बांग्लादेश में सालभर बाद फिर सड़कों पर उतरे लोग… यूनुस सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन शुरू
ढाका। पूर्वी पड़ोसी देश बांग्लादेश (Eastern Neighbour Bangladesh) में सालभर के बाद एक बार फिर लोग सड़कों पर उतर आए हैं। जिन लोगों ने पिछले साल शेख हसीना सरकार (Sheikh Hasina government) के खिलाफ आंदोलन किया था, उन्हीं लोगों ने मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली कार्यवाहक सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। दरअसल, ये प्रदर्शनकारी अंतरिम सरकार के नए राजनीतिक चार्टर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान उनकी पुलिस से महाभिड़ंत हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए न सिर्फ उन पर आंसू गैस के गोले दागे बल्कि उन पर लाठियों की भी बौछार की है।
शुक्रवार को अंतरिम सरकार के नए राजनीतिक चार्टर के विरोध में सैकड़ों लोग राजधानी ढाका में बांग्लादेश की संसद परिसर के बाहर जमा हो गए और वहां विरोध-प्रदर्शन करने लगे। थोड़ी ही देर बाद उन प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़पें शुरू हो गईं। पुलिस ने...






