Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: October 2025

ASEAN समिट में शामिल होने के लिए मलेशिया नहीं जाएंगे PM मोदी, वर्चुअली करेंगे संबोधित

ASEAN समिट में शामिल होने के लिए मलेशिया नहीं जाएंगे PM मोदी, वर्चुअली करेंगे संबोधित

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आसियान समिट (ASEAN Summit) में हिस्सा लेने के लिए मलेशिया (Malaysia.) नहीं जा रहे हैं। खुद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (Malaysian Prime Minister Anwar Ibrahim.) ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्होंने गुरुवार सुबह ही पोस्ट करके लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी आसियान समिट को वर्चुअली संबोधित करेंगे। उन्होंने लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के एक सहयोगी से बात हुई है, जिसमें मलेशिया औऱ भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने की बात हुई है। अनवर इब्राहिम ने ट्वीट किया कि मेरी पीएम मोदी के एक करीबी सहयोगी से बात हुई है। इस दौरान हमने तय किया कि भारत और मलेशिया कारोबार एवं निवेश के मामले में एक मजबूत सहयोगी बने रहेंगे। इसके अलावा तकनीक, शिक्षा, सुरक्षा के मसले पर भी हम सहयोग करेंगे। अनवर ने कहा कि भारत में दीपावली उ...
लाइमलाइट से दूर रहती है जिम्मी शेरगिल की पत्नी… जस्टिन बीबर से होती है बेटे वीर की तुलना

लाइमलाइट से दूर रहती है जिम्मी शेरगिल की पत्नी… जस्टिन बीबर से होती है बेटे वीर की तुलना

मनोरंजन
मुम्बई। भारतीय फिल्म जगत (Indian film Industry) के जाने-माने सितारे जिम्मी शेरगिल (Jimmy Shergill.) को तो सभी जानते हैं, लेकिन उनके परिवार के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए उनकी पत्नी मिलवाते हैं। वे लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वहीं बेटे वीर की जस्टिन बीबर से तुलना होती है। जिम्मी शेरगिल की वाइफ का नाम प्रियंका पूरी (Wife Priyanka Puri) है। उनकी पहली मुलाकात 1996 में दिल्ली में हुई एक शादी में हुई थी। उस वक्त जिम्मी अपनी फिल्म 'माचिस' की वजह से चर्चा में थे। फिल्म ‘मोहब्बतें’ बनी प्यार की वजहसाल 2000 में रिलीज हुई ‘मोहब्बतें’ जिम्मी के लिए लकी साबित हुई। उन्हें फेम मिला और प्रियंका को उनसे प्यार हो गया। प्रियंका ने 'माेहब्बतें' देखने के बाद अपने माता-पिता से कहा था – “यही मेरा पति बनेगा।” 5 साल का रिलेशनशिपदोनों ने शादी से पहले करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इस दौरान जिम्म...
CG: बेटी को स्कूटी दिलाने के लिए एक बोरी सिक्के लेकर शोरूम पहुंचा किसान… देखें वीडियो

CG: बेटी को स्कूटी दिलाने के लिए एक बोरी सिक्के लेकर शोरूम पहुंचा किसान… देखें वीडियो

राज्य, राष्ट्रीय
जशपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) से दिल को छू लेने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक किसान परिवार (Farmer family) स्कूटी खरीदने (Scooter Buy) शोरूम (Showroom) पहुंचा। उसके हाथ में बोरी थी, जिसमें पाई पाई करके जमा की गई उसके मेहनत की कमाई थी। बोरी में सिक्के भरे थे, पूरे 40000 के। किसान भाई अपनी प्यारी बेटी के लिए स्कूटी खरीदने आया था। एक साथ इतने सिक्के देखकर शोरूम का स्टाफ चौंका जरूर, लेकिन फिर किसान पिता के स्नेह और इच्छाशक्ति को देखकर खुश भी हुए। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक केसरा गांव के रहने वाले किसान बजरंग राम भगत बेटी चंपा के लिए स्कूटी खरीदने शोरूम पहुंचे थे। स्कूटी के लिए जमा की गई रकम में 40 हजार रुपये के सिक्के भी थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शोरूम पहुंचकर बजरंग राम भगत ने पूछा- हम स्कूटी खरीदना चाहते हैं, इसके लिए सिक...
MP: ग्वालियर में कार्बाइड गन के इस्तेमाल और खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध

MP: ग्वालियर में कार्बाइड गन के इस्तेमाल और खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में कार्बाइड गन (देशी पटाखा गन) (Carbide gun -Indigenous firecracker gun) से घायल होने के कई मामले सामने आए हैं। अंचल में तीन दिन में 19 युवा इस गन से निकलने वाली चिंगारी और बारूद से घायल हुए हैं। इसे देखते हुए ग्वालियर जिला प्रशासन (Gwalior District Administration) ने जिले में कार्बाइड गन और प्लास्टिक पाइप समेत अन्य खतरनाक उपकरणों के निर्माण और खरीद बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। अब जिले में कार्बाइड गन और प्लास्टिक पाइप गन का इस्तेमाल प्रतिबंधित होगा। ग्वालियर के मुरार स्थित जिला अस्पताल, जेएएच और रतन ज्योति नेत्रालय में आतिशबाजी से घायल होने के सबसे ज्यादा केस आए हैं। बुधवार को आठ ऐसे घायलों का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन ऑपरेशन कितना सफल रहा और रोशनी कितनी हद तक लौट पाएगी यह अभी नहीं बताया जा सकता है। भि...
Bihar Elections: दूसरे चरण में 122 सीटों पर 1302 प्रत्याशी आजमाएंगे अपना भाग्य, वोटिंग 11 नवंबर को

Bihar Elections: दूसरे चरण में 122 सीटों पर 1302 प्रत्याशी आजमाएंगे अपना भाग्य, वोटिंग 11 नवंबर को

राष्ट्रीय
पटना। बिहार विधानसभा (Bihar Elections) के दूसरे चरण (Second phase) में 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों (122 Assembly Constituencies) में होने वाले चुनाव में कुल 1302 उम्मीदवार (1302 candidates) चुनाव मैदान में होंगे और एक दूसरे का मुकाबला करेंगे। गुरुवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 70 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। नाम वापसी करने वाले दलीय नेताओं में कांग्रेस के प्रत्याशी ने वारसलीगंज और प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से तो वीआइपी के प्रत्याशी ने बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र से नाम वापस ले लिया है। दूसरे चरण में कुल 1761 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें 1372 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए जबकि 389 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। बता दें कि दूसरे चरण में 11 नवंब...
Bihar Elections: PM मोदी आज समस्तीपुर-बेगूसराय में… अमित शाह और नड्डा भी करेंगे बिहार में रैली

Bihar Elections: PM मोदी आज समस्तीपुर-बेगूसराय में… अमित शाह और नड्डा भी करेंगे बिहार में रैली

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar) में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) (Bharatiya Janata Party (BJP) का धुआंधार प्रचार अभियान शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah), भाजपा के दोनों ही शीर्ष नेता शुक्रवार को बिहार में चुनावी रैलियां करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। वहीं, शाह की भी दो जगहों पर जनसभाएं होंगी। साथ ही, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बिहार दौरे पर हैं। शुक्रवार को उनका हाजीपुर में कार्यक्रम है। पीएम मोदी की शुक्रवार को पहली सभा समस्तीपुर में और दूसरी बेगूसराय में होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री एनडीए उम्मीदवारों के के लिए लोगों से समर्थन मांगेंगे। साथ ही एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार करेंगे। वहीं, विप...
MP: छतरपुर में जुआं फड़ पर पुलिस का एक्शन, 24 गिरफ्तार, 50 लाख की सामग्री जब्त

MP: छतरपुर में जुआं फड़ पर पुलिस का एक्शन, 24 गिरफ्तार, 50 लाख की सामग्री जब्त

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
छतरपुर। दिवाली (Diwali) के दौरान जुआ खेलने वालों पर शिकंजा कसने के लिए एमपी पुलिस (MP Police) ने छापामारी और अभियान की प्लानिंग पहले से ही बना रखी थी। अपने बनाए प्लान के मुताबिक मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की छतरपुर पुलिस (Chhatarpur Police) ने हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ (High-profile gambling scandals) पर बड़ा एक्शन लिया है। इस कार्रवाई में 24 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक इनके पास से करीब 50 लाख की संपत्ति बरामद हुई है। ये पूरा कार्रवाई छतरपुर जिले की पुलिस ने देरी रोड स्थित इलाके में अंजाम दी है। पुलिस ने मौके से 14 लाख 10 हजार रुपये नगद, 26 मोबाइल फोन, तीन कारें और ताश की गड्डियाँ जब्त की हैं। पुलिस द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक जब्त संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 50 लाख रुपये है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अगम जैन के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन पुलिस...
कोका-कोला की कोस्टा कॉफी ने फिर भारत में की वापिसी

कोका-कोला की कोस्टा कॉफी ने फिर भारत में की वापिसी

लाइफस्टाइल
नई दिल्ली। पिछले साल मिले जबरदस्त रिस्‍पॉन्‍स के बाद, कोका-कोला कंपनी का काफी ब्रांड, कोस्टा कॉफी इस शरद ऋतु (ऑटम) में भारत में एक बार फिर अपना बेहद पसंदीदा मैपल हेज़ल मेन्‍यू लेकर आ रहा है। यह सीज़नल ड्रिंक हेज़लनट की गाढ़ी मिठास और मैपल के सुनहरे स्वाद को मिलाकर हर कप में शरद ऋतु का अहसास देता है। ऑटम के जोश का उत्‍सव मनाते हुए, कोस्टा कॉफी ने तीन शानदार ड्रिंक्स का आनंद उठाने के लिए कॉफी प्रेमियों को आमंत्रित किया है: मैपल हेज़ल हॉट लैट्टे, आइस्ड लैट्टे और फ्रेपे। हर मूड के लिए परफेक्ट – गर्म कप, ठंडा रिफ्रेशर या क्रीमी शेक के साथ कॉफी के दीवाने मैपल हेज़लनट का आनंद उठा सकते हैं। सीमित समय के लिए, ये सीज़नल ड्रिंक्स आपके कॉफी ब्रेक को मजेदार और उत्सवी बना देंगे। अपर्णा चोपड़ा, हेड, फ्रैंजाइजी इमर्जिंग मार्केट्स - इंडिया, साउथईस्ट एशिया एवं जापान, कोस्टा कॉफी ने कहा, “ग्राहकों की भ...
अब निजी संस्‍थानों में श्रमिकों को बोनस भुगतान जरूरी

अब निजी संस्‍थानों में श्रमिकों को बोनस भुगतान जरूरी

ब्रेकिंग न्यूज़, मध्य प्रदेश
भोपाल ! श्रम विभाग द्वारा राज्य में संचालित समस्त कारखानों और वाणिज्यिक संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों के लिए बोनस भुगतान अधिनियम 1965 के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे संस्थान जहां बीस या इससे अधिक श्रमिक कार्यरत हैं और जिनका मासिक वेतन 21 हजार रूपये से कम है, उन्हें बोनस भुगतान किया जाना जरूरी है। अधिनियम के अनुसार हर लेखा वर्ष में किए गए कार्य के बोनस का भुगतान आगामी लेखा वर्ष में 30 नवंबर तक किया जाना चाहिए। बोनस की राशि 7000 रूपये अथवा 8.33% जो भी अधिक हो वह देय होगी। उप श्रम आयुक्त श्री आशीष पालीवाल ने बताया है कि उक्त बोनस का भुगतान न होने की स्थिति में अपनी शिकायत संबंधित जिला श्रम कार्यालय में, एल.सी.एम. एस.पोर्टल पर, शासन द्वारा संचालित cmhelpline पोर्टल 181 पर अथवा श्रम विभागीय टोल फ्री नंबर 18002338888 पर दर्ज करवा सकते हैं। ...
प्रदेश में 45 रोड सेफ्टी एण्ड एनफोर्समेंट चेकिंग प्वाइंट से निगरानी

प्रदेश में 45 रोड सेफ्टी एण्ड एनफोर्समेंट चेकिंग प्वाइंट से निगरानी

मध्य प्रदेश
भोपाल : ! प्रदेश में वाहन चेकिंग की पारदर्शी व्यवस्था लागू करने तथा सुशासन के उद्देश्य से प्रदेश के समस्त परिवहन चेकपोस्टों को बंद कर दिया गया है। इनके स्थान पर परिवहन विभाग ने 45 "रोड सेफ्टी एण्ड एनफोर्समेंट चेकिंग प्वाइंट" प्रारम्भ कर दिए हैं। इन पर पदस्थ प्रवर्तन बल द्वारा बॉडीवोर्न कैमरों की निगरानी में पीओएस मशीन के माध्यम से वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन चालानी कार्यवाही की जा रही है। "इज ऑफ डुइंग बिजनेस" के अंतर्गत इन प्वाइंट पर द्वारा अहम निर्णय लेते हुए प्रदेश में प्रवेश करने वाले अन्य राज्यों के वाहनों द्वारा ई-चेकपोस्ट मॉड्यूल के माध्यम से ऑनलाइन मोटरयान कर जमा करने की सुविधा दी गई है। परिवहन विभाग ने इस वर्ष 5 हजार 693 करोड़ रूपये का राजस्व संग्रहण का लक्ष्य रखा है। पिछले वर्ष 2024-25 में परिवहन विभाग ने करीब 4 हजार 875 करोड़ रूपये का राजस्व संग्रहण किया था। यह राजस्व वर्ष 2023-24 क...