Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 16, 2025

MP: बुरहानपुर में यातायात में बाधक बने 14 धार्मिक स्थल… भारी फोर्स के साथ हटाने पहुंचा प्रशासन

MP: बुरहानपुर में यातायात में बाधक बने 14 धार्मिक स्थल… भारी फोर्स के साथ हटाने पहुंचा प्रशासन

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर शहर (Burhanpur city) में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई (Major Action Remove Encroachment) शुरू की है। इस दौरान शहर के शिकारपुरा थाना से लेकर गणपति नाका थाना तक यह अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को इस अभियान की शुरुआत शहर से होकर गुजरने वाले इंदौर इच्छापूर्ण नेशनल हाईवे (National Highway) से की गई। इस दौरान करीब 14 धार्मिक स्थलों के साथ ही कुछ पेड़ भी अतिक्रमण के रूप में चिन्हित किए गए, जो यातायात में बाधक बन रहे थे। हालांकि इन सभी धर्मिक स्थलों को लेकर संबंधित पक्षों और जनप्रतिनिधियों को पहले ही विश्वास में लेने के बाद यह अभियान शुरू किया गया। बावजूद इसके सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल जिला प्रशासन ने तैनात कर रखा था। साथ ही कार्रवाई के दौरान बुरहानपुर कलेक्टर, एसपी, एडीएम, एएसपी सहित जिला प्रशासन और पुलिस के बड़े अ...
Zubin Garg Case: आरोपियों को ले जा रही पुलिस पर पथराव… करना पड़ा हवाई फायर और लाठीचार्ज

Zubin Garg Case: आरोपियों को ले जा रही पुलिस पर पथराव… करना पड़ा हवाई फायर और लाठीचार्ज

राज्य, राष्ट्रीय
गुवाहाटी। असम (Assam) के बक्सा जिले (Baksa district) में बुधवार को उस समय भारी तनाव उत्पन्न हो गया, जब प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग (Famous singer Zubin Garg) की मौत मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को पुलिस जेल से अदालत ले जा रही थी। तभी सैकड़ों लोग अचानक सड़क पर जमा हो गए और पाँचों आरोपियों को ले जा रहे पुलिस काफिले पर पथराव (Stone pelting Police Convoy) करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलानी पड़ीं और लाठीचार्ज भी करना पड़ा। दरअसल, जुबिन गर्ग केस की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) बुधवार की सुबह अदालत में पेशी के लिए पाँचों आरोपियों को जेल से लेकर जा रही थी, तभी आक्रोशित लोगों ने जुबिन को न्याय दिलाने की मांग करते हुए जेल के बाहर पुलिस से उन आरोपियों को सौंपने की मांग की और देखते ही देखते भीड़ पुलिस दल पर पथराव करने लगी। पुलिस ने आंस...
MP में अब बच्चों के सिरप में निकले कीड़े, ग्वालियर के जिला अस्पताल का मामला….

MP में अब बच्चों के सिरप में निकले कीड़े, ग्वालियर के जिला अस्पताल का मामला….

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) के जिला अस्पताल (District Hospital) में बच्चों को दिए जाने वाले एक सिरप को लेकर हैरान करने वाली शिकायत सामने आई है। अस्पताल में इस्तेमाल की जा रही एक पीडियाट्रिक एंटीबायोटिक सिरप (Pediatric antibiotic syrup) की बॉटल में कीड़े निकलने की शिकायत मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। यह वाकया अस्पताल में भर्ती एक बच्चे को दवा देने के दौरान हुआ जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों को इसकी सूचना दी। बताया जाता है कि जैसे ही शिकायत मिली अस्पताल में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल प्रबंधन सक्रिय हुआ। सिविल सर्जन डॉ. आरके शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एजिथ्रोमाइसीन सिरप के वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही दवा वितरण केंद्र पर रखी सभी 290 बोतलों को वापस स्टोर में जमा करा दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अन...
आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल

आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल

ब्रेकिंग न्यूज़
युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947सूर्योदय 06.14, सूर्यास्त 05.40, ऋतु - शरद कार्तिक कृष्ण पक्ष दशमी, गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने में सफल होंगे। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी। माता पक्ष से विशेष लाभ। शुभांक-1-3-6 वृष राशि :- संतोष से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही...