Tuesday, September 15खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

देश में गहराता भूजल संकट, पंजाब-राजस्थान सबसे ज्यादा प्रभावित; दिल्ली और यूपी में भी बढ़ा दबाव

देश में गहराता भूजल संकट, पंजाब-राजस्थान सबसे ज्यादा प्रभावित; दिल्ली और यूपी में भी बढ़ा दबाव

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भूजल संसाधनों पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय भूजल सर्वेक्षण-2025 के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा भूजल के अत्यधिक दोहन वाले राज्यों में सबसे आगे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक और पुडुचेरी में भी स्थिति चिंता का विषय बनती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भूजल के उपयोग की वर्तमान गति जारी रही तो आने वाले वर्षों में पेयजल आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था दोनों के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। पंजाब, राजस्थान और हरियाणा बने सबसे बड़े हॉटस्पॉट राष्ट्रीय भूजल पुनर्भरण ब्यूरो (एनबीजीआरआई) की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब की 153 मूल्यांकन इकाइयों में से 72.55 प्रतिशत इकाइयां अत्यधिक दोहन की श्रेणी में पहुंच चुकी हैं, जबकि केवल 11.11 प्रतिशत इकाइयां ही सुरक्षित स्थिति में हैं। इसी प्र...
कर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद बढ़ा तनाव, नगरासू गुरुद्वारे में हंगामा; 27 जून तक धारा 163 लागू

कर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद बढ़ा तनाव, नगरासू गुरुद्वारे में हंगामा; 27 जून तक धारा 163 लागू

राष्ट्रीय
देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित रुद्रप्रयाग और कर्णप्रयाग में निहंगों से जुड़े विवाद के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कर्णप्रयाग में हुई तलवारबाजी की घटना के बाद अब रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारे में हंगामे और कथित कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और कर्णप्रयाग क्षेत्र में 27 जून तक बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है। गुरुद्वारे की छत पर डटे रहे निहंग, साथियों की रिहाई की मांग जानकारी के अनुसार, नगरासू गुरुद्वारे की ऊपरी मंजिल पर सात से आठ निहंग डटे हुए हैं। वे 16 जून को कर्णप्रयाग में हुई तलवारबाजी की घटना के बाद गिरफ्तार किए गए अपने साथियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। छत पर पत्थर और अन्य सामान जमा होने की सूचना के बाद पुलिस और आईटीबीपी ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। रुद...
भारत की EU के साथ दिसंबर में होगी ऐतिहासिक FTA डील… फरवरी तक लागू करने की तैयारी

भारत की EU के साथ दिसंबर में होगी ऐतिहासिक FTA डील… फरवरी तक लागू करने की तैयारी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने रविवार ( 21 जून 2026) को भारत और 27 देशों के संगठन यूरोपीय संघ ( EU) के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement - FTA) इस साल दिसंबर 2026 तक हस्ताक्षरित होने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने मुंबई में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के साथ बातचीत में बताया कि यह ऐतिहासिक समझौता अगले साल फरवरी-मार्च 2026 के दौरान पूरी तरह लागू हो सकता है। बता दें कि भारत (India) और यूरोपीय यूनियन (European Union) ने इसी साल फरवरी 2026 वार्ता के निष्कर्ष का ऐलान किया था. इसे ट्रेडिंग की दुनिया में 'मदर ऑफ ऑल डील्स' यानी सभी समझौतों की मां कहा जा रहा है. इस घोषणा के साथ वाणिज्य मंत्री ने कहा कि अब तकरीबन शून्य शुल्क के साथ पूरा यूरोपियन मार्केट हमारे लिए खुल जाएगा. इस डील के लागू होने के बाद भारत के व्यापारिक रिश्तों को नई उड़ाने मिल...
ईरान का ऐलान…. होर्मुज फिर से होगा बंद, अंतिम क्षण में एक और भारतीय जहाज सुरक्षित निकला

ईरान का ऐलान…. होर्मुज फिर से होगा बंद, अंतिम क्षण में एक और भारतीय जहाज सुरक्षित निकला

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
तेहलान। लेबनान (Lebanon) में इज़राइल (Israel) के हमले जारी रहने से नाराज ईरान (Iran) ने शनिवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को फिर से बंद करने की घोषणा की। हालांकि, भारत (India) के लिए राहत की बात है कि इस ऐलान से कुछ समय पहले ही एक भारतीय जहाज अल हामरा इस जलमार्ग को पार कर गया। यह जहाज LNG यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर आ रहा है। खास बात है कि इसके साथ ही भारत पहुंचने वाले जहाजों की संख्या 4 हो गई है। क्यों अहम है अल हामरा का होर्मुज पार करनाअल हामरा जहाज भारत के बड़े एलएनजी टर्मिनल में से एक एन्नोर पहुंच रहा है। यह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास स्थित है, जिसका संचालन इंडियन ऑयल एलएजी प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से किया जाता है। खास बात है कि इसे दक्षिण भारत में एनर्जी सपलाई का बड़ा रास्ता माना जाता है। टेलीग्राफ से बातचीत में केप्लर के सीनियर एनर्जी एनालिस्ट सुमित रित...
India-US ट्रेड डील को अंतिम रूप देने की तैयारी…. कल से दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक

India-US ट्रेड डील को अंतिम रूप देने की तैयारी…. कल से दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत-अमेरिका (India-America) के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Trade Deal) के पहले चरण को अंतिम रूप देने की दिशा में इस सप्ताह महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर (US Trade Representative Jamieson Greer) और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) नई दिल्ली में 23 से 24 जून तक दो दिन वार्ता करेंगे। इससे पहले दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों के बीच 2 से 4 जून तक नई दिल्ली में विस्तृत बातचीत हुई थी। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के अनुसार, मंत्रीस्तरीय वार्ता का मुख्य उद्देश्य व्यापार समझौते के ढांचे को अंतिम रूप देना है। सरकार को उम्मीद है कि अगले महीने के मध्य तक समझौते के पहले चरण को लागू किया जा सकता है। यह वार्ता ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका ने फरवरी 2026 में लगाए 10% अस्थायी अतिरिक्त आयात शुल्क की अवधि 24...
MP: सड़क निर्माण के नाम पर 55 करोड़ के ‘फर्जी बिल’ मामले में ED का छापा….23 लाख रुपये जब्त

MP: सड़क निर्माण के नाम पर 55 करोड़ के ‘फर्जी बिल’ मामले में ED का छापा….23 लाख रुपये जब्त

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सड़क निर्माण के नाम पर 'फर्जी बिल' ('Fake bills') के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने छापेमारी के दौरान 23 लाख रुपये कैश जब्त किया है। जांच एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी। छापेमारी रीवा और जबलपुर (Rewa and Jabalpur) में 19 जून की गई। राज्य पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज एफआईआर का संज्ञान लेते हुए जांच एजेंसी ने मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसी ने कहा है कि ठेकेदारों ने कथित तौर पर मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की प्रोजेक्ट का काम देख रही अलग-अलग इकाइयों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर सड़क निर्माण के नाम पर सरकार से पैसा लिया। इसके लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ...
पेट्रोल-डीजल के दाम हो सकते हैं कम…. केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिए संकेत

पेट्रोल-डीजल के दाम हो सकते हैं कम…. केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिए संकेत

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने शनिवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम (Global crude oil Prices) में उतार-चढ़ाव के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol and diesel prices) में कोई खास वृद्धि नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने संकेत भी दे दिए हैं कि भविष्य में दाम कम भी हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित '12 साल विरासत के, विकास के, जनकल्याण के' अभियान के अंतर्गत पुरी ने सोनभद्र का दौरा किया। पुरी ने कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में वास्तविक बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में कटौती कर जनता पर बोझ नहीं पड़ने दिया। उन्होंने कहा, 'अगर हम वास्तविक स्थिति का जायजा लें तो देश में पेट्...
देश में मौसम के दो रंग…. उत्तर-मध्य में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, दक्षिण-पूर्व में भारी बारिश का अलर्ट

देश में मौसम के दो रंग…. उत्तर-मध्य में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, दक्षिण-पूर्व में भारी बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देशभर में मौसम (Weather) का मिजाज अलग-अलग है. उत्तर और मध्य भारत (North and Central India) में तेज गर्मी और लू (Heat and Heatwaves) से लोग परेशान हैं, तो वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर, दक्षिण और कुछ पूर्वी राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान (Rain and Thunderstorms) का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोपदिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में गर्मी पड़ रही है. कई जगहों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है. IMD के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और गर्म रातों की स्थिति बनी हुई है. पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्टपूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी इलाकों में अगले कुछ दिन तक भारी बारिश होने की संभ...
MP: कूनो से निकलकर गांव के स्कूल तक जा पहुंची मादा चीता, ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से खदेड़ा

MP: कूनो से निकलकर गांव के स्कूल तक जा पहुंची मादा चीता, ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से खदेड़ा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
श्योपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के श्योपुर जिले (Sheopur district ) के विजयपुर क्षेत्र के दुबेरा गांव (Dubera Village) में उस समय हड़कंप मच गया, जब कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर एक मादा चीता (Female cheetah) गांव में घुस गई. चीता सरकारी प्राइमरी स्कूल के पास तक पहुंच गयी, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई. ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के सहारे उसे आबादी से दूर खदेड़ा. घटना के वीडियो भी सामने आए है. वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर अब सवाल उठ रहे हैं. हालांकि चीते के पीछे लगी कूनो की ट्रैकिंग टीम भी बाद में मौके पर पहुंच गई। कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल से निकलकर मादा चीता सीसीबी 2 रविवार को दुबेरा गांव पहुंच गई. पहले वह खेतों के आसपास घूमती रही, लेकिन बाद में रिहायशी इलाके में दाखिल हो गई. मादा चीता गांव की गलियों से होता हुई सरकारी प्राइमरी स्कूल के पास पहुंच गयी. स्कू...
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का बड़ा कदम…. LPG आयात के स्रोतों में किया इजाफा

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का बड़ा कदम…. LPG आयात के स्रोतों में किया इजाफा

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पश्चिमी एशिया संकट (West Asia crisis) के दौरान भारत (India) ने एलपीजी आयात स्रोतों (LPG Import Sources) में बड़ा बदलाव किया है। पहले भारत का 90% आयात खाड़ी देशों (Gulf countries) से होता था। अब जोखिम कम करने के लिए अमेरिका और ईरान जैसे देशों से निर्भरता बढ़ाई गई है। फरवरी के 8% के मुकाबले अप्रैल 2026 तक भारत के कुल एलपीजी आयात में अमेरिका की हिस्सेदारी बढ़कर एक-तिहाई हो गई। यह बदलाव 2025 के अंत में अमेरिका के साथ हुए 22 लाख टन प्रतिवर्ष एलपीजी आपूर्ति समझौते से संभव हुआ। इसके अलावा ईरान (6% हिस्सेदारी), अर्जेंटीना, चिली, फ्रांस और नीदरलैंड से भी आपूर्ति ली गई। लंबे रूट के कारण माल ढुलाई का खर्च बढ़ा है। क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण देश में एलपीजी की खपत में गिरावट आई है। अप्रैल में घटी एलपीजी की खपतअप्रैल में एलपीजी खपत घटकर 24.7 लाख टन रह गई, ज...