Thursday, September 10खबर जो असर करे |
Shadow

अपराध

पुलिस मुठभेड़ में गौकशी गिरोह के दो सदस्य हुए घायल

पुलिस मुठभेड़ में गौकशी गिरोह के दो सदस्य हुए घायल

अपराध
आजमगढ़, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और गौतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में गौकशी की घटना में शामिल दो बदमाश घायल होकर गिरफ्तार किए गए। मौके से एक पिकअप वाहन, प्रतिबंधित पशु, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बीती रात थाना सरायमीर पुलिस क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डेमरी मकदुमपुर गांव में पूर्व में हुई गौकशी की घटना में शामिल शातिर गौतस्कर दोबारा एक पिकअप वाहन में गौवंश लादकर दीदारगंज–सरायमीर मार्ग से गांव की ओर जा रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सरायमीर मय पुलिस बल ने सिकरौर सहबरी के आगे घेराबंदी कर वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश अवरोधक तोड़ते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो बदमाश पिकअप छोड़कर पैदल भागते हुए...
पत्नी की प्रेम विवाह के तीन महीने बाद हत्या, पति फरार

पत्नी की प्रेम विवाह के तीन महीने बाद हत्या, पति फरार

अपराध
कानपुर, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के महज तीन महीने के अंदर ही पति ने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को सूचित किया। मृतका के भाई कुलदीप सैनी के पहुंचने पर घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पनकी की काशीराम कॉलोनी निवासी कुलदीप सैनी ने बताया कि उसकी बहन दीपिका सैनी (26) की शादी वर्ष 2018 में बर्रा-8 निवासी खालिद से हुई थी। उनके दो बेटे अनिरुद्ध और रुद्र हैं। जनवरी 2025 में खालिद ने दीपिका को छोड़ दिया था। इसके बाद दीपिका दादा नगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करने लगी। वह वहीं ट्रक ड्राइवर शोएब उर्फ सौरभ दुबे से मिली और दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हु...
शिमला में कार से लाइसेंसी बंदूक चोरी, एफआईआर दर्ज

शिमला में कार से लाइसेंसी बंदूक चोरी, एफआईआर दर्ज

अपराध
शिमला, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। एक व्यक्ति की कार से लाइसेंसी बंदूक चोरी होने का मामला सामने आया है। रात के समय चोर कार से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक उड़ा ले गए। घटना का पता चलने के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। इसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चोरी हुई बंदूक की अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है। यह घटना शिमला जिले की रोहड़ू तहसील के गांव केटेड़ी, डाकघर समरकोट क्षेत्र में हुई। शिकायतकर्ता जैन सिंह पुत्र स्वर्गीय निहाल चंद के अनुसार उन्होंने 31 जनवरी की रात अपनी ऑल्टो कार (नंबर एचपी-10ए-4163) घर के पास खड़ी की थी। रात के दौरान अज्ञात चोरों ने कार से उनकी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक चोरी कर ली। अगली सुबह जब उन्होंने कार की जांच की तो बंदूक गायब थी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पीड़ित का कहना है कि बंदूक वैध लाइसेंस पर थी और कार में रखी गई थी। च...
पालमपुर में डेढ़ किलो चरस की बरामदगी, तीन कुल्लू निवासी गिरफ्तार

पालमपुर में डेढ़ किलो चरस की बरामदगी, तीन कुल्लू निवासी गिरफ्तार

अपराध
पालमपुर, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को पालमपुर में चरस की एक बड़ी खेप बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में कुल्लू जुला से ताल्लुक रखने वाले तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पालमपुर पुलिस की विशेष टीम द्वारा गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ी नम्बर एचपी-66ए-8667 में सवार तीन लोगों के कब्जे से 1 किलो 510 ग्राम चरस बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में धर्म चन्द, राम प्रकाश और कुंज लाल शामिल हैं, सभी कुल्लू के निवासी हैं और इनकी उम्र क्रमशः 46 और 47 वर्ष है। पुलिस ने बताया कि जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से लगातार गश्त और नाकाबंदी ...
यमुनानगर में ट्रक की टक्कर से पैदल यात्री की जान गई, चालक फरार

यमुनानगर में ट्रक की टक्कर से पैदल यात्री की जान गई, चालक फरार

अपराध
यमुनानगर, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। यमुनानगर जिले के नए बाईपास पर तेज रफ्तार वाहनों की गतिविधियों ने एक बार फिर से जानलेवा मोड़ ले लिया है। तेज गति और लापरवाही से चल रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे पैदल चल रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का चालक घटना के बाद वाहन समेत फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के कपड़ों और सामान की जांच की गई, लेकिन उसकी पहचान का कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि वह अपने निजी कार्य से कार में सवार होकर नए बाईपास से गुजर रहे थे। तभी औरंगाबाद पुल के निकट एक ट्रक तेज गति से आया और पैदल जा रहे व्यक्ति को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक पीड़ित के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौक...
सिरसा में नशा तस्कर की 64 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज की गई

सिरसा में नशा तस्कर की 64 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज की गई

अपराध
सिरसा, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्थानीय पुलिस ने एक नशा तस्कर की करीब 64 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की है। आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी के आठ अभियोग दर्ज हैं और वह राजस्थान के एक जेल में बंद है। डीएसपी संदीप धनखड़ ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस सख्त है और अवैध तरीके से की गई काली कमाई को फ्रीज किया जा रहा है। कालांवाली के डीएसपी धनखड़ ने बताया कि आरोपी चरणजीत व गुरजीत सिंह को पुलिस ने 402 ग्राम हेरोइन सहित कालांवाली क्षेत्र से काबू किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी चरणजीत के खिलाफ आठ अभियोग दर्ज हैं, जिसमें से सात कालांवाली तथा एक राजस्थान के चुरू में दर्ज है। छह मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान थाना कालांवाली व प्रॉपर्टी अटैचमेंट सेल द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के तहत आरोपी की आय और संपत्तियों की गहन वित्तीय जांच की गई।...
सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी करने वाले चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी करने वाले चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

अपराध
सोनभद्र, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की पुलिस ने मंगलवार को एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों से धन उगाही करता था। इस गिरोह के चार आरोपियों को कानपुर नगर से गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि अभियुक्तों ने लोगों को लालच देकर उनके नाम पर 100 से अधिक सिम कार्डों का इस्तेमाल कर देशभर में साइबर ठगी की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र की निवासी सुषमा गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि अज्ञात लोगों ने उन्हें फोन कर खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर धन की मांग की और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में मामला दर्ज कर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर एक विशेष पुलिस टीम को कानपुर नगर भेजा गया, जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार आरोपियों को...
बाराबंकी में महिला की हत्या: माइनर के पास मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

बाराबंकी में महिला की हत्या: माइनर के पास मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

अपराध
बाराबंकी, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के गदिया गाँव के पास तिंदोला माइनर के किनारे ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह एक महिला का शव देखा। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक महिला के शव के पास एक खून से सनी ईंट पड़ी मिली है, जिससे उसकी हत्या उसी से कूचकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्राधिकारी संगम कुमार ने बताया कि मृतका ने जींस और शर्ट पहनी हुई थी, और उसके गले का मंगलसूत्र उसके पेट के पास पड़ा मिला। हाथ पर 'गंगाराम' नाम गुदा हुआ है, जिससे उसकी पहचान भारतीय किसान यूनियन (अवध राजू गुप्ता गुट) की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता (40) के रूप में हुई। पहचान होते ही पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक के परिजन, स्थानीय लोग और संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फॉरेंसिक ट...
अंतर जिला चोर गिरोह के पांच सदस्यों की गिरफ्तारी, दो महिलाएं भी शामिल

अंतर जिला चोर गिरोह के पांच सदस्यों की गिरफ्तारी, दो महिलाएं भी शामिल

अपराध
अररिया, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में बंद घरों में हो रही लगातार चोरी की वारदातों के पीछे सक्रिय एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। गिरोह के सदस्य बंद घरों का रेकी कर चोरी करने का काम करते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से स्वर्णाभूषण, नगद भारतीय और नेपाली करेंसी के अलावा चोरी के लिए प्रयुक्त विभिन्न उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी जितेन्द्र कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों में राजा चौधरी (28 वर्ष), मो. बुचो (28 वर्ष), मकिना खातून (30 वर्ष), बसंती देवी (35 वर्ष) और शशि पासवान (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ विभिन्न अपराधों के मामले दर्ज हैं। गिरोह का खुलासा करन...
यमुनानगर में अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, एलोपैथिक दवाएं बरामद

यमुनानगर में अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, एलोपैथिक दवाएं बरामद

अपराध
यमुनानगर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। यमुनानगर जिले के दुर्गा गार्डन क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एक निजी क्लिनिक पर छापा मारा। यह कार्रवाई पीएनडीटी टीम और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान क्लिनिक से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं और इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनके संबंध में कोई वैध लाइसेंस, बिल अथवा अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संबंधित क्षेत्र में पूर्व में एक भ्रूण मिलने की सूचना के बाद से विभाग लगातार निगरानी और जांच अभियान चला रहा था। इसी दौरान बिना अनुमति क्लिनिक संचालन और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर शिकायतें सामने आ रही थी। इन सूचनाओं के आधार पर विभाग ने नियोजित तरीके से जांच कराई। जांच टीम ने कार्रवाई से पहले क्षेत्र में कुछ केमिस्ट दुकानों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद जब टीम संबंधित क्लि...