Sunday, May 3खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

नेपाल सरकार देशभर की 3 लाख बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाएगी

नेपाल सरकार देशभर की 3 लाख बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाएगी

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू। नेपाल सरकार ने देशभर की 3 लाख बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के खिलाफ ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) का टीका देने का निर्णय लिया है। यह टीकाकरण आगामी रविवार से शुरू होगा। परिवार कल्याण महाशाखा के अंतर्गत टीकाकरण शाखा के प्रमुख डॉ. अभियान गौतम के अनुसार यह कार्यक्रम कक्षा 6 में अध्ययनरत और 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी बालिकाओं को लक्षित कर लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले इसे अभियान के रूप में चलाया गया था, लेकिन अब इसे नियमित कार्यक्रम में शामिल किया गया है। 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी और कक्षा 6 में पढ़ने वाली बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया जाएगा। डॉ. गौतम ने बताया कि विद्यालयों में ही टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे टीका वितरण प्रक्रिया अधिक सरल और प्रभावकारी होगी। सरकार ने गत वर्ष अभियान के रूप में कक्षा 6 से 10 तक की छात्राओं के साथ-साथ स्कूल न जाने वा...
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज और हाजिरजवाबी के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब वह आधिकारिक तौर पर अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। लंबे समय तक परिवार और निजी जीवन को प्राथमिकता देने के बाद सुनीता ने एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ अपनी पहली हिंदी फिल्म साइन कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। सूत्रों के अनुसार, 58 वर्षीय सुनीता इस अनटाइटल्ड फिल्म की करीब 20 दिनों तक शूटिंग करेंगी। हालांकि वह पहले भी टीवी शोज़, इवेंट्स और इंटरव्यू में दिखाई देती रही हैं, लेकिन यह प्रोजेक्ट उनके करियर की आधिकारिक बॉलीवुड शुरुआत माना जा रहा है। खास बात यह है कि सुनीता ने अब तक ग्लैमर इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूरी बनाए रखी थी और कभी भी अपने पति की लोकप्रियता का सहारा लेकर फिल्मी करियर शुरू करने की कोशिश नहीं की। ...
दिशा पाटनी के साथ रिश्ते की खबर पर तलविंदर ने चुप्पी तोड़ी

दिशा पाटनी के साथ रिश्ते की खबर पर तलविंदर ने चुप्पी तोड़ी

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। टाइगर श्रॉफ के साथ उनके रिश्ते ने एक समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। अब हाल के दिनों में दिशा का नाम पंजाबी गायक तलविंदर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट गलियारों तक छाई हुई हैं। इस बीच तलविंदर ने पहली बार इन चर्चाओं पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू के दौरान तलविंदर ने दिशा के साथ अपने रिश्ते की अफवाहों पर बात करते हुए कहा कि (नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन) से शादी पहले उनकी आपसी जान-पहचान बढ़ी थी, लेकिन अचानक सामने आई इन खबरों ने उन्हें भी हैरान कर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे किसी भी तरह के दबाव या अफवाहों के आगे झुकना नहीं चाहते और फिलहाल एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं। गायक ने आगे जोड़ा, अगर...
राज्यपाल श्री पटेल बच्चों के साथ “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में हुए शामिल

राज्यपाल श्री पटेल बच्चों के साथ “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में हुए शामिल

मध्य प्रदेश
भोपाल ! राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लोकप्रिय कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा”  को छात्र-छात्राओं के साथ लोक भवन में देखा। इस अवसर पर लोक भवन के जवाहर खण्ड में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और लोक भवन परिसर में रहने वाले परिवारों के बच्चे उपस्थित थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का यह कार्यक्रम अभूतपूर्व है। देश के प्रधानमंत्री का विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद सार्थक और नवाचारी है, जो विद्यार्थियों को जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देता है। चुनौतियों के समाधान के लिए नई प्रेरणा और आत्मबल प्रदान करता है। परीक्षा काल के दौरान आने वाली चुनौतियों और कठिनाईयों को दूर करने के तरीके और तकनीक बताता है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम केवल परीक्षा की तैयारी तक सीमित नहीं है। सकारात्मक सोच...
राज्य सरकार किसान, उद्योग और व्यापार को साथ लेकर तैयार कर रही है विकास का नया मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य सरकार किसान, उद्योग और व्यापार को साथ लेकर तैयार कर रही है विकास का नया मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश का फूड बॉस्केट बन चुका है। मध्यप्रदेश को कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और दाल उत्पादन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। राज्य सरकार किसान, उद्योग और व्यापार को साथ लेकर विकास का नया मॉडल तैयार कर रही है। राज्य सरकार जमीन हो या मशीन हर स्तर पर किसानों और व्यापारियों को अपनी गतिविधियों के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। किसान कल्याण वर्ष में राज्य सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। राज्य सरकार ने तुअर से मंडी टैक्स हटाया है, इससे दाल मिल उद्योग को लाभ मिलेगा। उड़द और मसूर पर भी राहत देने का विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे दैनिक जीवन में दालों का विशेष महत्व है। मूंग और मसूर की दालों पर मुहावरे बन गए। दालों से हमें प्रोटीन मिलता है। यह गर्व का विषय है कि ...
“परीक्षा पे चर्चा”: लेसन प्लान विद्यार्थियों के साथ पूर्व से ही साझा करें : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

“परीक्षा पे चर्चा”: लेसन प्लान विद्यार्थियों के साथ पूर्व से ही साझा करें : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को "परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम में विद्याथिर्यों से संवाद कर परीक्षा से जुड़े तनाव और शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उत्कृष्ट विद्यालय, जबलपुर के छात्र श्री आयुष तिवारी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी से प्रश्न किया कि कई बार वे शिक्षकों की पढ़ाने की गति से तालमेल नहीं बिठा पाते हैं, उसे कैसे मैच करें? इस पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विद्यार्थियों को समझाते हुए शिक्षकों से भी आग्रह किया कि अपने अध्‍यापन की स्‍पीड विद्यार्थियों के सीखने की गति के अनुरूप रखें। लेसन प्‍लान विद्याथिर्यों के साथ पूर्व से ही साझा करें। विद्यार्थी वह चेप्‍टर पहले से पढें, अध्‍ययन करें जो शिक्षक भविष्‍य में कक्षा में पढाने वाले हैं। उन्‍होंने कहा कि शिक्षकों की गति से सामंजस्‍य बैठाने का सबसे अच्‍छा तरीका यह है कि पहले अपने को जोड़ो, फिर मन को जोड़ो। उसके ...
अन्न से आत्मनिर्भर किसान की ओर अग्रसर है मध्यप्रदेश : कृषि मंत्री कंषाना

अन्न से आत्मनिर्भर किसान की ओर अग्रसर है मध्यप्रदेश : कृषि मंत्री कंषाना

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि मिलेट केवल फसल नहीं, बल्कि स्वस्थ भविष्य और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि जिसे कभी मोटा अनाज कहा जाता था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से वही अनाज “श्रीअन्न” के रूप में विश्वभर में सम्मान पा रहा है। श्रीअन्न से मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर किसान की ओर अग्रसर है। मंत्री श्री कंषाना दशहरा मैदान, टीटी नगर भोपाल में श्रीअन्न मिलेट प्रोत्साहन एवं आत्मा योजनांतर्गत कृषि विज्ञान मेला के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि श्रीअन्न आयरन, कैल्शियम एवं फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है तथा कुपोषण के विरुद्ध हमारी लड़ाई में मजबूती से सहायक सिद्ध हो रहा है। साथ ही मिलेट कम पानी, कम खाद एवं प्रतिकूल जलवायु में भी बेहतर उत्पादन देता है। इससे जल संरक्...
प्रधानमंत्री मोदी विद्यार्थियों से कल करेंगे परीक्षा पे चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी विद्यार्थियों से कल करेंगे परीक्षा पे चर्चा

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 6 फरवरी को देश के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के मन में उठने वाली शंकाओं का समाधान कर सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करेंगे। परीक्षा पे चर्चा का राष्‍ट्रीय आयोजन 6 फरवरी को होगा। शुक्रवार 6 फरवरी को प्रदेश के सभी विद्यालयों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्‍कृष्‍ट विद्यालय भोपाल में होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर जिले के चावरपाठा विकासखण्ड के ग्राम तेंदूखेड़ा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच उपस्थित रहकर कार्यक्रम के सजीव प्रसारण में सहभागिता करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी वर्ष 2018 से इस कार्यक्रम में परीक्षाओं के तनाव को दूर करने के लिए विद्यार्थियों से संवाद करते...
सनी देओल–अक्षय खन्ना की जोड़ी फिर साथ, ‘इक्का’ के टीजर ने बढ़ाया उत्साह

सनी देओल–अक्षय खन्ना की जोड़ी फिर साथ, ‘इक्का’ के टीजर ने बढ़ाया उत्साह

Uncategorized
सनी देओल और अक्षय खन्ना अपनी-अपनी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'धुरंधर' की सफलता के बाद अब एक साथ ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म 'इक्का' का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल एक हाई-प्रोफाइल वकील की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि 'धुरंधर' के बाद अक्षय खन्ना को एक बार फिर नकारात्मक किरदार में देखा जाएगा। फिल्म 'इक्का' कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है। टीजर रिलीज करते हुए मेकर्स ने लिखा, खून या खून का रिश्ता, किसके हाथ में है इस खेल का इक्का? जल्द नेटफ्लिक्स पर। टीजर में सनी देओल हमेशा की तरह दमदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, वहीं एक सीन में वह अक्षय खन्ना को जोरदार थप्पड़ मारते नजर आते हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस फिल्म में दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, ...
फिल्म ‘वाराणसी’ साइन करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी खास शर्त

फिल्म ‘वाराणसी’ साइन करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी खास शर्त

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' को लेकर नई दिलचस्प जानकारी सामने आई है। इस मेगा प्रोजेक्ट में प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। प्रियंका इस फिल्म में 'मंदाकिनी' नाम का किरदार निभा रही हैं, लेकिन इस प्रोजेक्ट से जुड़ने से पहले उन्होंने निर्माताओं के सामने एक अनोखी शर्त रखी थी। हाल ही में एक बातचीत के दौरान प्रियंका ने खुलासा किया कि वह पिछले करीब छह सालों से भारतीय फिल्मों से दूर थीं। जब राजामौली ने उन्हें फिल्म ऑफर की और किरदार के बारे में बताया, तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी, लेकिन साथ ही एक खास अनुरोध भी किया। प्रियंका ने कहा कि वह फिल्म में एक डांस नंबर करना चाहती हैं, क्योंकि उन्होंने लंबे समय से स्क्रीन पर डांस नहीं किया था। उनकी इस इच्छा को मेकर्स ने...