Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

फिल्म ‘वाराणसी’ साइन करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी खास शर्त

एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर नई दिलचस्प जानकारी सामने आई है। इस मेगा प्रोजेक्ट में प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। प्रियंका इस फिल्म में ‘मंदाकिनी’ नाम का किरदार निभा रही हैं, लेकिन इस प्रोजेक्ट से जुड़ने से पहले उन्होंने निर्माताओं के सामने एक अनोखी शर्त रखी थी।

हाल ही में एक बातचीत के दौरान प्रियंका ने खुलासा किया कि वह पिछले करीब छह सालों से भारतीय फिल्मों से दूर थीं। जब राजामौली ने उन्हें फिल्म ऑफर की और किरदार के बारे में बताया, तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी, लेकिन साथ ही एक खास अनुरोध भी किया। प्रियंका ने कहा कि वह फिल्म में एक डांस नंबर करना चाहती हैं, क्योंकि उन्होंने लंबे समय से स्क्रीन पर डांस नहीं किया था। उनकी इस इच्छा को मेकर्स ने मान लिया, लेकिन इसका असर फिल्म के एक और बड़े स्टार पर पड़ा।

इंटरव्यू में मौजूद महेश बाबू ने भी इस डांस ट्रैक को लेकर बात की। उन्होंने गाने को सनसनीखेज बताया और कहा कि इसकी शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। महेश ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह गाना अब उनकी जुबान पर चढ़ गया है और प्रियंका अक्सर इसे गुनगुनाती रहती हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि यह खास डांस सीक्वेंस दरअसल प्रियंका की इच्छा की वजह से जोड़ा गया। फिल्म में महेश बाबू ‘रुद्र’ की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन खलनायक के किरदार में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *