियों के खिलाफ हत्या से जुड़े कोई ठोस प्रमाण मिले और न ही साक्ष्य नष्ट करने के आरोपों की पुष्टि हो सकी। इससे मामले में शिलांग पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद जांच में उनकी संलिप्तता न मिलने पर उन्हें क्लीन चिट दे दी गई। गिरफ्तारी के बाद किया गया बरीशुरुआत में शिलांग पुलिस ...
संसद में कम उपस्थिति पर चिंता… “सांसदों को PM मोदी की दी कड़ी चेतावनी, बोले- ‘सदन में समय बिताओ, कैफेटेरिया में नहीं!

संसद में कम उपस्थिति पर चिंता… “सांसदों को PM मोदी की दी कड़ी चेतावनी, बोले- ‘सदन में समय बिताओ, कैफेटेरिया में नहीं!

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। संसद (Parliament) में कम उपस्थिति को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सांसदों को कड़ी चेतावनी दी है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। प्रधानमंत्री का यह बयान उस वक्त आया, जब संसद (MP) के बजट सत्र (Budget Session) में न सिर्फ विधायी कामकाज बल्कि राजनीतिक चर्चाओं और शीर्ष नेतृत्व के सख्त रुख को लेकर भी चर्चा हो रही थी। मंगलवार को संसद परिसर में प्रधानमंत्री ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में सांसदों को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि केवल जनता के मुद्दों को उठाने के लिए ही नहीं, बल्कि संसद में अधिक समय बिताने के लिए चुने गए हैं। मोदी ने सांसदों को नसीहत देते हुए कहा, "आपको संसद में बैठकर जनता के मुद्दों को सुलझाना है, न कि कैफेटेरिया में समय बर्बाद करना।" वहीं, एक दिलचस्प घटनाक्रम में, संसद भवन के प्...