Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

मौसम में फिर बदलाव…नया पश्चिम विक्षोभ हो रहा एक्टिव, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम में फिर बदलाव…नया पश्चिम विक्षोभ हो रहा एक्टिव, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। फरवरी (February) जाते-जाते मौसम (Season) में भी तेजी से बदलाव हो रहा है। फरवरी महीन में ही इतनी तेज धूप निकल रही है कि गर्मी का एहसास होने लगा है। पहाड़ी इलाको में अब बर्फबारी भी कम हो रही है। वहीं उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में बीते दिनों हल्की बूंदा-बांदी हुई है। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में भी अधिकतम तापमान इस बार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में अभी से पारा 30 के पार पहुंच गया है। वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। 12 राज्यों में हल्की बारिश के आसारमौसम विभाग ने कहा है कि बिहार और झारखंड के कुछ जिलों में सुबह कोहरा छाया रहेगा। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ऐक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं दक्षिण के राज्यों में तेज हवाओ के सा...
अरावली की खूबसूरत वादियों में होगी रश्मिका- विजय की शादी…. थ्री-टियर सिक्योरिटी में लेंगे सात फेरे!

अरावली की खूबसूरत वादियों में होगी रश्मिका- विजय की शादी…. थ्री-टियर सिक्योरिटी में लेंगे सात फेरे!

मनोरंजन
नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ये जोड़ी उदयपुर (Udaipur) में एक बेहद निजी शादी समारोह का आयोजन कर रही है, जहां अरावली की पहाड़ियों (Aravali Hills) के खूबसूरत दृश्य के बीच उनका विशेष दिन मनाया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से कपल ने बेहद कड़े इंतजाम किए हैं और वेडिंग वेन्यू पर थ्री-टियर सिक्योरिटी सिस्टम (Three-Tier Security System) लागू किया है, ताकि उनकी प्राइवेसी बनी रहे और कोई भी रुकावट न हो। सख्त सुरक्षा इंतजामरिपोर्ट्स के अनुसार, हैदराबाद से लोकल प्रशासन और सिक्योरिटी टीमें पहले ही उदयपुर पहुंच चुकी हैं। इसके साथ ही इंटरनेशनल सिक्योरिटी टीमें भी तैनात की गई हैं, ताकि शादी के दिन सब कुछ सही तरीके से चले। कपल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस शादी को कन्फर्म किया, जिसस...
Jharkhand: रांची से उड़ी एयर एंबुलेंस चतरा में हुई क्रैश …7 की मौत, पढ़े हादसे की पूरी कहानी

Jharkhand: रांची से उड़ी एयर एंबुलेंस चतरा में हुई क्रैश …7 की मौत, पढ़े हादसे की पूरी कहानी

राज्य, राष्ट्रीय
रांची। रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस (Air Ambulance) सोमवार देर शाम करीब 7:30 बजे चतरा में क्रैश हो गई। विमान में मरीज समेत कुल सात लोग सवार थे। इस हादसे में सभी सात लोगों की मौत हो गई। चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि एयर एंबुलेंस क्रैश (Air ambulance crash.) होकर सिमरिया के जंगल में गिरी है। इस हादसे में संजय कुमार नाम के मरीज की भी मौत हो गई जो ढाबे में भीषण आग लगने के कारण झुलस गए थे और दिल्ली इलाज करवाने के लिए जा रहे थे। आग की भयावह लपटों से जूझते हुए जिंदगी बचाने की जंग लड़ रहे संजय की कहानी अब एक मार्मिक त्रासदी बन चुकी है। पेशे से ढाबा चलाने वाले संजय कुछ दिन पहले गंभीर रूप से झुलस गए थे। हादसे में उन्हें इलेक्ट्रिक बर्न हुआ था, जिससे उनका शरीर 65 फीसदी बुरी तरह जल गया था। परिजनों ने उन्हें तुरंत रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पिछले करीब दस दिनों से ...
PAK: सख्त पहरे में जेल से अस्पताल ले जाए गए इमरान खान…आंखों में लगा दूसरा इंजेक्शन

PAK: सख्त पहरे में जेल से अस्पताल ले जाए गए इमरान खान…आंखों में लगा दूसरा इंजेक्शन

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई संस्थापक इमरान खान (Imran Khan) को आंखों के इलाज के लिए अडियाला जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच Pakistan Institute of Medical Sciences (PIMS) लाया गया। निर्धारित फॉलो-अप जांच के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उनकी प्रभावित आंख में दूसरा एंटी-VEGF इंट्राविट्रियल इंजेक्शन लगाया। उपचार पूरा होने के बाद उन्हें वापस अडियाला जेल भेज दिया गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सुबह के समय उन्हें तय कार्यक्रम के अनुसार अस्पताल लाया गया। इंजेक्शन का उद्देश्य उनकी दृष्टि में सुधार लाना है। प्रक्रिया से पहले विशेषज्ञों के एक मेडिकल बोर्ड ने उनका विस्तृत परीक्षण किया। कार्डियक जांच भी की गईजांच टीम में कार्डियोलॉजिस्ट और फिजिशियन शामिल थे। कार्डियोलॉजिस्ट ने इकोकार्डियोग्राफी और ईसीजी जांच भी की। सभी परीक्षणों में...
‘सिर्फ पसमांदा क्यों? OBC आरक्षण की मांग पर SC उठे कई अहम सवाल

‘सिर्फ पसमांदा क्यों? OBC आरक्षण की मांग पर SC उठे कई अहम सवाल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) में ‘पसमांदा मुसलमानों’ (‘Pasmanda Muslims) को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के तहत नौकरियों (Jobs) और शैक्षणिक (Educational Institutions) संस्थानों (Reservation) में आरक्षण देने की मांग से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कई अहम सवाल उठे। अदालत ने मुसलमान समुदाय के भीतर मौजूद अन्य पिछड़े वर्गों का विस्तृत ब्योरा तलब किया और पूछा कि क्या पसमांदा ही सांख्यिकीय रूप से एकमात्र पिछड़ा वर्ग हैं। प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने याचिकाकर्ता मोहम्मद वसीम सैफी का प्रतिनिधित्व कर रही वरिष्ठ अधिवक्ता अंजना प्रकाश से पूछा, 'अन्य मुस्लिम ओबीसी के बारे में क्या? ओबीसी होना केवल एक सामाजिक स्थिति का कारक नहीं है, बल्कि एक आर्थिक कारक भी है।' इस जनहित याचिका में रंगनाथ मिश्रा आयोग की रिपोर्ट की सिफारिश के अनुसा...
फिल्म समीक्षा : इश्क, इमोशंस और आज के रिश्तों की सच्ची कहानी है ‘दो दीवाने सहर में’

फिल्म समीक्षा : इश्क, इमोशंस और आज के रिश्तों की सच्ची कहानी है ‘दो दीवाने सहर में’

मनोरंजन
कास्ट : सिद्धांत चतुर्वेदी, मृणाल ठाकुर, इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, इनेश कोटियन, संदीपा धर, दीपराज राणा, मोना अंबेगांवकर, अचिंत कौर, नवीन कौशिक, विराज घेलानी डायरेक्टर: रवि उदयवार प्रोड्यूसर: संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल, भारत कुमार रंगा रेटिंग: 3.5/5 स्टार्स आज के दौर में, जहां रिश्ते अक्सर रील्स, चैट्स और आर्टिफिशियल इमोशन्स में उलझकर रह जाते हैं, 'दो दीवाने सहर में' एक ऐसी फिल्म बनकर सामने आती है, जो प्यार की उस सादगी को फिर से जिंदा करती है, जिसे हम कहीं पीछे छोड़ आए हैं। रवि उदयवार के निर्देशन में बनी यह फिल्म न तो भारी-भरकम ड्रामा करती है और न ही बड़े-बड़े दावे, बल्कि धीरे-धीरे आपके दिल में अपनी जगह बना लेती है। फिल्म की कहानी बेहद सीधी है, लेकिन उसकी खूबसूरती उसकी सादगी में ही छिपी है। मुंबई में 9-टू-5 की नौकरी करने वाला शशांक (सिद्धांत चतुर...
बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ का पोस्टर आया सामने

बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ का पोस्टर आया सामने

मनोरंजन
पिछले कुछ वर्षों में बॉबी देओल ने अपने करियर में जबरदस्त बदलाव देखा है और लगातार अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। 'हरी हारा वीरा मल्लू' और 'कंगुआ' जैसी साउथ फिल्मों में खलनायक के दमदार किरदार निभाने के बाद अब उनकी हिंदी फिल्म 'बंदर' को लेकर भी नई अपडेट सामने आई है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें बॉबी देओल का इंटेंस अंदाज देखने को मिल रहा है। पोस्टर में लाल और हरे रंग के कॉन्ट्रास्ट के बीच वह धूप का चश्मा पहने सलाखों के पीछे खड़े नजर आते हैं और उनकी तीखी नजरें दर्शकों को आकर्षित करती हैं। फिल्म का निर्माण निखिल द्विवेदी ने किया है, जबकि इसे जी स्टूडियोज का समर्थन प्राप्त है। इसकी कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो इससे पहले 'पाताल लोक', 'उड़ता पंजाब' और 'कोहरा' जैसी चर्चित परियोजनाओं से ज...
धमाकेदार अंदाज़ में लौटे रजनीकांत और कमल हासन

धमाकेदार अंदाज़ में लौटे रजनीकांत और कमल हासन

मनोरंजन
साउथ सिनेमा के दो दिग्गज सितारे कमल हासन और रजनीकांत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। करीब 47 साल बाद दोनों सुपरस्टार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का पहला प्रोमो जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह फिल्म मशहूर निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बन रही है, जिसका फिलहाल कोडनेम ‘KHxRK’ रखा गया है। जारी प्रोमो में दोनों सितारे एक गैरेज में साथ चलते नजर आते हैं। बैकग्राउंड में अनिरुद्ध रविचंदर का रेट्रो स्टाइल म्यूजिक माहौल को और खास बनाता है। वीडियो में रजनीकांत अपने खास अंदाज में कार की चाबी कमल हासन को देते हैं, जिसके बाद कमल ड्राइविंग सीट संभालते दिखाई देते हैं। निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार ने इस प्रोमो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे अपने करियर का यादगार पल बताया और दोनों दिग्गज कलाकारों के सा...
तापसी पन्नू ने कंगना रनौत की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, दिया सकरात्मक संदेश

तापसी पन्नू ने कंगना रनौत की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, दिया सकरात्मक संदेश

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब थमता नजर आ रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने पुराने मतभेदों को पीछे छोड़ते हुए कंगना के साथ रिश्ते सुधारने की इच्छा जताई। उन्होंने साफ कहा कि उनके मन में कंगना के प्रति कोई निजी दुर्भावना नहीं है और वह दोस्ती के लिए तैयार हैं। एक इंटरव्यू में तापसी ने विवाद को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैंने कभी कोई लड़ाई की। लड़ाई तब होती है जब दो लोग आपस में टकराते हैं, लेकिन मैं कभी नहीं टकराई। मेरे पुराने बयान देख लीजिए, क्या मैंने कभी उनके खिलाफ कुछ कहा है? तापसी पन्नू ने बताया कि यह विवाद उनकी ओर से शुरू नहीं हुआ था। उन्होंने याद दिलाया कि कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने उन्हें 'सस्ती कॉपी' कहा था। तापसी ने कहा कि अगर वह (कंगना रनौत) इतनी शानदार अभिनेत्री हैं तो म...
ड्रोन, एआई, स्मार्ट सिंचाई और डिजिटल मार्केटिंग को बढ़ावा

ड्रोन, एआई, स्मार्ट सिंचाई और डिजिटल मार्केटिंग को बढ़ावा

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युवा, कृषि क्षेत्र में नवाचार और तकनीक के साथ आगे आएंगे तो मध्यप्रदेश न केवल खाद्यान्न उत्पादन में बल्कि कृषि आधारित उद्योगों, जैविक उत्पादों और एग्री-एक्सपोर्ट में भी देश में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इंदौर के बास्केटबाल कॉम्पलेक्स में एक निजी मीडिया संस्थान द्वारा आयोजित “किसान कल्याण की बात युवाओं के साथ” कार्यक्रम में रूबरू हुए। साथ ही युवाओं और विशेषज्ञ किसानों से संवाद किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में युवाओं की भूमिका को सशक्त बनाना, किसान कल्याण की नीतियों पर संवाद स्थापित करना, आधुनिक खेती और तकनीक को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, किसान, कृषि वैज्ञानिक एवं उद्यमी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संवाद कार्यक्रम में प्रश्नों के जवाब में कहा कि मध्यप्रदेश कृषि के क...