Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

सनी देओल–अक्षय खन्ना की जोड़ी फिर साथ, ‘इक्का’ के टीजर ने बढ़ाया उत्साह

सनी देओल और अक्षय खन्ना अपनी-अपनी फिल्मों ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब एक साथ ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘इक्का’ का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल एक हाई-प्रोफाइल वकील की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि ‘धुरंधर’ के बाद अक्षय खन्ना को एक बार फिर नकारात्मक किरदार में देखा जाएगा।

फिल्म ‘इक्का’ कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है। टीजर रिलीज करते हुए मेकर्स ने लिखा, खून या खून का रिश्ता, किसके हाथ में है इस खेल का इक्का? जल्द नेटफ्लिक्स पर। टीजर में सनी देओल हमेशा की तरह दमदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, वहीं एक सीन में वह अक्षय खन्ना को जोरदार थप्पड़ मारते नजर आते हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

इस फिल्म में दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख, ज्योति मुखर्जी, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। सीरीज का निर्माण मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा ने एल्केमी फिल्म्स के बैनर तले किया है। दमदार स्टारकास्ट और कोर्टरूम ड्रामा की पृष्ठभूमि में बनी ‘इक्का’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *