Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 14, 2026

इस तरह की तुच्छ याचिका का कोई तुक नहीं… SC ने पूर्व अधिकारी को लगाई फटकार

इस तरह की तुच्छ याचिका का कोई तुक नहीं… SC ने पूर्व अधिकारी को लगाई फटकार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को संसद और अन्य सार्वजनिक स्थानों से विनायक दामोदर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar) के चित्रों को हटाने के अनुरोध वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दायर करने वाले पूर्व अधिकारी (Former officer) को याचिका वापस लेने की अनुमति देने से पहले भारी जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। SC ने कहा कि इस तरह की याचिका का कोई तुक नहीं बनता। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने सेवानिवृत्त भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी बी बालमुरुगन को इस तरह की याचिका दायर करने के प्रति चेतावनी दी और कहा कि अदालत का समय बर्बाद करने के लिए भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, ‘‘इस तरह की तुच्छ याचिका... मानसिकता दर्शाती है।’’ 'आप खुद को क्या ...
MP: भोपाल गोमांस मामले में जीतू पटवारी का मोहन सरकार पर प्रहार… बोले- गोहत्या बर्दाश्त नहीं

MP: भोपाल गोमांस मामले में जीतू पटवारी का मोहन सरकार पर प्रहार… बोले- गोहत्या बर्दाश्त नहीं

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में जिंसी स्लॉटर हाउस (बूचड़खाना) (Jinsi Slaughterhouse) को लेकर उपजे विवाद के बाद कांग्रेस (Congress) मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने राज्य में हो रही गोहत्या पर मोहन यादव सरकार पर तीखा प्रहार किया है। पटवारी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि 'मुख्यमंत्री मोहन यादव हर बड़े मंच से अभिनंदन करवाते थे कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में गोहत्या और गोमांस का कारोबार सालों से बंद है। लेकिन कल भोपाल नगर निगम के ही स्लॉटर हाउस में गोहत्या के कारोबार की पुष्टि हुई, जहां से देश-विदेश में गोमांस का अवैध व्यापार चल रहा है।' कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट में आगे कहा ‘पहले मुख्यमंत्री ने गोमांस को टैक्स फ्री किया, और अब राजधानी में ही भाजपा के नगर निगम द...
MP: बसंत पंचमी इस साल जुमे के दिन.. धार की ऐतिहासिक भोजशाला में टकराव की आशंका

MP: बसंत पंचमी इस साल जुमे के दिन.. धार की ऐतिहासिक भोजशाला में टकराव की आशंका

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
धार। इस साल बसंत पंचमी (Basant Panchami) का त्योहार शुक्रवार 23 जनवरी को पड़ रहा है। जिसके चलते मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के धार शहर (Dhar city ) में स्थानीय पुलिस-प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती आ खड़ी हुई है। दरअसल यहां पर स्थित ऐतिहासिक महत्व की भोजशाला (Historical Bhojshala) में हर शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करते हैं, वहीं बसंत पंचमी के दिन हिंदू समुदाय के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक माता सरस्वती के चित्र की पूजा-अर्चना करते हैं। अब इस बार बसंत पंचमी का पर्व शुक्रवार को होने की वजह से प्रशासन के लिए यहां पूजा व नमाज करवाना बेहद चुनौती पूर्ण कार्य बन गया है। ऐसे में दोनों समुदायों के बीच टकराव की आशंका को देखते हुए प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता भी बरत रहा है। इस बीच प्रशासन ने मंगलवार को तैयारियों की समीक्षा की और लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। हिंदू समा...
MP: कैबिनेट का बड़ा फैसला… शिक्षकों के चौथे वेतनमान और 3 सिंचाई परियोजनाओं को दी मंजूरी

MP: कैबिनेट का बड़ा फैसला… शिक्षकों के चौथे वेतनमान और 3 सिंचाई परियोजनाओं को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक (Cabinet meeting) हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान कैबिनेट ने सरकारी शिक्षकों (Government teachers) को चौथा वेतनमान, तीन सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी देने के अलावा नई आबकारी नीति के निर्धारण के लिए मंत्रिपरिषद समिति के गठन की स्वीकृति भी दी। इसके अलावा राज्य सरकार ने प्रदेश में 200 नए सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना को भी मंजूरी दे दी। वहीं मध्य प्रदेश स्पेस टेक नीति 2026 को भी मंजूरी दी, जिसके जरिए 8 हजार रोजगार का सृजन होने की संभावना है। व्यापार मेले के दौरान मोटरयान टैक्स में मिलेगी छूटमंत्रिमंडल की बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दी। इसके अलावा आज हुई बैठक की सबसे खास बात यह थी कि यह पेपरलेस ई-कैबिनेट ...
खेलो एमपी यूथ गेम्स की वॉटर प्रोजेक्शन और लेजर-शो के साथ हुई रंगारंग शुरुआत

खेलो एमपी यूथ गेम्स की वॉटर प्रोजेक्शन और लेजर-शो के साथ हुई रंगारंग शुरुआत

राष्ट्रीय
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार शाम को भोपाल के बड़े तालाब स्थित बोट क्लब पर खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ किया। उन्होंने मशाल प्रज्जवलन के साथ "खेलो एमपी यूथ गेम्स" की घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित समारोह में वॉटर प्रोजेक्शन, लेजर-शो, भव्य आतिशबाजी के साथ खेलो एमपी यूथ गेम्स की शुरुआत हुई। समारोह में पार्श्व गायक शेफाली अल्वारेस एवं दिव्या कुमार ने प्रस्तुति दी। देर रात चली उनकी प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेलो एमपी यूथ गेम्स की भव्य लांचिंग ओलम्पिक खेलों की तरह हुई है। आगाज़ ऐसा हुआ है तो अंजाम भी बहुत सुखद ही होगा। राज्य सरकार खेल, खिलाड़ी और खेल मैदानों के उन्नयन के लिये कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को लाखों नहीं, करोड़ों तक की सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरक...
अमेरिका ने लेबनान, मिस्र और जॉर्डन में मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े संगठनों को आतंकी घोषित किया

अमेरिका ने लेबनान, मिस्र और जॉर्डन में मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े संगठनों को आतंकी घोषित किया

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए लेबनान, मिस्र और जॉर्डन में मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े तीन संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जारी कार्यकारी आदेश के तहत शुरुआती कार्रवाई के रूप में उठाया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बयान में कहा कि यह निर्णय उन मुस्लिम ब्रदरहुड इकाइयों की गतिविधियों और क्षमताओं को समाप्त करने की दिशा में पहला कदम है, जो अमेरिका के लिए खतरा मानी जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन इस दिशा में आगे भी सख्त कदम उठाता रहेगा। निर्णय के तहत अमेरिकी विदेश विभाग ने लेबनानी मुस्लिम ब्रदरहुड को ‘विदेशी आतंकवादी संगठन’ और ‘विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी’ (एसडीजीटी) की श्रेणी में रखा है। इसके साथ ही संगठन के प्रमुख मोहम्मद फवजी तक़्कोश को भी एसडीजीटी घोषित...
मध्य प्रदेश में बच्चों के लिए अल्मॉन्ट कफ सिरप की बिक्री पर रोक

मध्य प्रदेश में बच्चों के लिए अल्मॉन्ट कफ सिरप की बिक्री पर रोक

राष्ट्रीय
जबलपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में बच्चों को एलर्जी में दिए जाने वाले अल्मॉन्ट किड सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। मंगलवार को राज्य सरकार ने इसको लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। दरअसल, इस सिरप में भी जहरीला इंडस्ट्रियल केमिकल (खराब एथलीन ग्लायकॉल) मिला है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से गाड़ियों के कूलेंट में किया जाता है। कोल्ड्रिफ कफ सिरप में भी यही जहरीला केमिकल मौजूद था, जिसके सेवन के बाद मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 25 से ज्यादा मासूमों की जान चली गई थी। मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोलर दिनेश श्रीवास्तव ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि अल्मॉन्ट किड सिरप में जहरीला केमिकल मिलने के बाद तेलंगाना सरकार ने इसे अपने राज्य में बैन कर दिया और अन्य राज्यों को भी इसकी जानकारी भेजी है। तेलंगाना से नोटिस सभी राज्यों के पास शनिवार को आ गया था। इसके बाद इसे आगे बढ़ाते हुए हमने राज्य के ...
डब्ल्यूपीएल 2026: हरमनप्रीत और कैरी की शानदार पारियों से मुंबई इंडियंस की गुजरात जायंट्स पर दमदार जीत

डब्ल्यूपीएल 2026: हरमनप्रीत और कैरी की शानदार पारियों से मुंबई इंडियंस की गुजरात जायंट्स पर दमदार जीत

खेल
नवी मुंबई, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कप्तान हरमनप्रीत कौर की बेहतरीन पारी, अमनजोत कौर के अहम योगदान और अंत में निकोल कैरी की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के छठे मुकाबले में गुजरात जायंट्स को सात विकेट से हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। यह मुकाबला मंगलवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। 193 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने संयम और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाया। हरमनप्रीत ने विजयी चौका लगाकर मैच का अंत किया और अमनजोत व हरमनप्रीत — दोनों ‘कौर’ ने मजबूत बल्लेबाजी का नेतृत्व किया। इससे पहले, हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात जायंट्स ने बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत की और पावर-प्ले में 01 विकेट पर 62 रन बना लिए। बेथ मूनी को पहले ओवर में शबनिम इस्माइल की गेंद पर शून्य पर...