Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘राजा भोरमदेव की कहानी’ पुस्तक का विमोचन

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘राजा भोरमदेव की कहानी’ पुस्तक का विमोचन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज सोमवार को विधायक कार्यालय कवर्धा में 'द स्टोरी ऑफ किंग भोरमदेव' 'राजा भोरमदेव की कहानी' पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के रचनाकार रामप्रसाद बघेल को उप मुख्यमंत्री ने बधाई तथा आगे के सफल साहित्यिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। शर्मा ने कहा कि यह पुस्तक जिलेवासियों के लिए गर्व का विषय है तथा इससे हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। यह कहानी अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। इस पुस्तक के प्रकाशन से भोरमदेव की ख्याति को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तक न केवल राजा भोरमदेव के जीवन और काल की महिमा को उजागर करती है, बल्कि मनुष्य, प्रकृति और चेतना के बीच संतुलन की गूढ़ दार्शनिकता को भी बखूबी प्रस्तुत करती है। उन्होंने आग्रह किया कि वे इस पुस्तक को पढ़ें ...
कोयलीबेड़ा के 18 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बैंक सुविधाओं की मांग की

कोयलीबेड़ा के 18 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बैंक सुविधाओं की मांग की

छत्तीसगढ़, राज्य
कांकेर, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा इलाके से 18 ग्राम पंचायतों के 68 गांव के ग्रामीणों ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आज सोमवार को कोयलीबेड़ा ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। कोयलीबेड़ा क्षेत्र नक्सलवाद से सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में से एक है। यहाँ नक्सलियों की दहशत के चलते विकास की संभावना न्यूनतम रही है। सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ शांति और विकास के लिए अभियान चलाया है। अब जब नक्सलवाद समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, तो ग्रामीणों की उम्मीदें उच्च हो गई हैं और वे सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कोयलीबेड़ा ब्लॉक का मुख्यालय होने के बावजूद, यहाँ कोई अधिकारी नहीं बैठता। सभी कार्यालय और अधिकारी 50 किलोमीटर दूर पखांजूर में कार्यरत हैं, जिससे गाँव के लोगों को रोज़ लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। उनकी मांगें अब तक...
कोरबा में श्रम योगी मानधन योजना के लिए विशेष पंजीकरण अभियान 15 फरवरी तक

कोरबा में श्रम योगी मानधन योजना के लिए विशेष पंजीकरण अभियान 15 फरवरी तक

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 15 फरवरी 2026 तक विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नगरीय निकायों और कामन सर्विस 센्टर के माध्यम से ऑन द स्पॉट पंजीकरण किया जाएगा। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए नगर निगम द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त कर श्रम विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के उन श्रमिकों को शामिल किया जा रहा है, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है और मासिक आय 15 हजार रुपये या उससे कम है। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एक स्वैच्छिक एवं अंशदायी पेंशन योजना है, जिसमें श्रमिक द्वारा किए गए अंशदान के बराबर राशि केंद्र सरकार द्वारा भी जमा की जाती है। 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर लाभार्थी ...
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक ने आईजीकेवी उत्पाद विक्रय काउंटर का किया निरीक्षण

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक ने आईजीकेवी उत्पाद विक्रय काउंटर का किया निरीक्षण

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने आज सोमवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के उत्पाद विक्रय काउंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा विकसित विभिन्न कृषि उत्पादों, तकनीकों एवं मूल्य संवर्धित वस्तुओं का अवलोकन किया। डॉ. जाट ने कृषि विश्वविद्यालय की इस अभिनव पहल की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने वैज्ञानिकों, कृषि उद्यमियों तथा आईजीकेवी से संबद्ध कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) एवं एफपीओ प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस विक्रय केंद्र में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत चलाए जा रहे कृषि विज्ञान केंद्रों, कृषक उत्पाद संगठनों तथा महिला स्व सहायता समूहों द्वारा उत्पादित कृषि उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान डॉ. जाट के साथ प्रमुख रूप से डॉ. डीके यादव, उप महानिदेशक (फसल विज्...
कच्चे घर से पक्के घर तक: प्रधानमंत्री आवास योजना से हेमंत सिंह का सपना साकार

कच्चे घर से पक्के घर तक: प्रधानमंत्री आवास योजना से हेमंत सिंह का सपना साकार

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर-चांपा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। विकासखण्ड अकलतरा की ग्राम पंचायत चंदनियां के निवासी हेमंत सिंह के लिए पक्का मकान कभी एक सपना हुआ करता था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण हेमंत सिंह खपरे और टीन की छत वाले कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे। आर्थिक अभाव के कारण न तो वे घर की मरम्मत करा पा रहे थे और न ही छप्पर या टीन बदलने की स्थिति में थे। बरसात के दिनों में उनका परिवार भारी कठिनाइयों का सामना करता था। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने उनके जीवन में आशा की नई किरण जगाई। वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा उनका चयन कर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 1.20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में आबंटित की गई, जिससे उन्हें अपने पक्के मकान के निर्माण का अवसर प्राप्त हुआ। स्वीकृत राशि प्राप्त होने के पश्चात हितग्राही हेमंत सिंह द्वारा आवास निर्माण कार्य पूर...
जिला ब्राम्हण समाज ने यूजीसी के नए नियमों पर उठाई आपत्ति, मांगी आंशिक संशोधन

जिला ब्राम्हण समाज ने यूजीसी के नए नियमों पर उठाई आपत्ति, मांगी आंशिक संशोधन

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत समानता के उद्देश्य से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा 13 जनवरी 2026 से लागू किए गए नए नियमों को लेकर जिला ब्राम्हण समाज धमतरी ने आपत्ति दर्ज कराई है। समाज ने इन नियमों में आंशिक संशोधन की मांग करते हुए सोमवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। जिला ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष राकेश कुमार दीवान एवं महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि यूजीसी द्वारा बनाए गए नए नियमों का उद्देश्य भले ही उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव को रोकना है, लेकिन वर्तमान स्वरूप में ये नियम सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के लिए व्यावहारिक कठिनाइयाँ उत्पन्न कर सकते हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि नए नियमों के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछ...
जांजगीर चांपा में साप्ताहिक जनदर्शन: 106 आवेदनों का प्रशासन ने किया त्वरित निराकरण

जांजगीर चांपा में साप्ताहिक जनदर्शन: 106 आवेदनों का प्रशासन ने किया त्वरित निराकरण

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर चांपा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। जनदर्शन के दौरान नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आज सोमवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, मुआवजा राशि, प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि, अवैध कब्जा हटाने तथा दिव्यांग सहायता उपकरण जैसी विभिन्न समस्याओं और मांगों से जुड़े आवेदन शामिल रहे। जनदर्शन में जांजगीर तहसील के ग्राम मुनुन्द निवासी कन्हैया लाल कश्यप ने नया राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया। जांजगीर निवासी राजेश भार्गव ने मनरेगा जॉब कार्ड में पुनः पंजीकरण कराने क...
जेएसडब्ल्यू एसके महानदी पावर कंपनी का भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की मासिक बैठक आयोजित

जेएसडब्ल्यू एसके महानदी पावर कंपनी का भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की मासिक बैठक आयोजित

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर चांपा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जेएसडब्ल्यू एसके महानदी पावर प्लांट लिमिटेड के भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता (पेंशन) समिति की फरवरी माह की मासिक बैठक आज सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में प्लांट से प्रभावित आठ आश्रित ग्राम नरियरा, तरोद, रोगदा, नवापारा, अमौरा, मुरलीडीह, लटिया एवं पकरिया के पेंशनधारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में भूविस्थापितों से जुड़ी 10 प्रमुख मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने इन मांगों को लेकर जेएसडब्ल्यू प्लांट प्रबंधन, शासन एवं प्रशासन को पुनः स्मरण कराने पर सहमति जताई। प्रमुख मांगों में बेहतर मेडिकल सुविधा, आजीवन पेंशन, पति-पत्नी को अलग-अलग खाते के आधार पर अलग पेंशन, उत्तराधिकारी बदलने की छूट, वैध गोदनामा को मान्यता देना, एकमुश्त समझौते का विकल्प, योग्यता के अनुसार प्लांट में रोजगार, मेडिकल बस सेवा पुनः शुरू करना, नियमित मेडिकल कैंप तथा खेल ...
वन विभाग की जमीन नगर पालिका को आवंटित करने की पार्षद की मांग

वन विभाग की जमीन नगर पालिका को आवंटित करने की पार्षद की मांग

छत्तीसगढ़, राज्य
कोड़ागांव, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत सुभाष वार्ड में वन विभाग कॉलोनी के क्वार्टर कंडम हो चुके हैं। इस संबंध में नए निर्माण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सुभाष वार्ड के पार्षद विकास अंभोरे ने वन विभाग की जमीन नगर पालिका को आबंटित करने की मांग की है, और नगर पालिका परिषद में यह प्रस्ताव पारित हो चुका है। पार्षद अंभोरे का कहना है कि वार्ड में नजूल भूमि नहीं है। जो थोड़ी नजूल भूमि थी, उसमें अतिक्रमण हो चुका है। सुभाष वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 सड़क किनारे किराए के भवन में संचालित हो रहा है, जिसका आकार छोटा है और बाथरूम जैसी सुविधाएं भी नहीं हैं। आंगनबाड़ी भवन के लिए 17 लाख रुपये एक साल पहले स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन निर्माण नहीं हो पा रहा है। इसी तरह, उपस्वास्थ्य केंद्र भी खुलने की राह देख रहा है, लेकिन जगह की कमी के कारण यह भी संभव नहीं हो सकता...
अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी नरेंद्र कुमार को उत्कृष्ट खेल प्रमाण पत्र की तलाश

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी नरेंद्र कुमार को उत्कृष्ट खेल प्रमाण पत्र की तलाश

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। कुरुद ब्लाक के ग्राम परखंदा के अंतरराष्ट्रीय बाल बैडमिंटन खिलाड़ी नरेंद्र कुमार उत्कृष्ट खेल प्रमाण पत्र बनाने के लिए शासकीय कार्यालयों में चक्कर लगा रहे हैं। खेल और श्रम विभाग से सहयोग न मिलने के कारण सोमवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से मुलाकात की और अपनी समस्या से अवगत कराया तथा ज्ञापन सौंपा। नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पिता श्रमिक हैं और घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। वे जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों के सहयोग से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने 1 से 5 जनवरी तक आयोजित इंडो नेपाल बाल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज में भारतीय पुरुष टीम की ओर से भाग लेकर गोल्ड मेडल जीता है। वे कक्षा पांचवीं से बाल बैडमिंटन खेल रहे हैं और 10 राष्ट्रीय तथा 25 राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीते हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ...