महाराष्ट्र-गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल…. उत्तराखंड में बहा चीन सीमा का पुल
नई दिल्ली। महाराष्ट्र (Maharashtra) में भारी बारिश (Heavy rain) के बाद मुंबई (Mumbai) में कई जगह पानी भर गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के आसपास भीषण जलभराव देखने को मिला। बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। गुजरात (Gujarat) के भरूच में भी देर रात हुई तेज बारिश के बाद कासक अंडरपास में भारी जलभराव हो गया। तस्वीरें बता रही हैं कि कई इलाकों में बारिश के बाद पानी निकालना बड़ी चुनौती बन गया है।
उत्तराखंड में बारिश ने चीन सीमा का संपर्क काट दियाबारिश का सबसे बड़ा असर उत्तराखंड (Uttarakhand) के पिथौरागढ़ में देखने को मिला है। तवाघाट-गुंजी हाईवे पर कुलागाड़ में बना 170 मीटर लंबा बेली ब्रिज तेज बहाव में बह गया। यह पुल दारमा, व्यास और चौदास घाटियों को जोड़ता था। पुल टूटने के बाद तीनों घाटियों का संपर्क पूरी तरह कट गया है। इसका असर चीन ...









