Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: October 2025

अमेरिका द्वारा 100 फीसदी टैरिफ की बात करने पर भड़का चीन, बोला-दुनिया को जंगल के कानून की तरफ नहीं….

अमेरिका द्वारा 100 फीसदी टैरिफ की बात करने पर भड़का चीन, बोला-दुनिया को जंगल के कानून की तरफ नहीं….

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वाइट हाउस में आने के बाद से बीजिंग के साथ वाशिंगटन के संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। हालांकि दोनों देशों ने ट्रंप और जिनपिंग की मीटिंग से पहले एक समझौते पर सहमत होने की कोशिश की है, लेकिन इस समझौते के बाद ट्रंप प्रशासन की तरफ से कुछ ऐसा कहा गया जो चीन को नागवार गुजरा। दरअसल, अमेरिका के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य स्कॉट बेसेंट ने कहा कि चीन कई बातों पर सहमत हो गया है, जिससे उसके ऊपर अब 100 फीसदी टैरिफ का खतरा नहीं है। चीनी उप प्रधानमंत्री ली कियांग ने सोमवार को इस बयान की अप्रत्यक्ष रूप से निंदा करते हुए कहा कि व्यापार के मामले में दुनिया को जंगल के कानून की तरफ नहीं लौटना चाहिए। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक कियांग ने आर्थिक वैश्विकरण और वैश्विक राजनीति में बहुध्रुवीयता को भविष्य की बात के रूप में स्वीकार किया। उन्होंने कहा, "आर्थिक वैश्वीकरण और ...
ट्रंप की पत्‍नी मेलेनिया ट्रंप के पूर्व प्रेमी का बड़ा खुलासा, कहा- वह US में…

ट्रंप की पत्‍नी मेलेनिया ट्रंप के पूर्व प्रेमी का बड़ा खुलासा, कहा- वह US में…

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में आने के साथ ही वैश्विक सुर्खियों में बने हुए हैं। ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप भी लाइमलाइट में नजर आती हैं। स्लोवेनियाई मूल की अमेरिकी नागरिक मेलानिया के बारे में अब उनके पूर्व प्रेमी ने खुलासा किया है कि वह बचपन से ही अमेरिका के बजाय यूरोप जाने का सपना देखती थीं। उन्हें अमेरिका से ज्यादा यूरोप पसंद था। गौरतलब है कि मेलानिया 1996 में अमेरिका पहुंची थी। इसके बाद 2006 में उन्हें अमेरिका की नागरिकता मिली थी। एबीसी न्यूज से बात करते हुए अमेरिका की फर्स्ट लेडी के पूर्व प्रेमी जुरे जोरसिक ने उन्हें एक फैशनेबल महिला बताया। उन्होंने कहा, "वह विदेश में इटली या फ्रांस में एक फैशनेबल जीवन जीना चाहती थीं। उन्होंने कभी अमेरिका जाने का जिक्र नहीं किया। मुझे लगता है कि उस समय पर वह बात हमारे दिमाग से बहुत दूर थी।" बकौल जुरे, उनका और मेलानिया क...
अमेरिकी तटों के पास रहस्यमई अनजान ऑब्जेक्ट्स दिखने से सनसनी, विशेषज्ञों की क्या चेतावनी?

अमेरिकी तटों के पास रहस्यमई अनजान ऑब्जेक्ट्स दिखने से सनसनी, विशेषज्ञों की क्या चेतावनी?

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका के तटीय इलाकों के पास हाल के दिनों में रहस्यमई UFOs की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कई रिपोर्ट्स में इस तरह की बातें सामने आने के बाद अब देश के वैज्ञानिक से लेकर सेना के अधिकारी तक लोगों को सावधान कर रहे हैं। Wion की एक रिपोर्ट में यूएफओ ट्रैक करने वाले एक पॉपुलर ऐप ‘Enigma’ के हवाले से बताया गया कि अब तक हजारों रिपोर्ट दर्ज की गई हैं जिनमें ऐसे अनजान ऑब्जेक्ट्स को देखा गया है जो बिना किसी निशान के समुद्र में उतरते या वहां से ऊपर उठते नजर आते हैं। 2022 से अब तक 30,000 से ज्यादा अनजान उड़नतश्तरियों के पानी के ऊपर उड़ने या पानी में उतरने जैसी घटनाओं का डेटा दर्ज किया जा चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक नए एनालिसिस में एक चौंकाने वाली बात भी सामने आई है। बीते अगस्त से इन घटनाओं में और बढ़ोतरी हुई है और ऐसी 9,000 से ज्यादा घटनाएं ऐसी दर्ज की गईं जिनमें अमेरिका के समुद्र त...
रूस ने नई मिसाइल का परीश्रण कर दुनिया को चौकाया, ट्रंप ने पुतिन से कर दी ये अपील

रूस ने नई मिसाइल का परीश्रण कर दुनिया को चौकाया, ट्रंप ने पुतिन से कर दी ये अपील

Uncategorized
वाशिंगटन। रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Russia and Ukraine War) जारी है। दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार हमले बोल रहे हैं। इसी बीच रूस (Russia) ने एक नई मिसाइल का परीक्षण (New missile test) करके यूक्रेन, अमेरिका (America) समेत पूरी दुनिया को चौंका दिया। इस परीक्षण पर पहली बार अमेरिका की ओर से प्रतिक्रिया आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने सोमवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से अपील की कि नए मिसाइल परीक्षण के बजाय यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर ध्यान दें। एशिया दौरे के दौरान एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत में रिपब्लिकन नेता ने कहा कि रूस का यह परीक्षण 'उचित नहीं' है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें (यूक्रेन में) युद्ध समाप्त करवाना चाहिए। वह युद्ध जो एक सप्ताह में खत्म हो जाना चाहिए था, अब अपने चौथे वर्ष में प्रवेश करने वाला है। म...
अनिश्चितताओं के दौरान में नेपाल… फिर बढ़ रहा तनाव, चुनाव टालने के हो रहे प्रयास

अनिश्चितताओं के दौरान में नेपाल… फिर बढ़ रहा तनाव, चुनाव टालने के हो रहे प्रयास

Uncategorized
काठमांडु। नेपाल (Nepal) में बीते महीने जेन Z के व्यापक विरोध प्रदर्शनों (Widespread Protests) के बाद देश की सरकार गिर गई। अनिश्चिताओं के बीच युवाओं ने अंतरिम सरकार (Interim Government) का नेतृत्व करने के लिए देश की पूर्व मुख्य न्यायधीश सुशीला कार्की (Former Chief Justice Sushila Karki) के नाम पर मुहर लगाई, जिसके बाद देश में शांति की उम्मीद जताई गई। अंतरिम सरकार ने अगले साल मार्च तक लोकतांत्रिक चुनाव करवाने की भी घोषणा की थी। हालांकि अब इस योजना पर अंधेरा छाता दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल में 5 मार्च को होने वाले चुनावों को टालने की बातचीत शुरू हो गई है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक नेपाल में मार्च 2026 में तय समय पर चुनाव होने की संभावना नहीं है और इन्हें मई या जून तक टाला जा सकता है। नेपाल चुनाव में हो रही इस देरी का मुख्य कार...
सरकारी बैंकों में विदेशी निवेश की सीमा 20% से बढ़ाकर 49% तक करने की तैयारी…

सरकारी बैंकों में विदेशी निवेश की सीमा 20% से बढ़ाकर 49% तक करने की तैयारी…

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत सरकार (Government of India) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (Public sector Banks- PSBs) में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (Foreign Direct Investment- FDI) की सीमा को 20% से बढ़ाकर 49% तक करने की तैयारी कर रही है। इस प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बीच पिछले कुछ महीनों से चर्चा चल रही है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार यह प्रस्ताव अभी अंतिम रूप में नहीं पहुंचा है। क्या है डिटेलसरकार के इस कदम का उद्देश्य सरकारी बैंकों में पूंजी प्रवाह को आसान बनाना और निजी तथा सार्वजनिक बैंकों के बीच विदेशी निवेश नियमों की असमानता को कम करना है। फिलहाल निजी बैंकों में 74% तक विदेशी स्वामित्व की अनुमति है, जबकि सरकारी बैंकों में यह सीमा केवल 20% है। विदेशी निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पीविदेशी निवेशक भारतीय बैंकिंग सेक्टर में तेजी से रुचि दिखा रहे हैं। हाल ही में दुबई स्थित एमिरेट...
MP: सतना के पास कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी LTT भागलपुर एक्सप्रेस, 3 कोच पीछे छूटे

MP: सतना के पास कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी LTT भागलपुर एक्सप्रेस, 3 कोच पीछे छूटे

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सतना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले (Satna district) में चलती LTT भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन (LTT Bhagalpur Express Train) के दो हिस्सों में टूटने की खबर सामने आई है। ये हादसा सतना-मानिकपुर रेल खंड (Satna-Manikpur rail section) के बीच देर रात हुआ है। हादसे की वजह ट्रेन की कपलिंग टूटना बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, मझगवां और ठिकरिया स्टेशन के बीच रात 2.54 पर एलटीटी मुंबई से भागलपुर (12336) जा रही यात्री ट्रेन की 3 बोगियां अलग हो गई थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया, एस 1 कोच की कपलिंग टूटने से जनरल कोच एवं उससे जुड़ा गार्ड यान अलग हो गया। दुर्घटना के समय ट्रेन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के कासन पर चल रही थी। लिहाजा बड़ा हादसा होते होते बचा। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थिति को संभाला। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। अधिकारियों ...
MP: ग्वालियर के घाटीगांव में शराब फैक्ट्री का फंडाफोड़, हजारों लीटर नकली शराब के साथ 5 दबोचे

MP: ग्वालियर के घाटीगांव में शराब फैक्ट्री का फंडाफोड़, हजारों लीटर नकली शराब के साथ 5 दबोचे

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर जिले (Gwalior district) के घाटीगांव क्षेत्र (Ghatigaon area) में आबकारी विभाग ने हाईवे किनारे स्थित दो मंजिला फार्म हाउस में चल रही नकली देशी-विदेशी शराब की फैक्ट्री (Fake Indian and foreign liquor factory) का भंडाफोड़ किया है। आबकारी विभाग और पुलिल की संयुक्त टीम ने दबिश देकर यहां से लगभग 4 करोड़ रुपये की नकली शराब और 1 करोड़ की मशीनें व सामग्री जब्त की है। इसके साथ ही एक महिला सहित पांच आरोपी पकड़े गए हैं। इनमें हरियाणा के तस्कर भी शामिल हैं। यह फार्म हाउस ग्वालियर के पुराने कांग्रेस नेता सुरेंद्र तोमर का बताया जा रहा है, जिन्होंने बाद में बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ा था। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री किराये पर लेकर चलाई जा रही थी। कौन-कौन गिरफ्तारएएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सुनीता जाट, मोहित उर्फ मोनू तोमर, सुमित...
देश के 12 राज्यों में SIR की प्रक्रिया आज से शुरू, जानें कौन से डाक्यूमेंट होंगे जरूरी?

देश के 12 राज्यों में SIR की प्रक्रिया आज से शुरू, जानें कौन से डाक्यूमेंट होंगे जरूरी?

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) ने सोमवार को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची (Voter list) के अखिल भारतीय विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Review.- SIR) की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां SIR की प्रक्रिया शुरू हो रही है, वहां की सभी मतदाता सूचियां 27 अक्टूबर की रात 12 बजे से फ्रीज कर दी जाएंगी। इन सूचियों के हर मतदाता को बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) द्वारा एक विशेष गणना प्रपत्र (Enumeration Form - EF) प्रदान किया जाएगा। इस प्रपत्र में वर्तमान मतदाता सूची के सभी जरूरी विवरण शामिल होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगे कहा कि अगर आपका नाम या आपके माता-पिता का नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज है, तो आपको कोई नया दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। BLO मौजूदा मतदाताओं को फॉर्म बांटने के बाद, जिन मतदाताओं...
MP: लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले कतई बख्शे नहीं जाएंगे… CM मोहन यादव की मिलावटखोरों को चेतावनी

MP: लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले कतई बख्शे नहीं जाएंगे… CM मोहन यादव की मिलावटखोरों को चेतावनी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मिलावटखोरी (Adulteration) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने सोमवार को कहा कि मिलावट के जरिये लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। यादव ने इंदौर (Indore) में राज्य सरकार द्वारा 8.12 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने इस मौके पर आयोजित समारोह में कहा, "मैं मिलावटखोरों को चेतावनी देना चाहता हूं कि हम उन्हें कतई छोड़ने वाले नहीं हैं। हम ऐसे लोगों को जेल के अंदर पहुंचा कर मानेंगे।" यादव ने कहा कि मिलावट के जरिये लोगों की जान से खिलवाड़ की छूट किसी भी व्यक्ति को नहीं दी जा सकती। मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर आप गलत काम करेंगे, तो सरकार आपको छोड़ेगी नहीं। अगर आपने सही काम किया, तो हम आपको प्रोत्साहित करेंगे।” उन...