Tuesday, September 15खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

Khan Sir को अग्रिम जमानत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें! आज सिविल कोर्ट में होगी सुनवाई

Khan Sir को अग्रिम जमानत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें! आज सिविल कोर्ट में होगी सुनवाई

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। फैजल खान यानी खान सर (Faisal Khan - Khan Sir) का क्या होगा? उन्हें अदालत से अग्रिम जमानत मिलेगी या फिर उनकी मुश्किलें अभी और बढ़ेंगी? आज इसपर काफी कुछ साफ हो सकता है। पटना सिविल कोर्ट (Patna Civil Court) में खान सर की अग्रिम जमानत याचिक पर सुनवाई होगी। खान सर पर हत्या का प्रयास और आर्म्स ऐक्ट (Arms Act.) की संगीन धाराओं में केस दर्ज है। कोचिंग संचालक फैजल खान उर्फ खान सर ने सोमवार को पटना जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी दायर की। इस अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होगी। हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एक आपराधिक मामले में पुलिस ने खान सर और उनके दो गार्डों को नामजद अभियुक्त बनाया है। मामले में पुलिस उनके दोनों गार्डों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।वहीं प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अनुरा...
कांग्रेस रहेगी तो हम नहीं…. इंडिया गठबंधन में सहयोगियों दलों ने खोला मोर्चा

कांग्रेस रहेगी तो हम नहीं…. इंडिया गठबंधन में सहयोगियों दलों ने खोला मोर्चा

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। हाल ही में तमिलनाडु (Tamil Nadu), केरल (Kerala) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) के विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के बाद 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन में दरारें गहरी होती जा रही हैं। सोमवार को नई दिल्ली में हुई विपक्षी दलों की अहम बैठक में वीसीके (VCK) और वामपंथी दलों ने कांग्रेस की चुनावी रणनीति को लेकर जोरदार हमला बोला है। तमिलनाडु की सत्ता से बाहर हुई डीएमके की नाराजगी इस कदर बढ़ गई है कि उसने गठबंधन में कांग्रेस के मौजूद रहने पर ही बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। डीएमके की दो टूक- 'कांग्रेस रहेगी तो हम नहीं'डीएमके के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा तभी बनेगी, जब कांग्रेस इस गुट का हिस्सा नहीं होगी। डीएमके के एक वरिष्ठ नेता ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "हम चुनाव प्रणाली 'SIR' के मुद्दे पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को भेजे जाने वाले...
MP में कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की बल्ले-बल्ले….. मोहन यादव सरकार ने बढ़ाया वेतन

MP में कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की बल्ले-बल्ले….. मोहन यादव सरकार ने बढ़ाया वेतन

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने कॉन्ट्रैक्ट (Contract.) पर काम करने वाले लगभग 1.25 लाख कर्मचारियों अधिकारियों को सौगात दी है। मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Govt) ने इन कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों अधिकारियों के सालाना वेतन में 4.46 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों अधिकारियों (Contract Employees and Officers) की सेलरी में यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। फैसला राज्य की 2023 की कॉन्ट्रैक्ट एम्प्लॉयमेंट पॉलिसी के तहत कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर लिया गया है। 1.25 लाख कर्मचारियों को फायदामध्य प्रदेश के वित्त विभाग के अनुसार, मोहन यादव सरकार ने सोमवार को कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन में 4.46 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी को मंजूरी दी। यह बढ़ोतरी इसी साल 1 अप्रैल से लागू कर दी जाएगी। इससे लगभग 1.25 लाख कॉन्ट्रै...
सूर्य देव आज मृगशिरा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, इन राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल

सूर्य देव आज मृगशिरा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, इन राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन (Surya Nakshatra Parivartan 2026) एक बेहद महत्वपूर्ण घटना माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सूर्य देव (Sun god) मंगल के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र (Mrigashira Nakshatra) में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य और मंगल दोनों ही उग्र और अग्नि तत्व के ग्रह हैं, इसलिए सूर्य का इस नक्षत्र में आना कुछ राशियों के जीवन में उथल-पुथल, मानसिक तनाव और आर्थिक चुनौतियां लेकर आ सकता है. इस गोचर के कारण जिन राशियों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है, उनके बारे में जानते हैं। 1. वृषभ राशि (Taurus)- वाणी पर नियंत्रण और धन हानि से बचेंसूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन आपकी राशि के दूसरे (धन और वाणी) भाव को प्रभावित करेगा. इस दौरान आपकी वाणी में कड़वाहट या गुस्सा बढ़ सकता है, जिससे परिवार के सदस्यों या कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ विवाद हो...
MP: राजगढ़ महासम्मेलन में 50 से अधिक किन्नरों ने की सनातन में वापसी, मां मीना नायक बनीं महामंडलेश्वर

MP: राजगढ़ महासम्मेलन में 50 से अधिक किन्नरों ने की सनातन में वापसी, मां मीना नायक बनीं महामंडलेश्वर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
राजगढ़। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ जिले (Rajgarh district) में किन्नर महासम्मेलन (Transgender Grand Conference) हुआ. ये आयोजन यहां ब्यावरा शहर में चल रहा था, जिसमें आध्यात्मिक, धार्मिक और सामाजिक समरसता का मैसेज दिया गया. इसमें देशभर से किन्नर महामंडलेश्वर, जगद्गुरु और संत समाज के प्रतिनिधि शामिल थे. कार्यक्रम के दौरान पट्टाभिषेक, शोभायात्रा, धार्मिक अनुष्ठान और श्रीमद्भागवत कथा जैसे कई आयोजन हुए. यहां 50 से अधिक किन्नरों की विधि-विधान और शुद्धिकरण के साथ सनातन में वापसी कराई गई. यह आयोजन जगद्गुरु काजल ठाकुर मां (भोपाल) के सान्निध्य में हुआ. आयोजन की जिम्मेदारी राजगढ़ की किन्नर गुरु मां मीना नायक और उनकी टीम की रूपाली नायक, जन्नत नायक, माधुरी नायक और तुलसी नायक संभाल रही थीं। महासमागम के पहले दिन देशभर से पहुंचे किन्नर समाज और संतों के परिचय और मिलन कार्यक्रम का आयोजन किय...
5.6 तीव्रता के भूकंप से हिला पड़ोसी देश भूटान…. बंगाल-सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके

5.6 तीव्रता के भूकंप से हिला पड़ोसी देश भूटान…. बंगाल-सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश भूटान (Bhutan) में रविवार रात को भूकंप (Earthquake) के जोरदार झटके महसूस किए गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (German Research Centre for Geosciences.- GFZ) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.6 (Earthquake intensity 5.6.) की थी। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है। यह जानकारी रॉयटर्स ने दी है। भूकंप का केंद्र भूटान के पुणखा में स्थित था, जो पश्चिम बंगाल के उत्तर में है। उत्तर बंगाल, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों और बांग्लादेश में भी झटके महसूस किए गए। कई इंटरनेट यूजर्स ने सोशल मीडिया पर क्षेत्र में भूकंप के झटकों की जानकारी साझा की। फिलहाल किसी नुकसान या हताहतों की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं है। घरों से बाहर निकल आए लोगगंगटोक और सिक्किम के अन्य इलाकों के निवासियों ने बताया कि कुछ सेकंड तक झटके महसूस होने के बाद कई लोग सावधानी के तौर पर घरों से बाहर निकल आए। ...
राज्यसभा चुनावः BJP ने MP से तीसरी सीट के लिए महेश केवट को बनाया उम्मीदवार

राज्यसभा चुनावः BJP ने MP से तीसरी सीट के लिए महेश केवट को बनाया उम्मीदवार

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party- BJP) ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 (Rajya Sabha biennial elections 2026) और कर्नाटक विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के चयन पर अपनी अंतिम मुहर लगाते हुए आधिकारिक सूची जारी की है। भाजपा ने मध्य प्रदेश और कर्नाटक से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए भी दो नामों को मंजूरी दी गई है। राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए इन उम्मीदवारों पर दांवभाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, मध्य प्रदेश से महेश केवट को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कर्नाटक से प्रो. (डॉ.) एम. नागराज को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए भी नाम घोषितराज्यसभा चुनाव के साथ-साथ भाजप...
झारखंड में दिल्चस्प हुआ राज्यसभा चुनाव…. दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी खरीदे नामांकन

झारखंड में दिल्चस्प हुआ राज्यसभा चुनाव…. दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी खरीदे नामांकन

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
रांची। झारखंड (Jharkhand) का राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) दिलचस्प हो गया है। यहां की राज्यसभा सीटों के लिए अब तक कुल 6 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीद लिया है। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और बीजेपी के एक-एक नेता के साथ ही 2 निर्दलीय नेताओं ने भी पर्चा खरीदा है। जेएमएम-कांग्रेस की आपसी नाराजगी वाली टेंशन तो खत्म हो गई, लेकिन अब 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदकर महागठबंधन की दोनों पार्टियों को टेंशन में डाल दिया है। दोनों नेताओं ने किसके आश्वासन या भरोसे पर ये नामांकन पत्र खरीदा है, ये वक्त बताएगा। आइए जानते हैं कि ये दोनों निर्दलीय प्रत्याशी कौन हैं। 3 बार के राज्यसभा सांसद हैं परिमल नथवानीपरिमल नाथवानी 3 बार के राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। नाथवानी झारखंड से दो बार और वाईएसआर की तरफ से आंध्र प्रदेश से भी एक बार राज्यसभा गए हैं। अपने राज्यसभा कार्यकाल के द...
INDIA गठबंधन में बढ़ी रार…. JMM और CPI-M कांग्रेस से नाराज, DMK ने किया बैठक का बहिष्कार

INDIA गठबंधन में बढ़ी रार…. JMM और CPI-M कांग्रेस से नाराज, DMK ने किया बैठक का बहिष्कार

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। 8 जून को होने वाली विपक्षी इंडिया गठबंधन (Opposition INDIA Alliance) की बैठक से ठीक पहले गठबंधन के भीतर दरारें और गहरी हो गई हैं। द्रमुक (DMK) द्वारा इस बैठक का बहिष्कार करने के एलान के बाद अब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी कांग्रेस नेतृत्व की कार्यशैली पर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की है। जहां एक तरफ जेएमएम झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा एकतरफा उम्मीदवार घोषित किए जाने से नाराज है, वहीं सीपीएम ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस नेताओं विशेषकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर किए गए तीखे हमलों को लेकर कड़ा ऐतराज जताया है। सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक बेहद सख्त लहजे में पत्र लिखा है। इस पत्र की प्रत...
West Bengal: TMC में बड़ा फेरबदल…… अभिषेक बनर्जी के साथ दो और राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त

West Bengal: TMC में बड़ा फेरबदल…… अभिषेक बनर्जी के साथ दो और राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बगावत और अपनी ही पार्टी में मिल रही सीधी चुनौती के बीच तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress.-TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने संगठन में 360-डिग्री बदलाव का ऐलान किया है। पार्टी में जारी बगावत को शांत करने और असंतुष्ट नेताओं को साधने के लिए ममता ने एक साथ कई बड़े फैसले लिए हैं, जिनमें सबसे चौंकाने वाला कदम उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के अधिकारों में कटौती करना है। अब तक पार्टी में नंबर 2 और अघोषित बॉस माने जाने वाले राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (National General Secretary Abhishek Banerjee) के पर कतर दिए गए हैं। संगठन में उनकी मनमानी से उपजे असंतोष को देखते हुए ममता ने अब उनके साथ दो और राष्ट्रीय महासचिवों की नियुक्ति की है। डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन ये दोनों सांसद अब अभिषेक बनर्जी के साथ राष्ट्रीय महासचिव के रूप में काम करेंगे और संग...