Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Day: February 3, 2026

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने सरकार का पक्ष रखा

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने सरकार का पक्ष रखा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया और चर्चा की मांग करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। हंगामे के बीच राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द इस ट्रेड डील के सभी बिंदुओं पर स्वयं विस्तृत बयान जारी करेगी और सरकार इस पर चर्चा के लिए भी तैयार है। नड्डा ने खासकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चर्चा की मांग का उनका तरीका गैर-जिम्मेदाराना है और लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब सरकार खुद ही सदन में पूरी जानकारी देने को तैयार है, तब नारेबाजी और व्यवधान लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से टैरिफ में कटौती की जानकारी दी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस विषय ...
रायपुर : विभागीय अधिकारियों की क्षमता निर्माण के लिए कार्यशाला का आयोजन

रायपुर : विभागीय अधिकारियों की क्षमता निर्माण के लिए कार्यशाला का आयोजन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत सरकार द्वारा संचालित कर्मयोगी आईगॉट के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं समयबद्ध क्षमता विकास निर्माण (सीबीपी) हेतु समस्त विभागों के नियुक्त नोडल अधिकारियों के लिए 4 फरवरी 2026 को अपरान्ह 2 से 5 बजे तक एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। यह कार्यशाला मंत्रालय महानदी भवन स्थित सभागार पंचम तल नवा रायपुर में होगी। सभी विभागों के कर्मयोगी आईगॉट हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्यशाला हेतु निर्धारित सामग्री के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यशाला में केपिसिटी बिल्डिंग कमीशन नई दिल्ली के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा वर्चुअली मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा।...
झारखंड हाई कोर्ट ने शराब घोटाला के आरोपी नवीन केडिया की जमानत याचिका खारिज की

झारखंड हाई कोर्ट ने शराब घोटाला के आरोपी नवीन केडिया की जमानत याचिका खारिज की

कानून
रांची, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। झारखंड में चर्चित शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से झटका लगा है। मंगलवार को उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एस.के. द्विवेदी की अदालत ने नवीन केडिया की जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए उसे खारिज कर दिया। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि याचिकाकर्ता ने अब तक न्यायालय अथवा जांच एजेंसी के समक्ष आत्मसमर्पण (सरेंडर) नहीं किया है, ऐसे में उनकी जमानत याचिका पर विचार नहीं किया जा सकता। अदालत ने पूर्व में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था, जिसे मंगलवार को सुनाया गया। उल्लेखनीय है कि झारखंड में सामने आए शराब घोटाला मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान नवीन केडिया के फरार होने के...
कालसी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की बस गहरी खाई में गिरी, 30 यात्री सवार

कालसी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की बस गहरी खाई में गिरी, 30 यात्री सवार

राष्ट्रीय
देहरादून, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तराखंड के देहरादून जिले के कुआनु-मीनाक रोड, कालसी क्षेत्र में मंगलवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार बताये जा रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी से घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। बस हिमाचल रोडवेज की है। राहत और बचाव कार्य जारी है।...
शिमला में कार से लाइसेंसी बंदूक चोरी, एफआईआर दर्ज

शिमला में कार से लाइसेंसी बंदूक चोरी, एफआईआर दर्ज

अपराध
शिमला, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। एक व्यक्ति की कार से लाइसेंसी बंदूक चोरी होने का मामला सामने आया है। रात के समय चोर कार से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक उड़ा ले गए। घटना का पता चलने के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। इसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चोरी हुई बंदूक की अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है। यह घटना शिमला जिले की रोहड़ू तहसील के गांव केटेड़ी, डाकघर समरकोट क्षेत्र में हुई। शिकायतकर्ता जैन सिंह पुत्र स्वर्गीय निहाल चंद के अनुसार उन्होंने 31 जनवरी की रात अपनी ऑल्टो कार (नंबर एचपी-10ए-4163) घर के पास खड़ी की थी। रात के दौरान अज्ञात चोरों ने कार से उनकी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक चोरी कर ली। अगली सुबह जब उन्होंने कार की जांच की तो बंदूक गायब थी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पीड़ित का कहना है कि बंदूक वैध लाइसेंस पर थी और कार में रखी गई थी। च...
ग्लोबल मार्केट में मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में बढ़त जारी

ग्लोबल मार्केट में मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में बढ़त जारी

आर्थिक
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज ग्लोबल मार्केट से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए, जिससे डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज भी बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ दिख रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र में निरंतर खरीदारी हुई। इसी प्रकार, एशियाई बाजार में आज भी आमतौर पर तेजी का रुख है। अमेरिकी बाजार में उत्साह भरा माहौल रहा, जिससे वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,976.50 अंक पर बंद हुआ। नैस्डेक ने 136.48 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,598.30 अंक पर कारोबार खत्म किया। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,463.78 अंक पर कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र में लगातार तेजी का माहौल बना। एफटीएसई इंडेक्स 118.02 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10...
बलरामपुर: कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य को छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में डेढ़ वर्ष की सजा

बलरामपुर: कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य को छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में डेढ़ वर्ष की सजा

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। संस्थानों में छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा से जुड़े मामलों पर कड़ा संदेश देते हुए प्रधान एवं जिला सत्र न्यायालय ने रामानुजगंज स्थित लरंग साय पीजी कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने कॉलेज के तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य को दोषी ठहराते हुए डेढ़ वर्ष के कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला मंगलवार को सुनाया गया। लोक अभियोजक अशोक गुप्ता ने बताया कि, इस प्रकरण में आरोपित राम भजन सोनवानी है, जो घटना के समय लरंग साय पीजी कॉलेज, रामानुजगंज में प्रभारी प्राचार्य के पद पर पदस्थ था। उन्होंने बताया कि घटना 12 अगस्त 2024 की है, जब कॉलेज की एक छात्रा अपनी सहेली के साथ एक आवेदन पर हस्ताक्षर कराने प्रभारी प्राचार्य के कक्ष में गई थी। इसी दौरान आरोपित ने छात्रा के साथ आपत्तिजनक इशारे किए और उससे कहा कि वह...
भारत 2027 में एशियन राइफल-पिस्टल चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा

भारत 2027 में एशियन राइफल-पिस्टल चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा

खेल
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। देश में ओलंपिक खेल शूटिंग की शासी संस्था, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने मंगलवार को घोषणा की कि नई दिल्ली ने एशियन राइफल-पिस्टल चैंपियनशिप 2027 की मेज़बानी का अधिकार हासिल कर लिया है। इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता में लॉस एंजेलिस 2028 (एलए 28) ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के लिए आठ कोटा स्थान दांव पर होंगे। एशियन शूटिंग कॉन्फेडरेशन (एएससी) के महासचिव इंजीनियर दुआइज अलओतैबी ने 2 फरवरी को एनआरएआई अध्यक्ष कालिकेश नारायण सिंह देव को भेजे गए पत्र के माध्यम से इसकी पुष्टि की। यह लगातार दूसरा अवसर होगा, जब भारत राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं की इस शीर्ष महाद्वीपीय चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा। इस खेल की वैश्विक शीर्ष संस्था अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने पहले ही अप्रैल, 2027 में नई दिल्ली में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉट...
आदित्य धर और अल्लू अर्जुन का संभावित सहयोग, नई फिल्म की तैयारी

आदित्य धर और अल्लू अर्जुन का संभावित सहयोग, नई फिल्म की तैयारी

मनोरंजन
हिसार, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। निर्देशक आदित्य धर की हालिया फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंदी सिनेमा में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। फिल्म की सफलता के बाद, इसका सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच, चर्चा चल रही है कि आदित्य धर अपनी लंबी पेंडिंग महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए वह साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ हाथ मिलाने का विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य धर और अल्लू अर्जुन के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आदित्य ने कुछ समय पहले अल्लू को इस फिल्म की कहानी सुनाई थी और अब इस पर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों का कहना है कि दोनों कलाकार इस संभावित सहयोग को लेकर काफी उत्साहित हैं, हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है। बातचीत के बीच य...
बॉक्स ऑफिस पर हालात बदले, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ की कमाई में गिरावट

बॉक्स ऑफिस पर हालात बदले, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ की कमाई में गिरावट

मनोरंजन
हिसार, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बॉक्स ऑफिस पर इस समय सनी देओल की युद्ध ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' ने अपनी पकड़ बनाई हुई है, जबकि रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' को कमाई के हिसाब से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों फिल्मों ने रिलीज़ वीकेंड के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन जैसे ही नॉन-हॉलीडे दिन आए, दोनों ही फिल्मों की कमाई में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है, विशेष रूप से 'मर्दानी 3' के लिए यह चिंताजनक स्थिति बन गई है। 'बॉर्डर 2' की कमाई में गिरावट सैकनिल्क के अनुसार, 'बॉर्डर 2' ने अपने 11वें दिन (दूसरे सोमवार) बॉक्स ऑफिस पर 6.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह आंकड़ा फिल्म के पिछले हफ्ते के वीकेंड वाले कलेक्शंस 9वें दिन 20.17 करोड़ और 10वें दिन 24.22 करोड़ की तुलना में बहुत कम है। फिर भी, फिल्म ने 11 दिनों में कुल 308.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 'मर्दानी 3' का सं...