Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

लाइमलाइट से दूर रहती है जिम्मी शेरगिल की पत्नी… जस्टिन बीबर से होती है बेटे वीर की तुलना

मुम्बई। भारतीय फिल्म जगत (Indian film Industry) के जाने-माने सितारे जिम्मी शेरगिल (Jimmy Shergill.) को तो सभी जानते हैं, लेकिन उनके परिवार के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए उनकी पत्नी मिलवाते हैं। वे लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वहीं बेटे वीर की जस्टिन बीबर से तुलना होती है। जिम्मी शेरगिल की वाइफ का नाम प्रियंका पूरी (Wife Priyanka Puri) है। उनकी पहली मुलाकात 1996 में दिल्ली में हुई एक शादी में हुई थी। उस वक्त जिम्मी अपनी फिल्म ‘माचिस’ की वजह से चर्चा में थे।


फिल्म ‘मोहब्बतें’ बनी प्यार की वजह
साल 2000 में रिलीज हुई ‘मोहब्बतें’ जिम्मी के लिए लकी साबित हुई। उन्हें फेम मिला और प्रियंका को उनसे प्यार हो गया। प्रियंका ने ‘माेहब्बतें’ देखने के बाद अपने माता-पिता से कहा था – “यही मेरा पति बनेगा।”


5 साल का रिलेशनशिप
दोनों ने शादी से पहले करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इस दौरान जिम्मी के करियर में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन प्रियंका ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा।


परिवार का विरोध भी झेला
प्रियंका के पिता शुरुआत में इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्हें लगता था कि एक्टर की लाइफ स्टेबल नहीं होती है, लेकिन प्रियंका के जज्बे और जिम्मी के सादे स्वभाव ने उन्हें आखिरकार मना लिया।


2001 में हुई शादी
लंबे इंतजार के बाद जिम्मी और प्रियंका ने साल 2001 में शादी की। उनकी शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। सोशल मीडिया न होने के कारण उनकी शादी की तस्वीरें भी चर्चा में नहीं आई थीं।


बेटा वीर शेरगिल
दोनों का बेटा वीर शेरगिल 20 साल का है और लॉस एंजेलिस में पढ़ाई कर रहा है। वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है और उसकी तुलना कई बार जस्टिन बीबर से की जाती है।


शादी को पूरे हुए 24 साल
जिम्मी और प्रियंका की शादी को 24 साल हो गए हैं। प्रियंका मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं। यही कारण है कि उनकी ज्यादा तस्वीरें सोशल मीडिया पर नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *