Monday, August 31खबर जो असर करे |
Shadow

गद्दी के लिए छिड़ेगी खूनी जंग, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट

मिर्जापुर: द मूवी पोस्टर - फोटो सोर्स एक्स

फिल्म में पुराने दुश्मनों की वापसी के साथ सत्ता हासिल करने के लिए हिंसक टकराव देखने को मिलेगा। पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में नजर आएंगे, जबकि अली फजल गुड्डू, दिव्येंदु मुन्ना और श्वेता त्रिपाठी गोलू के किरदार को आगे बढ़ाएंगी। वहीं, जितेंद्र कुमार बबलू पंडित की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में किरदारों के बीच बदलते समीकरण, बदला और सत्ता की लड़ाई कहानी को आगे बढ़ाएगी।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीनों सीजनों की कहानी को आगे ले जाएगी। सीरीज अपनी दमदार अदाकारी, बोल्ड कंटेंट, एक्शन और रोमांचक कहानी के लिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय रही है। अब बड़े पर्दे पर मिर्जापुर की दुनिया और इसके किरदारों की खूनी जंग को देखने का मौका मिलेगा। फिल्म की लंबी अवधि और ‘ए’ सर्टिफिकेट के बावजूद प्रशंसकों में इसे लेकर खास उत्साह है।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *