Thursday, April 30खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

रण उत्सव की तर्ज पर सिंहस्थ 2028 में उज्जैन में विकसित होगी टेंट सिटी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रण उत्सव की तर्ज पर सिंहस्थ 2028 में उज्जैन में विकसित होगी टेंट सिटी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ गुजरात में रण ऑफ कच्छ का 'रण उत्सव' आज भारत की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन क्षमता का वैश्विक प्रतीक बन चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भव्य 'रण उत्सव' में सहभागिता कर विश्व स्तरीय टेंट सिटी की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के बाद कहा कि जहां कभी बंजर भूमि थी, वहां आज किसानों की सहभागिता से पर्यटन, आजीविका और विकास का मॉडल खड़ा हुआ है, जिसे दुनिया देख रही है। लोक कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियां और गुजरात की समृद्ध संस्कृति, इस उत्सव को विशिष्ट पहचान देती हैं। यह प्रेरक उदाहरण है। उज्जैन में वर्ष-2028 में आयोजित होने वाले 'सिंहस्थ' में 'रण उत्सव' की तर्ज पर टेंट सिटी विकसित की जाएगी। साथ ही, मध्यप्रदेश में जहां पर्यटकों की संख्या अधिक है, वहां भी टेंट सिटी की योजना पर कार्य किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर प...
आर्थिक विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा केन्द्रीय बजट

आर्थिक विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा केन्द्रीय बजट

मध्य प्रदेश, लेख
• डॉ. मोहन यादव भोपाल! भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में हम विकसित भारत का मिशन लेकर आगे बढ़ रहे हैं। केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 मध्यप्रदेश के लिए आर्थिक विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा, उद्योगों को सरल प्रक्रियाएँ, निवेशकों को भरोसेमंद वातावरण, युवाओं को रोजगार के अवसर, महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण, एमएसएमई सेक्टर को संस्थागत समर्थन और नागरिकों को बेहतर सेवाएँ प्राप्त होंगी। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की जो नींव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रखी गई है उसे वर्ष 2026-27 के बजट ने और ज्यादा मजबूत किया है। भारत की अर्थव्यवस्था अब तेजी से नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तत्पर है। युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान शक्ति और उदयमिता...
समाधान योजना में 852 करोड़ 76 लाख मूल राशि हुई जमा : ऊर्जा मंत्री तोमर

समाधान योजना में 852 करोड़ 76 लाख मूल राशि हुई जमा : ऊर्जा मंत्री तोमर

मध्य प्रदेश
350 करोड़ 67 लाख सरचार्ज हुआ माफ भोपाल ! ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि समाधान योजना 2025-26 के प्रथम चरण में 852 करोड़ 76 लाख रूपये मूल राशि जमा हुई है। साथ ही 350 करोड़ 67 लाख रूपये का सरचार्ज माफ किया गया है। योजना में 17 लाख 15 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है। पिछले साल 3 नवंबर से शुरू हुई समाधान योजना 2025-26 में शामिल होकर लाखों बकायादार उपभोक्ताओं ने सौ फीसदी तक छूट का लाभ लिया। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि तीन माह से अधिक के शेष बकायादार उपभोक्ता  योजना के द्वितीय चरण में शामिल होकर अपना बकाया बिल एकमुश्त जमा कर 90 फीसदी तक सरचार्ज माफी का लाभ उठायें। द्वितीय चरण 28 फरवरी तक चलेगा।  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 5 लाख 27 हजार बकायादार उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराकर लाभ लिया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खाते में 534 करोड़ 16 लाख क...
मंत्रालय में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ

मंत्रालय में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ

मध्य प्रदेश
मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में फरवरी माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर सोमवार को राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। सामूहिक गायन में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर शामिल हुई। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, श्री मनु श्रीवास्तव, श्री संजय कुमार शुक्ला, सचिव श्री एम. रघुराज, सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे।...
वाहन रैली और कृषि रथ के माध्यम से किसानों को किया जा रहा है जागरूक

वाहन रैली और कृषि रथ के माध्यम से किसानों को किया जा रहा है जागरूक

मध्य प्रदेश
भोपाल ! राज्य शासन द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके लिए किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश में वाहन रैली के माध्यम से किसानों को खेती की नवीन तकनीकों को अपनाकर फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया। इसके तहत विभिन्न जिलों में वाहन रैली आयोजित की गईं। धार जिला मुख्यालय पर विधायक श्रीमती नीना वर्मा एवं कलेक्टर श्री प्रिंयक मिश्रा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किसान जागरूकता वाहन रैली को रवाना किया गया। जिले में किसानों के लिए कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कृषि रथ के माध्यम से निंरतर प्रत्येक ग्राम पंचायत में किया जा रहा है। कृषक कल्याण वर्ष के प्रचार-प्रसार के लिए कृषि रथ के मुख्य आधार स्तंभ:- जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, मृदा स्व...
महिला हत्या मामले में देवर की गिरफ्तारी, साथी की खोज जारी

महिला हत्या मामले में देवर की गिरफ्तारी, साथी की खोज जारी

अपराध
प्रयागराज, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फूलपुर थाने की पुलिस टीम ने एक महिला की हत्या का खुलासा करते हुए रविवार देर रात मृतका के देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्या में शामिल एक अन्य युवक की खोज जारी है। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रदीप कुमार है, जो कि फूलपुर थाना क्षेत्र के बलिकरनपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने इस मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने जानकारी दी कि प्रदीप के साथी पप्पू मूसहर उर्फ रामसजीवन की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। उल्लेखनीय है कि 29 जनवरी को प्रदीप कुमार ने थाने में अपनी भाभी सीमा देवी की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। पुलिस को गुमशुदा की खोज के दौरान पता चला कि बलकरनपुर गाँव में एक प्लास्टिक की बोरी में एक शव कुएँ में मिला है। शव मिलने के बाद पुलिस ने धारा-103 (1), 238, 61(...
पुलिस ने तरियारी गांव में मतांतरण के शक में छापा, 40 लोग हिरासत में

पुलिस ने तरियारी गांव में मतांतरण के शक में छापा, 40 लोग हिरासत में

अपराध
जौनपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। यूपी के जौनपुर स्थित केराकत कोतवाली क्षेत्र के तरियारी गांव में रविवार को कथित मतांतरण की सूचना पर पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर करीब 40 लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। पूछताछ के बाद महिलाओं और बच्चों को छोड़ दिया गया, जबकि सात पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। नरहन गांव निवासी बाबा रामजनम नागर ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि तरियारी गांव में लंबे समय से मतांतरण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने गांव निवासी पुष्पा देवी के आवास पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार मौके पर प्रार्थना सभा चल रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुछ धार्मिक पुस्तकें और फोटो सामग्री बरामद की है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को दो पिकअप वाहनों से थाने लाया गया, जहां उ...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ओडिशा दौरा, पांच जिलों में कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ओडिशा दौरा, पांच जिलों में कार्यक्रम

राष्ट्रीय
भुवनेश्वर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से ओडिशा के छह दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वह राज्य के पांच जिलों में विभिन्न सरकारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति आज शाम राजधानी भुवनेश्वर पहुंचेंगी। इस यात्रा के दौरान वह पुरी, खोर्धा, बालासोर, जाजपुर और मयूरभंज जिलों का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति जाजपुर जाएंगी, जहां वह जिले की अधिष्टात्री देवी माँ बिरजा के मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी। 03 फरवरी को वह बिरजा मंदिर में करीब डेढ़ घंटे का समय बिताएंगी, उसके बाद वह बालासोर के लिए रवाना होंगी। बालासोर में राष्ट्रपति मुर्मु फकीर मोहन विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वह शाम को पुरी पहुंचेंगी, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगी। चार फरवरी को राष्ट्रपति का श्री जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार पर गजपति महाराज, सेवायत...
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भोपाल में स्वतंत्रता सेनानी उद्धवदास मेहता की याद में डाक टिकट जारी किया

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भोपाल में स्वतंत्रता सेनानी उद्धवदास मेहता की याद में डाक टिकट जारी किया

राष्ट्रीय
भोपाल, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार शाम भोपाल में स्वतंत्रता संग्राम के निडर सेनानी एवं आयुर्वेद भूषण स्वर्गीय पं. उद्धवदास मेहता ‘भाईजी’ की स्मृति में समर्पित विशेष स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘भाईजी’ का जीवन साहस, विचार और राष्ट्रभक्ति की वह प्रेरणा है, जिसने कलम को हथियार बनाकर अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई। यह डाक टिकट आने वाली पीढ़ियों तक उनके विचार पहुंचाने का संकल्प है। सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज अमृत काल से शताब्दी काल की ओर बढ़ रहा है। अमृत काल में देश के उन गुमनाम नायकों को उनका उचित स्थान मिल रहा है, जिनकी भूमिका स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि "विकसित भा...
हन्ना जोसेफ हॉस्पिटल आईपीओ की कमजोर लिस्टिंग से निवेशकों को नुकसान

हन्ना जोसेफ हॉस्पिटल आईपीओ की कमजोर लिस्टिंग से निवेशकों को नुकसान

आर्थिक
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कार्यरत हन्ना जोसेफ हॉस्पिटल के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में निराशाजनक स्थिति के साथ अपनी शुरुआत की है, जिससे आईपीओ निवेशक निराश हैं। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 70 रुपये की कीमत पर जारी किए गए थे, जबकि आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 7.14 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 65 रुपये पर हुई। लिस्टिंग के तुरंत बाद बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिसके कारण शेयर 61.75 रुपये के लोअर सर्किट लेवल पर पहुंच गए। इसके थोड़ी देर बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू की, जिससे शेयर 68.25 रुपये के अपर सर्किट लेवल तक पहुंचे, लेकिन पहले दिन के कारोबार में निवेशक अभी भी 2.50 प्रतिशत के नुकसान में रहे। हन्ना जोसेफ हॉस्पिटल का 42 करोड़ रुपये का आईपीओ 22 से 28 जनवरी के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसका ओवरऑल 1.54 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिसमें ...