Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

अपराध

यमुनानगर में हेरोइन समेत तीन नशा तस्कर दबोचे

यमुनानगर में हेरोइन समेत तीन नशा तस्कर दबोचे

अपराध
यमुनानगर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। यमुनानगर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल (एएनसी) ने उत्तर प्रदेश से हेरोइन की खेप लेकर आ रहे तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एएनसी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि यूपी से एक कार के जरिए नशीला पदार्थ यमुनानगर में सप्लाई किया जाना है। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक आशीष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कलानौर बॉर्डर पर नाकाबंदी की गई। जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया, जिसमें सवार तीन युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो आरोपियों के पास से हेरोइन बरामद हुई। जांच में आरोपियों की प...
शिमला में चिट्टे के साथ पकड़ा गया बैंक कर्मचारी

शिमला में चिट्टे के साथ पकड़ा गया बैंक कर्मचारी

अपराध
शिमला, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में पुलिस ने चिट्टे की तस्करी से जुड़े एक मामले में एक बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। यह मामला उस समय सामने आया जब पुलिस गश्त के दौरान इंजन घर के पास पहुंची और एक कार से चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस कार्रवाई ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि नशे का जाल अब समाज के पढ़े-लिखे और नौकरीपेशा वर्ग तक फैलता जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 13 जनवरी की शाम थाना संजौली की पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली कि इंजन घर की कार पार्किंग में एक बैंक कर्मचारी चिट्टा बेचने की गतिविधियों में संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार नंबर एचपी-63डी-5700 (ह्यूंडई आई-20) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से कुल 4.270 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान विक्रम सिंह ठाकुर (...
रास्ता रोककर मारपीट, वाहन में तोड़फोड़, एफआईआर दर्ज

रास्ता रोककर मारपीट, वाहन में तोड़फोड़, एफआईआर दर्ज

अपराध
शिमला, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। शिमला जिले के ननखड़ी थाना क्षेत्र में रास्ता रोकने, धमकी देने और वाहन को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह मामला गांव बहाली निवासी 44 वर्षीय इंदर सिंह पुत्र मोहर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि 12 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे वह तंगड़ी मोड़ के पास मौजूद थे। इसी दौरान ननखड़ी निवासी सुनील चौहान वहां पहुंचा और उनका रास्ता रोक दिया। शिकायत के मुताबिक आरोपित ने इंदर सिंह के साथ गाली-गलौच की, उन्हें धमकाया और उनके वाहन नंबर एचपी-92-3363 को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की धारा 126(2), 351(2),...
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ़्तार

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ़्तार

अपराध
बांदा, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पुलिस ने लोगों को सहायता का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलने और बैंक खातों से धनराशि निकालने वाले दो शातिर अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए पांच एटीएम कार्ड तथा 32,000 नकद बरामद किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के शांति नगर निवासी राहुल पुत्र बच्छराज ने 12 जनवरी 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 अक्टूबर 2025 को अज्ञात व्यक्तियों ने छलपूर्वक उनका एटीएम कार्ड बदलकर उनके बैंक खाते से धनराशि निकाल ली। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने पुलिस लाइन तिराहा स्थित एसबीआई एटीएम के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्...
जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई, झगड़ा–विवाद में लिप्त चार आराेपिताें काे भेजा गया जेल

जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई, झगड़ा–विवाद में लिप्त चार आराेपिताें काे भेजा गया जेल

अपराध
रायगढ़, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जूटमिल पुलिस द्वारा एक बार फिर सख्त कदम उठाते हुए झगड़ा–विवाद में बार-बार लिप्त पाए गए चार आराेपिताें के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर आज बुधवार उन्हें जेल भेजा गया है। यह कार्रवाइयाँ दो अलग-अलग मामलों में की गई हैं। पहली कार्रवाई अमलीभौना नीचेपारा क्षेत्र की है, जहां आवेदक हरिकिशन यादव एवं अनावेदक मेवालाल मेहर का मकान आपस में जुड़ा हुआ है तथा दोनों के मकानों की नाली का पानी एक ही रास्ते से होकर बहता है। नाली के गंदे पानी की निकासी को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज, वाद-विवाद एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई। शिकायत की जांच के दौरान दोनों पक्षों को थाना जूटमिल में तलब किया गया, जहां पूछताछ के दौरान अनावेदक पक्ष द्वारा फिर से उत्तेजित होकर गाली-गलौज एवं झगड़ा शुरू कर दिया गया...
सिलीगुड़ी में 483 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी में 483 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

अपराध
सिलीगुड़ी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सिलीगुड़ी में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने मालदा जिले के कालियाचक से सिलीगुड़ी लाये जा रहे 483 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। इसके साथ ही एक मादक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गोविंद राय (26) के रूप में हुई है। वह माटीगाड़ा के शिमुलतला इलाके का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात माटीगाड़ा बाजार इलाके में एसओजी और माटीगाड़ा थाने की सादी वर्दी पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक संदिग्ध चार पहिया वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर एक पैकेट से कुल 483 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस...
दिबियापुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

दिबियापुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

अपराध
औरैया, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में रात्रिगश्त व पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कंचौसी की ओर से विझाई पुल के पास सामने से आ रही दो संदिग्ध बाइकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को प्रातः तीन बजे दिबियापुर थाना पुलिस की शातिर चोरों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरे को दबोच लिया गया। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार तड़के करीब तीन बजे यह मुठभेड़ दिबियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विझाई पुल के पास हुई। पुलिस को देखते ही एक बाइक सवार युवक ने अचानक पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें बाइक पर सवार शातिर बदमाश शिवम पाल पुत्र प्रमोद, निवासी थाना फफूंद, औरैया के पैर में गोली लग गई। मुठभे...
सिरसा: तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख रुपये की हेरोइन बरामद

सिरसा: तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख रुपये की हेरोइन बरामद

अपराध
सिरसा, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए सिरसा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपए की 115 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सिरसा के पुलिस अधीक्षक **दीपक सहारण** ने बुधवार को बताया कि **सीआईए ऐलनाबाद** पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव **संतनगर** क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान गांव संतनगर की तरफ से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 101 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर की पहचान **बंसत सिंह** निवासी संतनगर जिला सिरसा के रूप में हुई। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने **रानियां** शहर क्षेत्र से **विक्रम सिंह** को सात ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। इसके अलावा **एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा...
यमुनानगर:टूरिस्ट वीजा पर इटली भेजकर ठगे 15 लाख, पुलिस जांच शुरू

यमुनानगर:टूरिस्ट वीजा पर इटली भेजकर ठगे 15 लाख, पुलिस जांच शुरू

अपराध
यमुनानगर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। यमुनानगर से विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इटली में वर्क परमिट और स्थायी नौकरी का सपना दिखाकर एक परिवार से करीब 15 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। इसके लिए पीड़ित परिवार को न सिर्फ अपना मकान बेचना पड़ा, बल्कि सोने के गहने भी गिरवी रखने पड़े। बावजूद इसके, न तो युवक को वर्क परमिट मिला और न ही स्थायी रोजगार मिला। पीड़िता सरोज रानी पत्नी मोहित कुमार, निवासी वीना नगर कैंप, की शिकायत पर थाना गांधी नगर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र कृष्ण लाल और मन्न शोकते के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले 15–16 वर्ष से अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। इसी दौरान आरोपी कृष्ण लाल के बच्चे भी उनके यहां पढ़ते थे, जिससे दोनों परिवारों के बीच घरेलू संबंध और गहरा विश्वास बन ग...
जिला प्रशासन ने आदतन अपराधी दिव्यकांत काे किया जिला बदर

जिला प्रशासन ने आदतन अपराधी दिव्यकांत काे किया जिला बदर

अपराध
देहरादून, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था व नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा को जिला बदर करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगरवासियों के लिए भय और हिंसा का पर्याय बने आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा पुत्र स्व राम बिहारी लखेड़ा, निवासी लेन ऋषि विहार, माजरी माफी, देहरादून को गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर जिला बदर करने का आदेश दिया है। दरअसल, जनसुनवाई के दौरान मोहल्लेवासियों की शिकायतों के आधार पर यह सामने आया कि आरोपित dिव्यकांत लखेड़ा अपनी वृद्ध माता के साथ मारपीट करता है, जिससे डर कर उसकी माता को घर छोड़ना पड़ा। इसके अतिरिक्त यह भी तथ्य सामने आया है कि आरोपित दिव्यकांत मोहल्ले की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करता है और असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर अपने घर पर नशे का अड्डा चलाता है। इन शिकायतों और प...